फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Aftab News Live: यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- भाईचारा संप्रदाय की खामोशी भयावह एवं आश्चर्यजनक

Thu, 17 Nov 2022 07:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Nov 2022 07:38 PM IST
खास बातें

Aftab Shraddha Delhi Mehrauli Murder Case Live: बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला पुलिस पूछताछ में रोजाना नए खुलासे कर रहा है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को दिल्ली पुलिस ने आज साकेत कोर्ट में वीसी माध्यम से पेश किया। कोर्ट ने पुलिस को आरोपी की पांच दिन की रिमांड सौंप दी है। पढ़ें श्रद्धा हत्याकांड से जुड़ा हर अपडेट ...

विज्ञापन
Shraddha Walker Murder Case Live: Aftab Amin Poonawalla Statement to Delhi Police, Shraddha Instagram Account
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:36 PM, 17-Nov-2022

मनसे के प्रवक्ता ने कहा- आफताब का होना चाहिए ऑन-स्पॉट एनकाउंटर

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रवक्ता बाला नंदगाओंकर ने कहा है कि श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का ऑन-स्पॉट एनकाउंटर किया जाना चाहिए।
07:20 PM, 17-Nov-2022

श्रद्धा हत्याकांड पर यूपी के डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

श्रद्धा हत्याकांड पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लव जिहाद के एक कदम आगे अब जिहाद की आड़ में खुलेआम हिंदू लड़कियों की निर्मम हत्याएं एक सुनियोजित साजिश हैं। ऐसी घटनाओं के अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई तो होगी, परंतु भाईचारा संप्रदाय की खामोशी भयावह एवं आश्चर्यजनक है !
विज्ञापन
06:09 PM, 17-Nov-2022

आफताब ने हत्या के बाद ओएलएक्स पर बेच दिया था मोबाइल

श्रद्धा वाकर हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे होते जा रहे हैं। पुलिस की जांच में नया खुलासा हुआ है कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद आरोपी आफताब ने अपना मोबाइल हैंडसेट ओएलएक्स पर बेच दिया था।
05:28 PM, 17-Nov-2022

कोर्टरूम में वकीलों ने किया प्रदर्शन, आफताब के खिलाफ नारेबाजी

गुरुवार को साकेत कोर्ट में सुनवाई के दौरान लगभग सौ वकीलों ने श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ नारेबाजी की। वकील आरोपी आफताब को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे।
05:01 PM, 17-Nov-2022

उत्तराखंड और हिमाचल ले जाया जाएगा आफताब

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपी आफताब को जांच के लिए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश ले जाया जाएगा। कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी। कोर्ट ने आफताब का नार्को टेस्ट कराने की मांग को भी मंजूरी प्रदान कर दी।
04:37 PM, 17-Nov-2022

पुलिस को मिली आफताब की पांच दिन की कस्टडी

श्रद्धा वाकर के कातिल आफताब की साकेत कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हो गई है। कोर्ट ने पुलिस को आफताब अमीन पूनावाला की पांच दिन की कस्टडी सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:29 PM, 17-Nov-2022
श्रद्धा वॉकर के कातिल आफताब अमीन पूनावाला की थोड़ी देर में साकेत कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीये पेशी की जाएगी।
02:54 PM, 17-Nov-2022
श्रद्धा वाकर के कातिल आफताब को थोड़ी देर में साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां इस मामले में सुनवाई की जाएगी।
02:31 PM, 17-Nov-2022

श्रद्धा का सिर व धड़ नहीं मिला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी बहुत ही तेज दिमाग का है। वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है। वह सोच-समझकर हर बात कर जवाब देता है। इस बीच मृतका के शव के टुकड़े बरामद करने में जुटी पुलिस को बुधवार को भी श्रद्धा का सिर व धड़ नहीं मिला है।
02:12 PM, 17-Nov-2022

श्रद्धा से पीछा छुड़ाना चाहता था आफताब

बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने एक और नया खुलासा किया है। आरोपी आफताब श्रद्धा से पीछा छुड़ाना चाहता था। श्रद्धा और आफताब के बीच आए दिन छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed