Swati Maliwal Live: केजरीवाल के PA बिभव कुमार को झटका, तीस हजारी कोर्ट ने खारिज की याचिका
Swati Maliwal Assault Case Live News in Hindi: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में हुई मारपीट के मामले में आरोपी बिभव कुमार को कोर्ट से झटका लगा है। तीस हजारी कोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
लाइव अपडेट
बिभव कुमार की हिरासत मांगेगी पुलिस
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को आज पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। जहां से पुलिस हिरासत की मांग करेगी।अंतरिम जमानत पर कोर्ट ने की टिप्पणी
बिभव कुमार की अंतरिम जमानत याचिका पर तीस हजारी कोर्ट ने कहा कि आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो गया है, इसलिए अग्रिम जमानत पर सुनवाई का कोई औचित्य नहीं बनता है। यह याचिका निष्प्रभावी हो गई है।कल सीएम केजरीवाल जाएंगे भाजपा कार्यालय
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि पीएम जेल का खेल न खेलें। हमारे सभी लोगों को जेल में डालने की साजिश की जा रही है। इस दौरान केजरीवाल स्वाति मालीवाल को लेकर कुछ भी नहीं बोले। उन्होंने कहा कि मैं सभी बड़े नेताओं के साथ शनिवार को भाजपा कार्यालय जाऊंगा।#WATCH दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आप देख सकते हैं कि वे किस तरह AAP के पीछे पड़े हैं वो हम सब को जेल में डालना चाहते हैं...मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा कि आप यह 'जेल का खेल' खेल रहे हैं कभी मनीष सिसोदिया, कभी संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रहे ...कल… pic.twitter.com/065M2Tq2k5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2024
वरिष्ठ वकील एन हरिहरन ने कोर्ट में रखी दलील
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की ओर से बहस करते हुए वरिष्ठ वकील एन हरिहरन ने कहा कि मैंने दलील दी है कि कोई मामला नहीं है और यह अंतरिम जमानत का मामला है। मैंने अग्रिम जमानत की वकालत की है क्योंकि सीसीटीवी फुटेज और कवरेज में जो देखा गया है बयान में यह नहीं बताया गया है कि आदेश को तीन दिन की देरी से आज के लिए सुरक्षित रखा गया है।#WATCH | Senior advocate N Hariharan, arguing for Bibhav Kumar, says, "I have argued that there is no case and it is a case for interim bail...I have made a pitch for anticipatory bail because what is seen in the CCTV footage and coverage is not borne by the statement which is… https://t.co/uqkjUZjWS8 pic.twitter.com/fs6cWxnBET
— ANI (@ANI) May 18, 2024
बिभव कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई जारी
स्वाति मालीवाल मामले में केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की जमानत याचिका पर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट सुनवाई चल रही है। एन हरिहरन आरोपी की ओर से पक्ष रख रहे हैं।बिभव कुमार की याचिका पर आज ही होगी सुनवाई
स्वाति मालीवाल मामले में केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ अंतरिम जमानत पर आज ही तीस हजारी कोर्ट सुनवाई होगी।'जिस तरह का षडयंत्र रचा जा रहा है वो देश की जनता देख रही'
#WATCH पुरी, ओडिशा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा, इन विरोधियों के पास कुछ भी नहीं है... अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार मिटाओ का नारा देकर आए थे और आज वे खुद अखंड भ्रष्टाचार में डूब गए... कहने और करने में बहुत अंतर होता है। जिस तरह का षडयंत्र रचा जा रहा है वो देश की… pic.twitter.com/MxBQ5UcsBk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2024
बिभव कुमार ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की
बिभव कुमार ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। जमानत अर्जी पर कोर्ट आज सुनवाई करेगी।जनता सब देख रही है, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी: मोहन यादव
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "जो बोलना है अरविंद केजरीवाल को बोलना है। जो हुआ है उनकी पार्टी में हुआ है, उनके घर में घटना घटी... वे(स्वाति मालीवाल) उन्हीं की पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं... जनता… pic.twitter.com/aVxWY5nxA8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2024
केजरीवाल का निवास अब गुंडों की शरणस्थली बना: वीरेंद्र सचदेवा
#WATCH दिल्ली: AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव विभव कुमार की गिरफ्तारी पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "...आश्चर्यजनक ये है कि उनकी गिरफ्तारी मुख्यमंत्री आवास के अंदर हुई है। सीधा-सीधा संदेश है दिल्ली की… pic.twitter.com/4SquNllxlY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2024