फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saket Building Collapse Live: छह मंजिला इमारत ढही, अब तक चार छात्र समेत छह लोगों की मौत; जेई और एई सस्पेंड

Sun, 31 May 2026 02:51 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 May 2026 02:51 PM IST
खास बातें

दक्षिण दिल्ली के साकेत के निकट सैदुल्लाजाब इलाके में शनिवार शाम अवैध छह मंजिला इमारत ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब सातवीं मंजिल की छत ढालने की तैयारी हो रही थी। वेस्टर्न मार्ग स्थित गली नंबर-5 में हुई। 

विज्ञापन
Saket Building Collapse News: live updates, South Delhi, Multi-storey building mishap casualties rescue
दिल्ली के साकेत में बहुमंजिला इमारत गिरी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:31 PM, 31-May-2026

हादसे में चार छात्र, कैंटीन संचालक और एक महिला की गई जान

साकेत में इमारत ढहने के हादसे में छह लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। मृतकों में चार छात्र कपिल, आलोक, नलिन और डॉ. रवि प्रकाश सिंह शामिल हैं। इनके अलावा कैंटीन संचालक पार्वती ओझा और एकता की भी इस हादसे में जान चली गई। हादसे में कुल छह लोगों की मौत हुई है, जिनमें चार छात्र शामिल हैं।
05:48 PM, 31-May-2026

एमसीडी ने दो इंजीनियरों को किया निलंबित

एमसीडी ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दक्षिण जोन के बिल्डिंग विभाग के दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। एमसीडी के दक्षिण जोन के उपायुक्त ने सहायक अभियंता (बिल्डिंग) और कनिष्ठ अभियंता (बिल्डिंग) पर प्रभावी निगरानी में विफल रहने और कर्तव्य में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है। उपायुक्त की ओर से जारी आदेश के अनुसार, बिल्डिंग विभाग-द्वितीय के सहायक अभियंता (एई) सुदेश सिंह चौहान को इमारत ढहने के मामले में प्रभावी पर्यवेक्षण न करने पर निलंबित किया, वहीं बिल्डिंग विभाग के द्वितीय के कनिष्ठ अभियंता (जेई) अमन जैन को भी कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और ढिलाई के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
04:57 PM, 31-May-2026

साकेत हादसे पर सख्त हुई सरकार, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास हुए दर्दनाक भवन हादसे के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को घटनास्थल पहुंचीं और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देते हुए साफ कहा कि इस मामले में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। दिल्ली सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूरी स्थिति की जानकारी ली। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस, जिला प्रशासन, डीडीएमए और अन्य एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मलबे में किसी के फंसे होने की आशंका को देखते हुए बचाव अभियान पूरी सतर्कता और गंभीरता के साथ जारी रखा जाए। घटना स्थल से लौटकर मुख्यमंत्री ने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी ली और उनके समुचित व निशुल्क उपचार के निर्देश दिए। 
02:51 PM, 31-May-2026

उपराज्यपाल ने जताया दुख

दिल्ली के उपराज्यपाल ने साकेत में इमारत गिरने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में मारे गए तथा घायल लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को युद्धस्तर पर बचाव एवं राहत कार्य जारी रखने, घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने, तथा प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और आवश्यक सहयोग प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं।
01:58 PM, 31-May-2026

हादसे को लेकर एमसीडी ने की कार्रवाई

महरौली में बिल्डिंग गिरने के हादसे को लेकर एमसीडी ने कार्रवाई की। साउथ जोन के उपायुक्त ने इलाके के जेई और एई को सस्पेंड किया।
01:14 PM, 31-May-2026

चार लोगों की मौत, मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

इमारत गिरने के हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं 10 घायल हो गए हैं। घायलों में तीन महिला और सात पुरुष हैं। वहीं पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मालिक को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:01 AM, 31-May-2026

सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

महरौली पुलिस स्टेशन एरिया में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'ऐसी सभी बिना इजाजत वाली बिल्डिंग और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।'
09:44 AM, 31-May-2026

हादसे में तीन लोगों की मौत

दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। करीबन 10 से 12 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है ।उन्होंने बताया कि दो से तीन लोग और फंसे हो सकते हैं। बचाव कार्य अभी जारी है।
08:57 AM, 31-May-2026

मलबे में दबकर एक युवक की मौत

दक्षिण दिल्ली के साकेत के निकट सैदुल्लाजाब इलाके में शनिवार शाम अवैध छह मंजिला इमारत ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है।  घायलों की पहचान गुरुग्राम के तरुण कुमार (26), बिहार के मोतिहारी की साइका खान (27), सैदुलाजाब की नीलम यादव (25), साकेत के आदित्य शर्मा (24), नोएडा के क्षितिज प्रताप (25), साकेत के अनुज दीक्षित (25), सैदुलाजाब की आस्था (25) और साकेत के विशाल (24) के रूप में हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। 
06:25 AM, 31-May-2026

दहशत में लोग

इमारत गिरने के साथ ही आसपास के इलाके में जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ ही क्षणों में पूरे क्षेत्र में धूल और मलबे का गुबार फैल गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इमारत के एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था। मृतक की पहचान रवि (26) के रूप में हुई है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed