Weather News Live: दिल्ली-NCR में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 200 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित
Delhi NCR Weather Today: भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह बारिश ने लोगों को राहत दी। तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह बारिश ने लोगों को राहत दी। तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में जलजमाव और जाम की स्थिति पैदा हो गई है।
लाइव अपडेट
कहीं सडकें टूटी हैं, कहीं नाला-नाली चोक है, अभी दिल्ली की स्थिति खराब है: सीएम रेखा गुप्ता
सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों के साथ सुबह से ही सड़कों पर उतर कर जलभराव वाली जगहों का दौरा किया। मिंटो ब्रिज, आईटीओ से मजनू का टीला तक सीएम ने दौरा किया। नई दिल्ली को छोड़कर बाकी दिल्ली में सड़कों पर भारी जलभराव है। अधिकतर जगहों पर पानी निकासी के लिए पंप लगाए गए हैं।200 से अधिक उड़ानें प्रभावित
दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह आंधी-तूफान और तेज हवाओं के कारण परिचालन बाधित होने के कारण तीन उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया और 200 से अधिक उड़ानें विलंबित हो गईं।आम आदमी पार्टी का दिल्ली सरकार पर हमला
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर लिखा, 'पहली बारिश में चार लोगों की मौत, एक मां और उसके तीन बच्चों की मौत। दिल्ली की चार इंजन की सरकार की सच्चाई आज सबके सामने है।'अधिकारी काम कर रहे हैं: सीएम रेखा गुप्ता
सीएम ने जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट किया, "आज मैंने मजनू का टीला समेत दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। इस समस्या के समाधान के लिए मैं संबंधित अधिकारियों के साथ खुद मौके पर मौजूद हूं। सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे दिल्ली में जलभराव वाले स्थानों की पहचान करें और समाधान सुनिश्चित करें।"गाजियाबाद में भी हुई झमाझम बारिश
100 से अधिक उड़ानें प्रभावित
दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं के कारण परिचालन बाधित होने के कारण तीन उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया और 100 से अधिक उड़ानें विलंबित हो गईं।गुरुग्राम में भारी जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम
दिल्ली-एनसीआर में आज हुई भारी बारिश के कारण कई पेड़ उखड़ गए और भारी जलभराव के कारण कई वाहन खराब हो गए, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई।#WATCH | Delhi-NCR witnesses traffic congestion as several trees were uprooted, and vehicles broke down amid heavy waterlogging, due to a rainstorm earlier today.
— ANI (@ANI) May 2, 2025
Visuals from Gurugram. pic.twitter.com/ABy5a2MZrM
मथुरा के कई हिस्सों में भारी जलभराव
आज हुई मूसलाधार बारिश के कारण मथुरा शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव हो गया।#WATCH | Uttar Pradesh | Heavy waterlogging witnessed in many parts of Mathura city due to torrential rainfall earlier today. pic.twitter.com/iun13HN703
— ANI (@ANI) May 2, 2025