Nuh Violence Live: राहुल गांधी ने लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की, बोले- इससे देश को होगा नुकसान
{"_id":"64c9e4f87a3ec5a99a073996","slug":"haryana-nuh-violence-live-updates-section-144-inforced-alert-in-up-delhi-rajasthan-spread-to-ncr-news-in-hindi-2023-08-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Nuh Violence Live: राहुल गांधी ने लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की, बोले- इससे देश को होगा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 02 Aug 2023 10:59 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 02 Aug 2023 10:59 PM IST
खास बातें
Haryana Riots, Nuh Hinsa Reason, CM Khattar News Live: नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान भड़की हिंसा की आग हरियाणा के कई शहरों में पहुंच गई है। हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई है। नूंह में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आरोपियों की धरपकड़ व शांति के लिए अर्धसैनिक बलों की 20 व पुलिस बल की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। नूंह में कर्फ्यू जारी है। आसपास के शहरों में धारा 144 लगाई गई है। हरियाणा के पलवल, सोहाना, मानेसर और पटौदी में इंटरनेट बंद है। विश्व हिंदू परिषद ने हिंसा के विरोध में आज देशव्यापी प्रदर्शन भी बुलाया है। हरियाणा में हिंसा को देखते हुए यूपी के 11 जिलों में अलर्ट किया गया है। मामले में डेढ़ हजार से अधिक लोगों के खिलाफ तीस एफआईआर दर्ज की हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:52 PM, 02-Aug-2023
राहुल गांधी ने लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को देश के लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हिंसा से कुछ हासिल नहीं होगा और इससे देश को नुकसान ही होगा। देश में नफरत और हिंसा फैलाना, भाई को भाई से लड़ाना, कैसी देशभक्ति है? शुरुआत से कहता आ रहा हूं, देश क्रोध और नफरत से आगे नहीं बढ़ सकता। प्रगति के लिए भारत को शांति की आवश्यकता है। सभी भारतीयों से अपील करूंगा कि भाईचारा बनाए रखें। हिंसा से कुछ हासिल नहीं होगा, सिर्फ हमारे देश को नुकसान होगा।09:34 PM, 02-Aug-2023
इन इलाकों में बंद रहेगा इंटरनेट
हरियाणा में हिंसा से प्रभावित इलाकों में इंटरनेट सेवाएं अभी कुछ दिन और बाधित रहेंगी। आदेश के अनुसार, नूंह, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, सोहना और मानेसर इलाके में इंटरनेट बंद रहेगा। उधर, डीजीपी पीके अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी बनाए हो।हिंसा के षड्यंत्रकारियों की तलाश के लिए एसआईटी गठित की गई है।एसआईटी करेगी दंगे में मोनू मानेसर की भूमिका की जांच
नूंह में हुए दंगे में मोनू मानेसर की भूमिका को लेकर उठने वाले सवाल पर पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने मामले की जांच के लिए अलग से एसआईटी गठित करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी से कराई जाएगी। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि माेनू मानेसर का वीडियो वायरल होने और फिर इंटरनेट पर उसे डिलीट करने के मामले के बाद हालात बिगड़े, यह जांच का विषय है। इसकी जांच एसआईटी करेगी और जिन लोगों की मिलीभगत होगी, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
06:21 PM, 02-Aug-2023
116 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 90 हिरासत में
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अभी हमारे पास 20 केंद्रीय बलों की कंपनियां हैं। इनमें 14 नूंह, तीन पलवल, दो फरीदाबाद और एक गुरुग्राम में तैनात है। केंद्र से तीन पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियां और मांगी हैं। नूंह में एक आईआरबी बटालियन पूर्ण रूप से स्थापित की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, अभी तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 90 लोग को हिरासत में लिया गया है।
04:23 PM, 02-Aug-2023
मोनू मानेसर की तलाश में मदद के लिए हम तैयार: सीएम खट्टर
राजस्थान सरकार ने बजरंग दल के मोनू मानेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। हमने उनसे कहा है कि उसकी तलाश के लिए जो भी मदद की जरूरत होगी वह हम मुहैया कराएंगे।
04:19 PM, 02-Aug-2023
संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से की जाएगी भरपाई: सीएम खट्टर
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमने एक कानून बनाया है जिसमें हिंसा के दौरान जिन लोगों ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है वे इसकी भरपाई के लिए उत्तरदायी हैं। नूंह हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले लोगों से नुकसान की भरपाई की जाएगी। निजी संपत्ति के लिए भी हम कहेंगे कि उन लोगों से मुआवजा वसूला जाए जो इसके लिए उत्तरदायी हैं।
03:53 PM, 02-Aug-2023
स्थिति की समीक्षा के बाद स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर होगा फैसला: डिप्टी कमिश्नर
नूंह के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत पवार का कहना है कि हम स्थिति की समीक्षा करेंगे और फिर क्षेत्र में स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने पर फैसला करेंगे। क्षेत्र में स्थिति की समीक्षा के बाद इंटरनेट सुविधा भी फिर से शुरू की जाएगी। अर्धसैनिक बल के 14 बल और लगभग हरियाणा पुलिस की 20 कंपनियां यहां तैनात हैं। आज हम उन सभी इलाकों में दोपहर 3-5 बजे के बीच छूट देंगे जहां कर्फ्यू लगा हुआ है। हम इस छूट के समय की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:23 PM, 02-Aug-2023
गुरुग्राम के बाद अब पलवल में धार्मिक स्थल पर हमला
नूंह में सोमवार को जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसक घटना का असर अब तक नजर आ रहा है। कुछ उपद्रवियों ने मंगलवार देर रात पलवल में भी एक समुदाय के धार्मिक स्थल और उनके घरों पर पेट्रोल बम एवं पत्थर फेंके। इससे धार्मिक स्थल में आग लग गई। पत्थरबाजी से कुछ लोगों को चोट भी आई। जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के नेतृत्व में भारी पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर उपद्रव करने वाले बाइकों पर सवार होकर भाग निकले। पुलिस ने तुरंत दमकल की गाड़ी बुलवाकर आग पर काबू पाया। घायलों को उपचार के लिए पलवल जिला नागरिक अस्पताल में और बाद में नूंह स्थित नल्लड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह से ही उपद्रवियों की ओर से पलवल में आगजनी की घटनाओं को अंजाम देने के चलते माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा।03:10 PM, 02-Aug-2023
कर्फ्यू में दो घंटे की ढील
नूंह उपायुक्त ने कर्फ्यू में दो घंटे की ढील के आदेश दिए हैं। तीन बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी।02:54 PM, 02-Aug-2023
अमित शाह से मिले केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह
मेवात हिंसा की उच्च स्तरीय जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से गुरुग्राम लोकसभा के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मुलाकात की है।
02:26 PM, 02-Aug-2023