फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swati Maliwal News Live: सीएम केजरीवाल के घर से बाहर निकली दिल्ली पुलिस, CCTV का DVR जब्त कर ले गई टीम

Sun, 19 May 2024 02:43 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 19 May 2024 02:43 PM IST
खास बातें

Swati Maliwal Assault Case Live News in Hindi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में बिभव कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। सीएम केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह रविवार को अपने सभी बड़े नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय जाएंगे। 

विज्ञापन
Swati Maliwal Case Live Updates: Delhi CM Arvind Kejriwal and AAP Leaders March to Bjp Headquarters Today
CCTV का DVR जब्त कर ले गई दिल्ली पुलिस - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

03:24 PM, 19-May-2024

आज निर्भया की आत्मा भी रो रही होगी: मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने कहा, 'आज अरविंद केजरीवाल एक महिला को पीटने वाले को बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, आज निर्भया की आत्मा भी रो रही होगी कि जिन लोगों ने महिला सुरक्षा की कसम खाई थी आज वे महिला को पीटने वाले को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।'
02:50 PM, 19-May-2024

'केजरीवाल बिभव के खिलाफ कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं'

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल उस शख्स को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं जिसने अपने आवास पर एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया है। अरविंद केजरीवाल बिभव कुमार के खिलाफ कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं? वह उन्हें बचाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? उन्होंने दुर्व्यवहार किया है एक महिला ने सीसीटीवी फुटेज भी नष्ट कर दिया, इतनी बड़ी साजिश क्यों की गई?'
विज्ञापन
02:26 PM, 19-May-2024

वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर बोला हमला

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा, 'AAP के जो नेता भ्रष्टाचार के लिए जेल जा रहे हैं उन्हें जेल भेजने का निर्णय न्यायालय का है। अरविंद केजरीवाल के पास जवाब देने के लिए कुछ नहीं है। मैं बस उनसे इतना पूछता हूं कि वे स्वाति मालीवाल के मामले पर चुप क्यों हैं?'
02:12 PM, 19-May-2024

केजरीवाल के आवास से सीसीटीवी डीवीआर लेकर निकली पुलिस

दिल्ली पुलिस की टीम सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास से सीसीटीवी डीवीआर लेकर निकली है।
01:27 PM, 19-May-2024

केजरीवाल के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में एडिशनल डीसीपी अंजिता चेप्याला, एसएचओ सिविल लाइन्स समेत दिल्ली पुलिस की एक टीम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को गिरफ्तार किया था।
01:20 PM, 19-May-2024

वे AAP को खत्म करना चाहते हैं: आतिशी

दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता अतिशी ने कहा, "भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक-एक करके आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को जेल में डाल रहे हैं। क्यों? क्योंकि उन्हें अरविंद केजरीवाल के काम से डर लगने लगा है। वे(पीएम मोदी) मुफ्त बिजली नहीं दे पाते, वे बच्चों को अच्छे स्कूल नहीं दे पाते। इसलिए वे AAP को खत्म करना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
01:17 PM, 19-May-2024

'हमने उन्हें रोक लिया है और उन्हें जाने को कहा है'

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली सेंट्रल DCP एम. हर्षवर्धन ने कहा, "हमने पर्याप्त व्यवस्था की है, धारा 144 लागू है,  हमने उन्हें रोक लिया है और उन्हें जाने को कहा है। यहां पर्याप्त पुलिस व्यवस्था है।"
12:51 PM, 19-May-2024

AAP का मार्च शुरू

भाजपा मुख्यालय की ओर आम आदमी पार्टी ने मार्च शुरू किया है। भाजपा मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
12:33 PM, 19-May-2024

भाजपा मुख्यालय के पास धारा 144 लागू

भाजपा मुख्यालय के पास दिल्ली पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बल तैनात है। भाजपा मुख्यालय के पास धारा 144 लागू है। इस वजह से पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटने के कह रही है।
12:20 PM, 19-May-2024
केजरीवाल ने कहा कि मेरे पीए को गिरफ्तार कर लिया। आज हम सबको गिरफ्तार कर लो। आप के नेता आग से तप कर निकले हैं। जेल में दो बार गीता पढ़ी। एक बार रामायण पढ़ी। भाजपा के पास जाएंगे। आधे घंटे बैठेंगे। अगर गिरफ्तारी करेंगे तो यह उनकी हार होगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed