MCD Mayor Election: आप-भाजपा पार्षदों के हंगामे की भेंट चढ़ी सदन की कार्यवाही, आज नहीं हो सका मेयर का चुनाव
{"_id":"63b7a9f2aac2d13f6936c382","slug":"delhi-mcd-mayor-election-voting-live-updates-shaily-oberoi-vs-rekha-gupta-aap-vs-bjp-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"MCD Mayor Election: आप-भाजपा पार्षदों के हंगामे की भेंट चढ़ी सदन की कार्यवाही, आज नहीं हो सका मेयर का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 06 Jan 2023 03:05 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 06 Jan 2023 03:05 PM IST
खास बातें
Delhi MCD Mayor Election 2023 Voting Live News in Hindi : दिल्ली नगर निगम के महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव आज होना है। एमसीडी चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं।
विज्ञापन
सदन में हंगामा करते भाजपा और आप पार्षद
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:05 PM, 06-Jan-2023
दुर्गश पाठक ने बोला हमला
आप विधायक दुर्गश पाठक ने कहा कि एमसीडी के इतिहास में आज तक कभी नॉमिनेटेड पार्षद की पहले शपथ और वोटिंग नहीं हुई है। भाजपा वालों तुम्हारी गुंडागर्दी नहीं होने देंगे।02:42 PM, 06-Jan-2023
भाजपा बेईमानी से एमसीडी में कब्जा करना चाहती है: सौरभ भारद्वाज
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी के इतिहास में आज तक कभी सदन में नॉमिनेटेड पार्षद ने वोट नहीं डाली। भाजपा बेईमानी से एमसीडी में कब्जा करना चाहती है। बीजेपी वालों तुम्हारी गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन
02:25 PM, 06-Jan-2023
मनोनीत सदस्यों को वोट दिलाने की कोशिश असंवैधानिक: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 243R स्पष्ट रूप से मनोनीत सदस्यों को सदन में मतदान करने से रोकता है। उन्हें सदन में वोट दिलाने की कोशिश असंवैधानिक है।02:13 PM, 06-Jan-2023
भाजपा सदन में गुंडागर्दी कर रहीं: संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि सदन में भाजपा का खूनी खेल शुरू हो गया है। चुनाव में जनता ने हरा दिया तो भाजपा सदन में गुंडागर्दी कर रहीं है। दो बार के आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रवीण कुमार पर सदन के अंदर भाजपा वालो ने किया जानलेवा हमला। इस काम में कांग्रेस का हाथ भाजपा के साथ।सदन में भाजपा का खूनी खेल, चुनाव में जनता ने हरा दिया तो सदन में गुंडागर्दी कर रहीं है भाजपा। 2 बार के आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रवीण कुमार पर सदन के अंदर भाजपा वालो ने किया जानलेवा हमला। इस काम में कांग्रेस का हाथ भाजपा के साथ। pic.twitter.com/Vk4OmfzYdo
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) January 6, 2023
02:09 PM, 06-Jan-2023
माइक, कुर्सी और टेबल भी तोड़ी
पार्षदों ने हंगामे के दौरान माइक, कुर्सी और टेबल भी तोड़ दी। बैठक में हंगामा करने के दौरान निगम सचिव से पार्षदों ने फाइल भी छीनी।01:53 PM, 06-Jan-2023
आदेश गुप्ता ने बोला हमला
भाजपा नेता आदेश गुप्ता ने कहा कि अराजकता आप की मानसिकता में निहित हो चुकी है! आज सदन में गुंडागर्दी और मारपीट करके लोकतंत्र का खिलवाड़ करने का कुकर्म जो आप के गुंडों ने किया है, यह इनकी नैतिक स्तर पर हार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:44 PM, 06-Jan-2023
अप्रैल तक भी टाली जा सकती है मेयर चुनाव की प्रक्रिया
अब अगली बैठक कब होगी इसका फैसला एलजी के हाथ में है। शनिवार और रविवार को निगम की छुट्टी होती है, सोमवार को फिर से सदन की बैठक करने का निर्णय हो सकता है। मेयर चुनाव की प्रक्रिया अप्रैल तक भी टाली जा सकती है।01:42 PM, 06-Jan-2023
आज चार नामित सदस्यों ने शपथ ग्रहण की
भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के हंगामे के बीच आज केवल चार नामित सदस्यों ने शपथ ग्रहण की, बाकी सदस्य सदन की अगली बैठक में शपथ लेंगे।01:30 PM, 06-Jan-2023
हंगामा खत्म न हुआ तो अगली तारीख पर हो सकते हैं चुनाव
पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने कहा है कि वह सदन की कार्रवाई सुचारू रूप से चलाने के लिए कई बार अपील कर चुकी हैं लेकिन हंगामा जारी है। अगर वो शांति से बैठते हैं तो वह शपथ दिलाने के लिए तैयार हैं। अगर ये लोग शांति से नहीं बैठेंगे तो हम अगली तारीख का इंतजार करेंगे।01:13 PM, 06-Jan-2023