Shraddha Murder Case: फूड डिलीवरी एप से हुआ अहम खुलासा, मई के बाद आफताब कम करने लगा था खाने का ऑर्डर
{"_id":"63858e13c605df5f0147ba05","slug":"shraddha-murder-case-aftab-amin-poonawalla-polygraph-test-all-update-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Shraddha Murder Case: फूड डिलीवरी एप से हुआ अहम खुलासा, मई के बाद आफताब कम करने लगा था खाने का ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 29 Nov 2022 10:22 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Nov 2022 10:22 PM IST
खास बातें
Shraddha Aftab Case Live News in Hindi: श्रद्धा हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी आफताब का एक दिसंबर को नार्को टेस्ट होगा। कोर्ट से दिल्ली पुलिस को इजाजत मिल गई है। यहां पढ़ें श्रद्धा हत्याकांड से जुड़ा हर अपडेट।
विज्ञापन
आफताब पर हमला करने वाले हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:47 PM, 29-Nov-2022
आफताब पर हमला करने वाले छह आरोपियों की पुलिस ने की पहचान
सोमवार की शाम आफताब पर हमला करने वाले आरोपियों में से पुलिस ने छह की पहचान कर ली है। कुलदीप ठाकुर (34) पुत्र धर्मपाल ठाकुर निवासी गांव धनकोट, गुरुग्राम और निगम गुज्जर (32) पुत्र धरम सिंह निवासी गांव मोहम्मदपुर झरसा गुरुग्राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नीलू गुर्जर निवासी मोहम्मदपुर झारसा, आकाश निवासी गांव नरसिंहपुर, गुरुग्राम, सोम्मे निवासी धन्नापुर गांव, सेक्टर 103 गुरुग्राम और पिंटू निवासी मोहम्मदपुर झरसा गुरुग्राम अभी फरार चल रहे हैं।07:12 PM, 29-Nov-2022
पहलवान योगेश्वर दत्त ने श्रद्धा हत्याकांड मामले पर की टिप्पणी
अंतरराष्ट्रीय पहलवान और भाजपा नेता योगेश्वर दत्त ने श्रद्धा हत्याकांड मामले पर ट्वीट कर कहा कि ऐसी कट्टर और नीच मानसिकता रखने वाले हर हैवान को सरेआम फांसी देकर इनकी नूर के पास भेज देना चाहिए।
विज्ञापन
05:39 PM, 29-Nov-2022
पुलिस आयुक्त ने आफताब के हमलावरों से निपटने वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत
दिल्ली सीपी संजय अरोड़ा ने आफताब पर हुए हमले से निपटने वाले पुलिसकर्मियों में दो सब इंस्पेक्टर को 10,000 रुपये, तीन हेड कांस्टेबल को पांच-पांच हजार का पुरस्कार दिया। हमलावरों ने आरोपी आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर तलवार से हमला किया था।05:27 PM, 29-Nov-2022
फूड एप से खुलासा, आफताब ने मई के बाद कम कर दिया था ऑर्डर
पुलिस ने आफताब की इंटरनेट हिस्ट्री के विवरण तक पहुंचने के लिए ईमेल, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल, गूगल-पे, पेटीएम से भी संपर्क किया है। पेटीएम और फूड डिलीवरी एप जोमैटो के जवाब से पता चला है कि आफताब दो लोगों के लिए खाना ऑर्डर कर रहा था। कुछ समय बाद खाने के ऑर्डर में केवल एक व्यक्ति के लिए खाने का ऑर्डर दिया जा रहा था। पुलिस ने डेटिंग ऐप से डिटेल मांगी है, जहां तीन साल पहले आफताब और श्रद्धा मिले थे।05:18 PM, 29-Nov-2022
आफताब पर हमले के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों से मिले पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा
सोमवार की शाम आफताब पर हुए हमले के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों से आज दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा मिले। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बहादुरी के लिए शबाशी दी और उनके कार्य की सराहना की। हमले के दौरान पुलिसकर्मियों ने आरोपी को बचाया था।05:07 PM, 29-Nov-2022
पुलिस ने बरामद किए कुछ कपड़े, अनुमान हत्या वाले दिन दोनों ने थे पहने
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ कपड़े बरामद किए गए हैं और यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ये वही कपड़े हैं जो हत्या के दिन श्रद्धा और आफताब ने पहने थे, सूत्रों ने कहा कि इन कपड़ों को फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:44 PM, 29-Nov-2022
आफताब का होगा नार्को टेस्ट, कोर्ट ने दी अनुमति
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को नार्को टेस्ट के लिए रोहिणी स्थित एफएसएल में पेश करने की याचिका को दिल्ली की एक कोर्ट ने मंगलवार को अनुमति प्रदान कर दी। आफताब अभी न्यायिक हिरासत में है।सूत्रों ने बताया कि इसके लिए एक दिसंबर को अंबेडकर हॉस्पिटल में उसका प्री-टेस्ट स्वास्थ्य निरीक्षण होगा। कोर्ट ने पांच दिसंबर को भी उसे तिहाड़ जेल से एफएसएल ले जाने की अनुमति प्रदान कर दी।
03:58 PM, 29-Nov-2022
पूरा हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट
एफएसएल के सहायक निदेशक संजीव गुप्ता ने बताया कि आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट आज पूरा हो गया। यह पिछले सप्ताह शुरू हुआ था। हम इस केस को प्राथमिकता पर देख रहे हैं और इसकी रिपोर्ट जल्द दी जाएगी।03:23 PM, 29-Nov-2022
आफताब की इंटरनेट सर्चिंग संदिग्ध
उधर, श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब की इंटरनेट सर्चिंग संदिग्ध है। उसने संदिग्ध सर्चिंग की है, क्या सर्च किया ये अभी वेरिफाई कर रहे है? ज्यादातर सर्च आफताब ने इंटरनेट से डिलीट की हुई थी। दिल्ली पुलिस आफताब द्वारा डिलीट किए गए पॉइंट को तलाशने में जुटी है। दिल्ली पुलिस ने एक एसआईटी बनाई हुई है, सर्च अभी भी चल रही है। जंगल और हर उस जगह जहां रिकवरी के कोई चांस हो।02:14 PM, 29-Nov-2022
महिला ने व्यक्ति की मंच पर चप्पल से की पिटाई
दिल्ली के छतरपुर में हिंदू एकता मंच के कार्यक्रम 'बेटी बचाओ महापंचायत' के दौरान एक महिला ने एक व्यक्ति की मंच पर चप्पल से पिटाई की।#WATCH दिल्ली: छतरपुर में हिंदू एकता मंच के कार्यक्रम 'बेटी बचाओ महापंचायत' के दौरान एक महिला ने एक व्यक्ति की मंच पर चप्पल से पिटाई की। pic.twitter.com/q9hO7PeZjQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2022