फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IIT Jammu Non-teaching posts Recruitment 2023 Apply at iitjammu.ac.in

IIT Jammu Recruitment 2023: आईआईटी जम्मू में नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, दो लाख रुपये से अधिक मिलेगा वेतन

Mon, 06 Nov 2023 04:35 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 06 Nov 2023 04:35 PM IST
सार

IIT Jammu Recruitment 2023: आईआईटी जम्मू में गैर शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IIT Jammu Non-teaching posts Recruitment 2023 Apply at iitjammu.ac.in
govt jobs

विस्तार

IIT Jammu Non-Teaching Recruitment 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू ने रजिस्ट्रार, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए 05 नवंबर से पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iitjammu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

IIT Jammu Vacancy आवेदन शुल्क

आईआईटी जम्मू में ग्रुप ए पदों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित है, जबकि ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणियों और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। उम्मीदवारों को 200 रुपये का गैर-वापसी योग्य प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

IIT Jammu Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.iitjammu.ac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर जॉब्स सेक्शन पर जाएं।

  • गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • अब आवेदन पत्र भरें।

  • आवेदन शुल्क के लिए आवश्यक भुगतान करें।

  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन जमा करें और अपने रिकॉर्ड के लिए एक मुद्रित प्रति अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed