फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Water Crisis Live: 'जिस गेट से दिल्ली के लिए पानी छोड़ते हैं, उसे हरियाणा ने बंद कर दिया', आतिशी का आरोप

Sun, 23 Jun 2024 04:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 23 Jun 2024 04:10 PM IST
खास बातें

Water Shortage in Delhi News Live : राजधानी में जल संकट के बीच सियासी पारा भी बढ़ गया है। हरियाणा से अतिरिक्त पानी की मांग को लेकर भोगल के जंगपुरा स्थित सैनी चौपाल में शुक्रवार से दिल्ली की जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। आतिशी के अनशन का आज तीसरा दिन है।

विज्ञापन
Water Crisis in Delhi Live Updates: Today is the third day of Atishi's hunger strike
आतिशी - फोटो : X/AAP

लाइव अपडेट

04:10 PM, 23-Jun-2024

जलमंत्री आतिशी की हुई स्वास्थ्य जांच

दिल्लीवालों के हक के लिए जल सत्याग्रह पर बैठी जलमंत्री आतिशी की  स्वास्थ्य जांच की गई। अनशन के तीसरे दिन आतिशी का कीटोन स्तर पॉजिटिव हुआ। डॉक्टरों ने यह सेहत के लिए खतरनाक बताया अनशन के तीसरे दिन जलमंत्री आतिशी के ब्लड प्रेशर में और गिरावट आई है। डायास्टोलिक (निचला) ब्लड प्रेशर  56 mmhg पर पहुंच गया है।  साथ ही ब्लड शुगर में भी गिरावट आई है। पहले दिन की तुलना में ब्लड शुगर तीसरे दिन 26 यूनिट तक गिरा है और वजन भी कम हुआ है। 
03:04 PM, 23-Jun-2024

भाजपा पर बरसे संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि तीन दिन से दिल्ली की जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं, अन्न का एक दाना तक नहीं खाया है। लेकिन भाजपा इनका मज़ाक़ उड़ा रही है। क्या भाजपा की क्रूरता की कोई सीमा हो सकती है? ये समझ नहीं आता। आतिशी दिल्लीवालों को उनके हक का पानी दिलाने के लिए अनशन पर बैठी हैं, कोई गुनाह थोड़ी कर रही हैं। विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता भाजपा का ऐसा मजाक उड़ायेगी कि इन्हें सब समझ आ जाएगा।
विज्ञापन
02:07 PM, 23-Jun-2024

आतिशी का अनशन जारी

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी है। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर 21 जून को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। आप का आरोप है कि हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रही है।
01:21 PM, 23-Jun-2024

एलजी से मिलने पहुंचे आप नेता

दिल्ली में जल संकट को लेकर पार्टी नेता संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और दिलीप पांडे समेत आप नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने उनके आवास पर पहुंचा। दिल्ली एलजी से मुलाकात के बाद दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'हमने उपराज्यपाल से हरियाणा से बात करने का अनुरोध किया। हरियाणा अभी भी दिल्ली को  कम पानी दे रहा है, जिससे लाखों लोगों को परेशानी हो रही है और उपराज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया है कि वह हरियाणा सरकार से बात करेंगे और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि हमें दिल्ली का पानी मिले।'
01:20 PM, 23-Jun-2024

प्रधानमंत्री चुप बैठे हैं, उन्हें दिल्ली का संकट नहीं दिख रहा: सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एक देश-एक चुनाव और टीम इंडिया की बात करने वाले लोग अपने ही देश की राजधानी के लोगों को प्यासा मार रहे हैं। हरियाणा की भाजपा सरकार ने जान-बूझकर दिल्ली का पानी रोक रखा है। इस मामले में प्रधानमंत्री चुप बैठे हैं। उन्हें दिल्ली का संकट नहीं दिख रहा है। 
11:41 AM, 23-Jun-2024

'आतिशी के अनशन के बाद हरियाणा पानी भेजना और कम किया'

दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'हरियाणा की भाजपा सरकार लगातार झूठ बोल रही है, वे पानी कम कर रहे हैं। आतिशी के धरने पर बैठने के बाद हरियाणा ने कम से कम 17 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रति दिन) और पानी कम कर दिया। तो अब हरियाणा ने 117 एमजीडी कम पानी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:48 AM, 23-Jun-2024

दिल्लीवासियों को आतिशी का संदेश

अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी ने अनशन के तीसरे दिन दिल्ली वालों को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि  हरियाणा के हथिनी कुंड में पानी भरा हुआ है लेकिन हरियाणा सरकार ने दिल्ली को पानी छोड़ने वाले गेट बंद कर दिए हैं। दिल्ली के हक के पानी पर हरियाणा सरकार ने ताला लगाया है। जब तक दिल्ली की जनता को उनके हक का पानी नहीं मिल जाता तब तक 'पानी सत्याग्रह' जारी रहेगा।

आतिशी ने कहा, 'मैं इस अनशन पर इसीलिए बैठी हूं क्योंकि दिल्ली में पानी का बहुत संकट है। दिल्ली में अपना पानी नहीं है। दिल्ली का सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है। दिल्ली में कुल पानी 1005 एमजीडी है, जिसमें से 613 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रति दिन) हरियाणा से आता है लेकिन पिछले 3 हफ्ते से हरियाणा ने अपना पानी कम कर दिया है। वो दिल्ली को पानी नहीं दे रहे हैं। हरियाणा सरकार कहती है कि हमारे पास पानी नहीं है लेकिन कल कुछ लोग हथिनी कुंड बैराज गए और दिखाया कि हथिनी कुंड बैराज में पानी है लेकिन जिस गेट से दिल्ली के लिए पानी छोड़ा जाता है वो बंद कर दिया गया है और वहां से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है।
 
10:37 AM, 23-Jun-2024

फाइव स्टार सत्याग्रह कर रहीं आतिशी: भाजपा

जल मंत्री आतिशी के धरने को भाजपा ने प्रशासनिक अराजकता बताया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि सत्याग्रह एक पवित्र आंदोलन है जिसे महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय समेत कई शीर्ष नेताओं ने अंग्रेज शासकों के खिलाफ जनजागरण के लिए शुरू किया था। उनके सत्याग्रह में एक मंच होता था, वहीं दिन रात बैठकर जनता से जुड़ते थे। ऐसा लगता है कि आतिशी एक फाइव स्टार सत्याग्रह कर रही हैं, वे चार घंटे मंच पर बैठती हैं और 18 घंटे मंच के पीछे एयरकंडीशन कमरे में चली जाती हैं। दिल्ली के लोग स्तब्ध हैं कि यह कैसा अनशन है जिसमे अनशनकारी हर फाइव स्टार सुख सुविधा भोग रहा है। यह सत्याग्रह आंदोलन की पवित्रता का अपमान है। आतिशी सत्याग्रह की मूल भावना को ठेस पहुंचा रही हैं। एक मंत्री का धरना देना भूख हड़ताल की बात करना हास्यास्पद लगता है। मंत्री का काम जनता की सुविधा के लिए काम करना होता है। सच में उन्हें लगता है दिल्ली में जल की कमी है और हरियाणा सरकार अतिरिक्त जल नहीं दे रही है तो वे अपनी पार्टी की पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान से पानी मांग लेतीं।
09:36 AM, 23-Jun-2024

आतिशी के शुगर लेवल में 16 यूनिट की गिरावट

शनिवार को आप नेताओं ने बताया कि आतिशी के ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल में गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही, कुछ न खाने से वजन भी घटा है। अनशन के पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन जिस प्रकार जलमंत्री आतिशी के शुगर लेवल में 16 यूनिट की गिरावट दर्ज की गई है, डॉक्टरों ने उसे ख़तरनाक बताया है। डॉक्टरों के अनुसार यदि अनशन जारी रहता है तो आने वाले कुछ दिनों में उनके शरीर में कीटोन की मात्रा बढ़ सकती है जो खतरनाक होगा। आतिशी का कहना है कि चाहे जितने भी कष्ट सहन करने पड़ें, दिल्लीवालों के हक का पानी मिलने तक वह अनशन जारी रखेंगी। 
09:24 AM, 23-Jun-2024

पानी सत्याग्रह को सीपीआई का समर्थन

जल मंत्री आतिशी के पानी सत्याग्रह को इंडिया गठबंधन के घटक दलों का भी समर्थन मिल रहा है। शनिवार को सीपीआई के महासचिव डी. राजा ने भोगल में अनशन स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। इसके अलावा गुजरात और महाराष्ट्र से गोपाल इटालिया समेत आप के कई नेता पहुंचकर सत्याग्रह में शामिल हुए। वहीं, शाम को मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौके पर पहुंचकर आतिशी का हालचाल जाना। इस दौरान डी. राजा ने प्रधानमंत्री को कर्तव्य निभाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली गंभीर जल संकट से गुजर रही है। हरियाणा और दिल्ली सरकार के बीच तालमेल बनाने की पहल करनी चाहिए, लेकिन वो नहीं कर रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed