MCD : भाजपा पार्षदों की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं दिल्ली की मेयर शैली, कल भी दिन भर हुआ हंगामा
{"_id":"63f83fe4b51648d9350ac144","slug":"mcd-standing-committee-election-live-updates-bjp-aap-clash-and-all-updates-of-the-day-2023-02-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"MCD : भाजपा पार्षदों की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं दिल्ली की मेयर शैली, कल भी दिन भर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 25 Feb 2023 01:57 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 25 Feb 2023 01:57 AM IST
खास बातें
दिल्ली नगर निगम में कल भी स्थायी समिति के लिए चुनाव नहीं हो सका। दिन भर हंगामा हुआ। पार्षदों में लड़ाई-हाथापाई हुई। महिला पार्षद भी भिड़ीं। अब सोमवार को फिर सदन की बैठक है। इस मामले में अब तक जो हुआ और हो रहा है यहां पढ़ें हर अपडेट....
विज्ञापन
थाने पहुंचीं दिल्ली की मेयर...
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:53 AM, 25-Feb-2023
दल-बल के साथ थाने पहुंचीं दिल्ली की मेयर शैली
दिल्ली की नई मेयर शैली ओबरॉय दल-बल के साथ भाजपा पार्षदों की शिकायत करने थाने पहुंची हैं। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग भी की है। शैने कहा कि जब मैं परिणाम घोषित करने वाली थी तो भाजपा पार्षदों का एक समूह विशेष रूप से अर्जुन मारवाह, चंदन चौधरी और रवि नेगी अन्य लोगों के साथ मंच पर आए और मेरी कुर्सी खींची और मुझे धक्का दिया। में नीचे गिर गई। हमने स्थायी समिति चुनाव के लिए भाजपा की मांगों पर सहमति व्यक्त की। जैसे ही मतगणना हुई, भाजपा पार्षदों ने देखा कि वे हार रहे हैं तो चिल्लाने लगे।12:18 AM, 25-Feb-2023
कमला मार्केट थाने में शिकायत
भाजपा पार्षद मीनाक्षी शर्मा ने आप पार्षदों के खिलाफ कमला मार्केट पुलिस थाने में 'गंभीर नुकसान और चोट पहुंचाने और भाजपा की महिला पार्षदों के साथ आपराधिक हमले करने और आपराधिक साजिश के साथ जीवन को खतरे में डालने के इरादे से आपराधिक हमला करने' की शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले भाजपा की मीनाक्षी शर्मा ने कहा था कि आप के किसी व्यक्ति ने मुझे किसी नुकीली चीज से मारा। उन्होंने मेरी गर्दन को भी छुआ। यह एक पुरुष पार्षद द्वारा किया गया था। उन्होंने सदन नहीं चलने दिया है। पता नहीं वह दिल्ली की मेयर हैं या आप की। वह केजरीवाल और अन्य आकाओं के आदेश पर काम करती हैं।
विज्ञापन
10:30 PM, 24-Feb-2023
थाने के बाहर 'आप' का प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी के पार्षद कमला मार्केट थाने पहुंचे और थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के पार्षद यहां महिला पार्षद पर हत्या के प्रयास के आरोप में भाजपा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे हैं।10:08 PM, 24-Feb-2023
बीजेपी कोर्ट में दायर करेगी याचिका
बीजेपी स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव दोबारा कराये जाने पर रोक लगाए जाने की मांग करेगी। इसको लेकर बीजेपी शनिवार को कोर्ट में याचिका दायर करेगी
09:19 PM, 24-Feb-2023
स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव अब दोबारा सोमवार को होगा
एमसीडी के सदन में आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने निगम सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं, दुर्गेश पाठक ने कहा कि ऐसा लगता है कि निगम सचिव भाजपा के लिए काम कर रहे हैं, जब भी उनसे सुरक्षा बंदोबस्त, सदन से जुड़े दूसरे विषयों पर बात करो तो वह आनाकानी करके बात को टाल देते देते हैं।
दुर्गेश पाठक ने निगम सचिव भगवान सिंह को भाजपा का एजेंट बताया। कहा, ऐसा लग रहा है कि निगम सचिव भाजपा के इशारों पर काम करते हैं। भाजपा के पार्षद भी सदन पहुंचे, आते ही भाजपा के पार्षदों ने मेयर से कहा कि सबसे पहले विधायक दुर्गेश पाठक और आतिशी को बाहर निकालिए। विधायकों का निगम के सदन में कोई काम नहीं। वहीं मेयर ने स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव दोबारा सोमवार को सुबह 11:00 बजे कराने का आदेश जारी किया।
दुर्गेश पाठक ने निगम सचिव भगवान सिंह को भाजपा का एजेंट बताया। कहा, ऐसा लग रहा है कि निगम सचिव भाजपा के इशारों पर काम करते हैं। भाजपा के पार्षद भी सदन पहुंचे, आते ही भाजपा के पार्षदों ने मेयर से कहा कि सबसे पहले विधायक दुर्गेश पाठक और आतिशी को बाहर निकालिए। विधायकों का निगम के सदन में कोई काम नहीं। वहीं मेयर ने स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव दोबारा सोमवार को सुबह 11:00 बजे कराने का आदेश जारी किया।
08:13 PM, 24-Feb-2023
बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाया आरोप
एमसीडी सदन में हुई मारपीट को लेकर बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। बीजेपी ने कहा कि दिल्ली के इतिहास में इस तरह की घटना कभी नहीं हुई है। दिल्ली में अराजकता का माहौल है। बीजेपी ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:50 PM, 24-Feb-2023
आप और बीजेपी पार्षदों ने एक-दूसरे पर की धक्का-मुक्की
दिल्ली सिविक सेंटर में एक बार फिर हंगामा शुरू हो गया, आप और बीजेपी पार्षदों ने एक-दूसरे पर धक्का-मुक्की, हाथापाई की। सदन में हंगामे का यह तीसरा दिन है। आप और भाजपा पार्षदों के बीच हुई झड़प में एक पार्षद गिर गया।
#WATCH | Ruckus breaks out at Delhi Civic Centre once again as AAP and BJP Councillors jostle, manhandle and rain blows on each other. This is the third day of commotions in the House. pic.twitter.com/Sfjz0osOSk
— ANI (@ANI) February 24, 2023
शिखा भारद्वाज, सरस्वती विहार वार्ड पार्षद ने कहा कि सदन में आतिशी बैठी रहीं, उनके हर इशारे पर मेयर काम करती रहीं, मेयर शैली ओबरॉय ने निगम सचिव, निगम आयुक्त का फैसला मानने से इंकार कर दिया, सब घंटों से मुंह लटकाए सर पर हाथ धरे बैठे रहे। इस लड़ाई में पार्षद अमित कड़कड़ी को अधिक चोट आई है।
07:39 PM, 24-Feb-2023
बीजेपी पर मेयर के साथ मारपीट का आरोप
आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर मेयर के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। एमसीडी सदन में जमकर हंगामा और मारपीट हुई07:36 PM, 24-Feb-2023
आप और बीजेपी पर्षदों के बीच मारपीट
आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर्षदों के बीच जमकर मारपीट हुई, आप ने बीजेपी पर मारपीट का आरोप लगाया है। हंगामे के बीच एक शख्श के घायल होने की खबर है।07:19 PM, 24-Feb-2023
आप और भाजपा पार्षदों के बीच आज फिर सदन में मारपीट हुई। मेयर ने जैसे ही रिजल्ट एनाउंस करना शुरू किया भाजपा के पार्षद उनकी तरफ तेजी से बढ़े। मेयर का पुलिस ने सुरक्षित निकाला। दोनों पार्टियों के पार्षदों के बीच जबरदस्त लात घूंसे चल गए।