Aftab Shraddha Case Live: आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर हमला, नारेबाजी कर रहे थे हमलावर, दो गिरफ्तार
{"_id":"638431e12f16740a1c75d8ed","slug":"shraddha-murder-case-live-updates-aftab-polygraph-test-result-delhi-police-take-him-fsl-office","type":"live","status":"publish","title_hn":"Aftab Shraddha Case Live: आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर हमला, नारेबाजी कर रहे थे हमलावर, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 28 Nov 2022 11:04 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:04 PM IST
खास बातें
Shraddha Murder Case, Aftab Poonawalla Live: श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला के पॉलीग्राफी टेस्ट का बचा हुआ सत्र सोमवार को होगा। पुलिस आरोपी को तिहाड़ जेल से निकालकर रोहिणी स्थित एफएसएल डायरेक्टर के पास पहुंची है। पढ़ें श्रद्धा हत्याकांड से जुड़ा हर अपडेट यहां...
विज्ञापन
श्रद्धा का हत्यारोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:03 PM, 28-Nov-2022
हिरासत में लिए दोनों हमलावर गिरफ्तार
रोहिणी की प्रशांत विहार थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों निगम गुर्जर और कुलदीप ठाकुर को देर रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को प्रशांत विहार थाने से ले जाकर स्पेशल स्टाफ के कार्यालय में रखा गया है। आरोपियों ने बताया कि वह पांच लोग आए थे। तीन लोग मौके से फरार हो गए। दोनों आरोपियों को मीडिया कर्मियों से बात करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
10:46 PM, 28-Nov-2022
कल भी एफएसएल यूनिट जाएगा आफताब
श्रद्धा वालकर की हत्या का आरोपी आफताब मंगलवार को भी पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए एफएसएल की लैब जाएगा। वहीं एफएसएल के सहायक निदेशक संजीव गुप्ता ने कहा कि आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट विशेषज्ञों की टीम ले रही है। हमें कल भी टेस्ट कराने की जरूरत पड़ेगी। यह टेस्ट पूरा होने के बाद नार्को टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
08:56 PM, 28-Nov-2022
आफताब पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज
आफताब पूनावाला पर हमले के संबंध में दिल्ली के प्रशांत विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने हालांकि पुलिस द्वारा गोली चलाने से इनकार किया है। एक बयान के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने आत्मरक्षा में पिस्टल निकाली थी लेकिन फायर नहीं किया।08:39 PM, 28-Nov-2022
हिरासत में लिए गए एक आरोपी का नाम निगम गुर्जर जबकि दूसरे का नाम कुलदीप ठाकुर है। दोनों गुरुग्राम के रहने वाले हैं। वे खुद को हिन्दू सेना से बता रहे हैं। इसकी पुष्टि की जा रही है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। रोहिणी पुलिस उपाआयुक्त ने यह जानकारी दी।
08:11 PM, 28-Nov-2022
आफताब की हत्या करना चाहते थे हमलावर
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने दावा किया है कि हमलावर आफताब की हत्या करना चाहते थे। सभी आरोपी गुरुग्राम से आए थे। कुल हमलावर करीब 15 की संख्या में थे। हिरासत में लिए गए हमलावरों में से एक की पहचान निगम गुर्जर के रूप में हुई है। मौके से बरामद मारुति वैन को पुलिस की टीम किसी अन्य थाने में ले गई है।07:18 PM, 28-Nov-2022
दो हमलावर हिरासत में लिए
हमला करने वाले खुद को हिंदू सेना का कार्यकर्ता बता रहे थे। उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।#WATCH | Police van carrying Shradhha murder accused Aftab Poonawalla attacked by at least 2 men carrying swords who claim to be from Hindu Sena, outside FSL office in Delhi pic.twitter.com/Bpx4WCvqXs
— ANI (@ANI) November 28, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
07:05 PM, 28-Nov-2022
आफताब को लेकर जा रही पुलिस वैन पर हमला
आफताब को लेकर एफएसएल लैब से तिहाड़ जा रही पुलिस की वैन पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद आफताब को वापस जेल ले जाया जा रहा था तभी कुछ लोगों ने तलवार से हमला कर दिया। इस दौरान वे लोग नारेबाजी भी कर रहे थे। पुलिस ने इस दौरान बचाव में रिवॉल्वर निकाल ली।04:58 PM, 28-Nov-2022
आफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड से बरामद हुई श्रद्धा की अंगूठी
पुलिस ने श्रद्धा की अंगूठी भी आफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड से बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने के बाद आफताब उसकी अंगुली से वह अंगूठी उतार ली थी और अपनी इसी गर्लफ्रेंड को तोहफे में दे दी थी।03:52 PM, 28-Nov-2022
श्रद्धा हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार बरामद
श्रद्धा हत्याकांड में सोमवार को बड़ा खुलासा हो गया। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि श्रद्धा हत्याकांड में आफताब ने जिस हथियार का प्रयोग किया था, वह हथियार बरामद कर लिया गया है।01:22 PM, 28-Nov-2022
