Delhi Water Crisis Live: आज से AAP का ‘पानी सत्याग्रह’, अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी
{"_id":"66751914ff36fbf95401e6e3","slug":"delhi-water-crisis-live-updates-atishi-marlena-hunger-strike-mahatma-gandhi-rajghat-news-in-hindi-2024-06-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi Water Crisis Live: आज से AAP का ‘पानी सत्याग्रह’, अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 21 Jun 2024 03:37 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:37 PM IST
खास बातें
Water Shortage in Delhi News Live: दिल्ली में पानी को लेकर घमासान मचा हुआ है। जमकर सियासत हो रही है। आज जल मंत्री आतिशी शुक्रवार को हरियाणा से पानी की अतिरिक्त पानी की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं।
विज्ञापन
Delhi Water Crisis
- फोटो : X/AAP
लाइव अपडेट
03:35 PM, 21-Jun-2024
दिल्ली की जनता आतिशी के साथ
पानी के हक के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी के साथ दिल्ली की जनता है। आप ने अपने ऑफिशियल एक्स से एक पोस्ट साझा कर लिखा कि दिल्ली के हक के पानी के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी के साथ दिल्ली का एक-एक नागरिक है। उनके इस सत्याग्रह में जनता भी शामिल होगी और हम दिल्ली को उसके हक का पानी दिलाकर रहेंगे। भाजपा वाले चाहे कितनी भी गंदी राजनीति कर लें। लेकिन वह हमें ना तो रोक सकते हैं और ना ही तोड़ सकते हैं।दिल्ली के हक़ के पानी के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं जल मंत्री @AtishiAAP जी के साथ है दिल्ली की जनता 👇
— AAP (@AamAadmiParty) June 21, 2024
“दिल्ली का एक-एक नागरिक जल मंत्री आतिशी के साथ है। उनके इस सत्याग्रह में जनता भी शामिल होगी और हम दिल्ली को उसके हक का पानी दिलाकर रहेंगे।
BJP वाले चाहे कितनी भी गंदी… pic.twitter.com/sLlolMjXoX
02:54 PM, 21-Jun-2024
'हरियाणा ने दिल्ली को उसके हक का पानी नहीं दिया'
आतिशी ने कहा, 'दिल्ली की जल मंत्री होने के नाते मैंने हरियाणा की भाजपा सरकार से दिल्ली के हक का पानी लेने के लिए हर संभव प्रयास कर लिए लेकिन हरियाणा सरकार ने दिल्ली को उसके हक का पानी नहीं दिया। हरियाणा सरकार ने हिमाचल प्रदेश से आने वाला पानी भी दिल्ली नहीं आने दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली को उसके हक का पानी नहीं दिया। मैंने प्रधानमंत्री जी को भी पत्र लिखा कि आप ही हरियाणा से हमारे हक का पानी दिला दीजिए। लेकिन पिछले दो दिनों से हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली के हक का 120 एमजीडी पानी रोक लिया है। इसी वजह से मैं अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ रही हूं।'
विज्ञापन
02:33 PM, 21-Jun-2024
'भाजपा वाले लोगों को एक-एक बूंद पानी के लिए तरसा रहे'
संजय सिंह ने कहा, 'दिल्ली की जल मंत्री आतिशी जी आज दिल्ली के लोगों के हक़ का पानी दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए छतों पर और घर के बाहर पानी रख देते हैं। इंसानों के लिए प्याऊ चलाये जाते हैं। लेकिन भाजपा वालों के अंदर इतनी क्रूरता भरी है कि वह दिल्ली के लोगों को एक-एक बूंद पानी के लिए तरसा रहे हैं।'
01:35 PM, 21-Jun-2024
'जब तक पानी नहीं मिलता तब तक अनशन पर बैठे रहूंगी'
आतिशी ने कहा कि दिल्ली वाले घंटों व रात को पानी का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा सरकार के पास पानी मांगने के लिए गए लेकिन पानी नहीं दिया। पीएम मोदी को पत्र लिखा फिर भी पानी नहीं दिया। कल के आंकड़े देखा तो 120 एमजीडी पानी रोक लिया। अब स्थिति यह है कि हम पानी के लिए सत्याग्रह कर रहे हैं। आज से कोई अन्न नहीं खाउंगी, केवल जल पीउंगी। जब तक पानी नहीं मिलता तब तक अनशन पर बैठे रहूंगी। शाम पांच बजे फिर से यहां एकत्रित होंगे। बाकी सब विधायक यहां बैठे रहेंगे।
01:31 PM, 21-Jun-2024
'हरियाणा सरकार पानी नहीं दे रही'
आतिशी ने कहा कि गर्मी बहुत है, दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी हो रही है। रात में भी तापमान अधिक रहता है। इतनी भीषण गर्मी में हर किसी को पानी की जरूरत है। जब दिल्ली को पानी की अतिरिक्त जरूरत है तब पानी की कमी हो गई। 1050 एमजीडी पानी दिल्ली में जरूरत है। 613 एमजीडी पानी हरियाणा से आता है। हरियाणा सरकार पानी नहीं दे रही है। 28 लाख लोगों का पानी रोक दिया है।01:31 PM, 21-Jun-2024
'इस लड़ाई में हमारा साथ दो'
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा किस दुश्मनी का बदला ले रही है। जल मंत्री पानी के लिए जगह-जगह जा रही हैं। दिल्ली में पानी का संकट है। इस लड़ाई में हमारा साथ दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:51 PM, 21-Jun-2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कहा, 'देश में तानाशाही इतनी बढ़ गई है कि ईडी किसी को छूट भी नहीं देना चाहती। ईडी अरविंद केजरीवाल जी के साथ देश के आतंकवादी की तरह व्यवहार कर रही है। अभी तो केजरीवाल जी की जमानत का आदेश अपडेट भी नहीं हुआ था कि ईडी स्टे लगवाने के लिए हाईकोर्ट पहुंच गई। लेकिन अभी हाईकोर्ट का फैसला आना बाकी है और हम आशा करते हैं कि हाईकोर्ट न्याय करेगा।'
12:38 PM, 21-Jun-2024
आतिशी का अनशन
दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर जल मंत्री आतिशी जंगपुरा स्थित भोगल इलाके में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। उनके साथ सुनीता केजरीवाल और संजय सिंह भी मौजूद हैं।12:03 PM, 21-Jun-2024
'जल संकट भाजपा की ओर से प्रायोजित है'
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्लीवालों ने भाजपा को सात सीटें दी हैं। इसके बाद भी उन्हें उनके हक का पानी नहीं दे रहे हैं। जल संकट भाजपा की ओर से प्रायोजित है। वह दिल्ली का पेयजल रोक रही है। सवाल यह है कि दिल्ली को उसके हक का 100 एमजीडी पानी जो वर्षों से मिलता आ रहा है, उसे क्यों रोक रहे हैं। इस पानी से दिल्ली के 28 लाख लोगों की पानी की समस्या दूर हो सकती है, लेकिन हरियाणा सरकार यह पानी नहीं दे रही है।
11:42 AM, 21-Jun-2024
