MCD Election News Live: सीएम केजरीवाल ने मलकगंज में निकाली रैली, लोगों को दिखा हुजूम
{"_id":"6386dc148de0e7372a6f5db2","slug":"mcd-election-2022-live-updates-voting-counting-result-date-party-candidates-manifesto-exit-poll-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"MCD Election News Live: सीएम केजरीवाल ने मलकगंज में निकाली रैली, लोगों को दिखा हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 30 Nov 2022 07:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:29 PM IST
खास बातें
Delhi MCD Chunav 2022 Live News in Hindi: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार बंद होने के बाद बुधवार को राजधानी में एमसीडी के मद्देनजर धमाल मचेगा। भाजपा और आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता अनेक इलाकों में रोड शो करेंगे। अभी तक इनकी गुजरात चुनाव में डिमांड थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अलग-अलग इलाकों में रोड शो करेंगे। एमसीडी चुनाव से जुड़ा हर अपडेट पढ़ें
विज्ञापन
रोड शो निकालते सीएम केजरीवाल
- फोटो : भूपिंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:29 PM, 30-Nov-2022
पूर्व पार्षद मदनलाल वाल्मीकि आप छोड़कर भाजपा में शामिल
एमसीडी चुनाव के लिए मतदान की तिथि नजदीक आने के बाद भी नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में पूर्व पार्षद व आम आदमी पार्टी की अनुसूचित जाति विंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदनलाल वाल्मीकि ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने पटका पहनाकर स्वागत किया।06:47 PM, 30-Nov-2022
उत्तराखंड के सीएम ने किया रोड शो
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मटियाला में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने एमसीडी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे।
विज्ञापन
06:10 PM, 30-Nov-2022
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल पर लगाया आरोप
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल आरडब्लूए को मिनी पार्षद बनाने की बात करके उनके पदाधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में भी मोहल्ला सभा बनाने का वादा किया था, मगर आज तक विधानसभा में मोहल्ला सभा बनाने का विधेयक लेकर नहीं आए।04:51 PM, 30-Nov-2022
सीएम केजरीवाल ने मलकगंज में निकाली रैली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मलकगंज क्षेत्र में चुनावी रैली निकाली। इस दौरान लोगों का भारी हुजूम दिखा।04:03 PM, 30-Nov-2022
भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने किया ट्वीट
भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने ट्वीट करते हुए बताया कि-- land pooling policy की कमियों को ठीक कर जल्दी implement किया जाएगा
- रिहायशी इलाको में FAR बढ़ाया जायेगा
- पार्किंग में double FAR होगा
- मास्टर प्लान 2041 जल्द लागू होगा
- 1 करोड़ लोगों को इन योजनाओं से फायदा मिलेगा
03:02 PM, 30-Nov-2022
हम सफाई कर्मचारियों को तमाम सुविधाएं देंगे: सिसोदिया
एमसीडी में आने के बाद हम सफाई कर्मचारियों को तमाम सुविधाएं देंगे। उन्हें हर माह समय पर वेतन मिलेगा। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने केवल रोकने का काम किया है। न गलियां बनाईं न सड़कें। गांधी नगर और लक्ष्मी नगर में लोगों ने कहा कि यहां विधायक और पार्षद दोनों भाजपा के है और हमारा काम पूरी तरह ठप कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:53 PM, 30-Nov-2022
उपमुख्यमंत्री ने पूर्वी दिल्ली में की 10 नुक्कड़ सभाएं
सिसोदिया ने कहा कि 15 वर्षों से एमसीडी में भाजपा के कुशासन से दिल्ली वाले परेशान हैं। एमसीडी का मुख्य काम कूड़ा साफ़ करना है, लेकिन भाजपा इसमें फेल हुई। अब केजरीवाल ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो दिल्ली के सभी वार्ड की सूरत बदल सकते हैं। बच्चों को बेहतर भविष्य दे सकते हैं। केजरीवाल ने अपने स्कूलों के शिक्षकों पर भरोसा दिखाया, उन्हें तमाम सुविधाएं दीं, समय पर वेतन दिया, सम्मान दिया, जिस कारण आज पूरी दुनिया में दिल्ली के एजुकेशन मॉडल की चर्चा हो रही है।01:38 PM, 30-Nov-2022
जनता को उम्मीद, केजरीवाल ही कर सकते हैं एमसीडी के काम : सिसोदिया
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को पांडव नगर, शकरपुर, ललिता पार्क, लक्ष्मी नगर, अनारकली, जगतपुरी, गीता कॉलोनी, कृष्णा नगर, गांधी नगर और शास्त्री पार्क में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि निगम में काम केवल अरविंद केजरीवाल ही करवा सकते हैं, दिल्ली वाले भी यह जानते हैं। यही कारण है कि पार्टी को चुनाव प्रचार में भरपूर समर्थन मिल रहा है।12:50 PM, 30-Nov-2022
डांस के दौरान पिस्टल लहराते वीडियो वायरल
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति डांस करते हुए असलहा लहरा रहा है। पीले रंग की टीशर्ट पहने आरोपी जोगेंद्र डांस करता दिख रहा है। आरोपी जेब से पिस्टल निकालकर लहरा रहा था। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। जांच की तो सामने आया कि आरोपी MCD चुनावों में एक राजनीतिक दल का प्रत्याशी है। पुलिस ने उचित धाराओं में थाना स्वरूप नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, कानूनी कार्रवाई की जा रही है।12:42 PM, 30-Nov-2022
आप प्रत्याशी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
राजधानी दिल्ली की स्वरूप नगर थाना पुलिस ने नगर निगम चुनाव में स्वरूप नगर वार्ड 19 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।प्रत्याशी की पहचान जोगेंद्र सिंह के रूप में हुई है। आरोपी जोगेंद्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जोगेंद्र पिस्टल लहराते हुए दिख रहा है।