फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanjhawala Case Live: जांच के लिए एसआईटी का गठन, डीसीपी की देखरेख में काम करेगी टीम

Wed, 04 Jan 2023 11:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Jan 2023 11:07 PM IST
खास बातें

 Delhi Kanjhawala Girl Accident Case Live: दिल्ली के कंझावला में हुए सड़क हादसे के मामले में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं। अब आरोपियों की कार की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि युवती वाहन के अगले बाएं पहिये में फंसी हुई थी। आज आरोपियों की कोर्ट में पेशी होगी।

विज्ञापन
Kanjhawala Death Case Live: Accused Will Appear Today In Delhi Rohini Court, Know What is Kanjhawala Case in
Delhi Accident Case - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:04 PM, 04-Jan-2023

मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन

बाहरी जिला पुलिस ने कंझावला केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। डीसीपी की देखरेख में एसआईटी काम करेगी।
10:57 PM, 04-Jan-2023

सीसीटीवी में अंजलि ही स्कूटी चलाती दिखी

बाहरी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को किशन विहार में हादसे वाली जगह से कुछ पहले की एक सीसीटीवी फुटेज मिली हैं। इसमें दिखाई दे रहा है कि अंजलि ही स्कूटी चला रही है। निधि उसके पीछे बैठी हुई है। पुलिस 13 किलोमीटर के स्ट्रेच पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
10:41 PM, 04-Jan-2023

निधि ने अगले दिन सुबह दुर्घटना के बारे में बताया: पड़ोसी

निधि के पड़ोसी का कहना है कि निधि ने अगले दिन सुबह सभी को बताया था कि उसका एक्सीडेंट हुआ है। पर उसने ये नहीं बताया कि वह एक्सीडेंट के बाद मौके से भाग खड़ी हुई और अपने घर आ गई। निधि के इस कदम से पड़ोसी भी नाराज हैं। पड़ोसियों का कहना है कि निधि को अपनी सहेली की सहायता करनी चाहिए थी, हो सकता है वह बच जाती।
10:27 PM, 04-Jan-2023

हड़बड़ी में थी निधि

पड़ोसी ने बताया कि जिस समय निधि घर लौटी, उस समय तीन-चार लोग आग ताप रहे थे। इनमें से एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि निधि ने पहले अपने घर का गेट खटखटाया। गेट नहीं खुला तो वह उसके पास आई। वह बहुत ही हड़बड़ी में थी। उसका मोबाइल फोन बंद था। निधि ने उससे मोबाइल का चार्जर मांगा। इसके बाद वह अपने घर चली गई।
10:15 PM, 04-Jan-2023

पड़ोसी से मोबाइल चार्जर मांगती दिखी निधि

सुल्तानपुरी कांड में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बुधवार सामने आई। इनमें से एक में अंजलि की दोस्त निधि के घर के पास की है। जिसमें निधि पड़ोसी से मोबाइल चार्जर मांगती हुई दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी दुर्घटना स्थल के नजदीक की है। इसमें अंजलि स्कूटी चला रही थी और उसकी सहेली निधि स्कूटी पर पीछे बैठी हुई है। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने दोनों सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया हैं। पुलिस दोनों वीडियो समेत अन्य को जांच के लिए भेज रही है।
07:00 PM, 04-Jan-2023

निर्भया की मां आशा देवी बोलीं- जल्द से जल्द परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए

निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि मैं अधिकारियों से इस मामले की जांच करने और परिवार को आर्थिक रूप से समर्थन देने का अनुरोध करती हूं। जल्द से जल्द परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए। मैं किसी पर आरोप नहीं लगाती लेकिन उस लड़की (निधि) ने अपने बयान में जो कहा है मैं उसका समर्थन नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:31 PM, 04-Jan-2023

पीड़ित परिवार ने निधि पर लगाए गंभीर आरोप

कंझावला सड़क हादसे में पीड़ित परिवार ने मृतका की सहेली निधि पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार ने निधि पर हत्या का केस चलाने की मांग की है। परिवार ने आरोप लगाया है कि अंजलि की हत्या हुई है और कहीं न कहीं इस सब में निधि भी शामिल थी।
03:51 PM, 04-Jan-2023

निधि के अपने घर पहुंचने के बाद का सीसीटीवी फुटेज

सुल्तानपुरी केस में घटना की चश्मदीद निधि के अपने घर पहुंचने के बाद का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में साफ दिख रहा है कि निधि भागते हुए अपने घर के अंदर आती है। वह उस रात करीब डेढ़ बजे घर पहुंची थी। 
03:07 PM, 04-Jan-2023

आरोपियों की कार की जांच करने पहुंची एफएसएल की टीम

सुल्तानपुरी थाने में FSL की टीम उस कार की जांच के लिए पहुंची, जिसके नीचे अंजलि को कई किलोमीटर तक घसीटा गया और बाद में उसकी मौत हो गई।
02:09 PM, 04-Jan-2023

ये दरिंदगी के सिवा कुछ नहीं है: सिसोदिया

मृतका के परिवार से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये दरिंदगी के सिवा कुछ नहीं है। बेटी अकेली कमाने वाली थी। मां बीमार हैं। कल सीएम ने भी बात की थी। सरकार पूरा इलाज करवाएगी। सरकार की ओर से 10 लाख रुपये देंगे। परिवार की मांग थी कि किसी व्यक्ति को नौकरी पर रखा जाए। परिवार के लोगों से कागज मांगे हैं। परिवार गरीब है, तो पार्षद, विधायक और सामाजिक लोगों से गुहार लगाई है कि सभी मदद करें।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed