Weather Update Live : घने कोहरे में ढका दिल्ली-NCR, कई ट्रेन और विमान लेट, सफदरजंग में 1.9 डिग्री तापमान
{"_id":"63ba35d350d0d4174d2342a1","slug":"delhi-ncr-weather-live-update-fog-in-delhi-ncr-severe-cold-wave-and-fog-conditions-continue","type":"live","status":"publish","title_hn":"Weather Update Live : घने कोहरे में ढका दिल्ली-NCR, कई ट्रेन और विमान लेट, सफदरजंग में 1.9 डिग्री तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 08 Jan 2023 03:44 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 08 Jan 2023 03:44 PM IST
खास बातें
Delhi-NCR Weather Update Today Live News in Hindi: दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। शीतलहर और कोहरे के चलते आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
delhi weather
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
03:44 PM, 08-Jan-2023
पालम में 5.2 डिग्री सेल्सियस
ठंड के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। मौसम के तेवर अभी भी सर्द बने हुए हैं। लगातार सर्दी के बीच तापमान गिरने और शीतलहर के बीच सर्दी में दिन और रात में राहत नहीं है। दिल्ली के पालम में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।03:25 PM, 08-Jan-2023
लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री
दिल्ली में कोहरे और शीतलहर ने कई दिन से लोगों को परेशान कर रखा है। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
03:03 PM, 08-Jan-2023
दिल्ली के आया नगर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री
उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच दिल्ली के आया नगर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।02:44 PM, 08-Jan-2023
शीतलहर चलने से ठंड बढ़ी
दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव, हीटर, अंगीठी का सहारा लिया, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ। बच्चो और बुजुर्गों के लिए ठंड सबसे ज्यादा खतरनाक है। शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई है।01:50 PM, 08-Jan-2023
कई उड़ानों के संचालन में देरी
कड़ाके की सर्दी के चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। दिन भर सर्द हवाएं चल रही हैं। कोहरे के कारण कई उड़ानों के संचालन में देरी हो रही है।दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी घने कोहरे की चपेट में है। कोहरे के कारण कई उड़ानों के संचालन में देरी हो रही है। pic.twitter.com/ZRaGjBbUhv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2023
01:30 PM, 08-Jan-2023
बागपत में 2.1 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान
कड़ाके की सर्दी के चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। दिन भर सर्द हवाएं चल रही हैं। कड़ाके की सर्दी के चलते बागपत जनपद का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:12 PM, 08-Jan-2023
दो दिन तक मौसम सर्द रहेगा
मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो दिन तक मौसम सर्द रहेगा और दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढोतरी होगी। सुबह के समय कोहरा भी दिखेगा, शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड का असर बना रहेगा।12:45 PM, 08-Jan-2023
मेरठ में सुबह से ही छाया रहा कोहरा
मेरठ मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, आज सुबह से ही कोहरा छाया रहा। 11 बजे तक भी सड़कों पर वाहन लाइट ऑन कर चलते नजर आए।12:34 PM, 08-Jan-2023
सोमवार से शीत लहर से राहत मिलने की संभावना
मौसम विभाग ने सोमवार से शीत लहर से राहत मिलने की संभावना जताई है। इस कारण से 13 जनवरी तक न केवल अधिकतम तापमान बढ़ेगा, बल्कि न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यह केवल फौरी राहत होगी। कोहरे से अगले सप्ताह तक राहत मिलने की संभावना नहीं है।12:01 PM, 08-Jan-2023