फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Lok Sabha Election Live: दिल्ली की सभी सातों सीटों पर मतदान खत्म, 54 फीसदी के पार वोटिंग

Sat, 25 May 2024 08:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 May 2024 08:45 PM IST
खास बातें

Delhi Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज वोटिंग हुई। दिल्ली की सात सीटों पर भी मतदान खत्म हो गया है। इसके साथ ही 162 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया।

विज्ञापन
Delhi Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting Live 6th Charan Chunav On 7 Seats Chandni Chowk News in Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:29 PM, 25-May-2024
दिल्ली में छह बजे के बाद तक 54.37 फीसदी मतदान
चांदनी चौक- 53.27 फीसदी
पूर्वी दिल्ली- 54.37 फीसदी
नई दिल्ली- 51.54 फीसदी
उत्तर पूर्वी दिल्ली- 58.30 फीसदी 
उत्तर पश्चिम दिल्ली- 53.81 फीसदी
दक्षिणी दिल्ली- 52.83 फीसदी
पश्चिम दिल्ली- 54.90 फीसदी
06:46 PM, 25-May-2024

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण - फोटो : x @ANI
दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया। इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
05:56 PM, 25-May-2024
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिरसा ने परिवार संग किया मतदान - फोटो : X @AHindinews
दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने परिवार के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए मतदान किया।
05:53 PM, 25-May-2024

गर्मी के बावजूद मतदान अच्छा हो रहा: सौरभ भारद्वाज

'आप' नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "मतदान अच्छा हो रहा है। गर्मी के बावजूद भी दिल्ली के लोग बाहर निकलकर मतदान कर रहे हैं... जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है इंडिया गठबंधन बढ़त बना रहा है। प्रधानमंत्री के भाषण और उनकी शब्दावली से बड़ा और कोई एग्जिट पोल नहीं है। आज के इस चरण का एग्जिट पोल भी प्रधानमंत्री ने खुद अपने शब्दों के इस्तेमाल से बता दिया है। एनडीए के लिए समस्या बढ़ रही है और आने वाले चरण में यह और बढ़ेगी।"
05:36 PM, 25-May-2024
दिल्ली में पांच बजे तक 53.73 फीसदी मतदान
चांदनी चौक- 53.27 फीसदी
पूर्वी दिल्ली- 53.69 फीसदी
नई दिल्ली- 50.44 फीसदी
उत्तर पूर्वी दिल्ली- 57.97 फीसदी 
उत्तर पश्चिम दिल्ली- 53.17 फीसदी
दक्षिणी दिल्ली- 51.84 फीसदी
पश्चिम दिल्ली- 54.15 फीसदी
04:55 PM, 25-May-2024

शाहदरा के कुछ बूथों पर ड्रोन से की जा रही निगरानी

बूथों पर ड्रोन से निगरानी - फोटो : अमर उजाला
शाहदरा जिले के कुछ बूथों पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। डीसीपी शाहदरा के अनुसार, लोकसभा चुनाव की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:54 PM, 25-May-2024

कन्हैया कुमार ने पोलिंग स्टेशन का लिया जायजा

कन्हैया कुमार ने पोलिंग स्टेशन का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
तिमारपुर विधानसभा के विभिन्न पोलिंग स्टेशन पर विधायक दिलीप पांडे एवं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने हालातों का जायजा लिया।
03:44 PM, 25-May-2024
दिल्ली में तीन बजे तक 44.58 फीसदी मतदान
  • चांदनी चौक- 43.24 फीसदी
  • पूर्वी दिल्ली- 44.70 फीसदी
  • नई दिल्ली- 42.17 फीसदी
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली- 47.85 फीसदी 
  • उत्तर पश्चिम दिल्ली- 44.78 फीसदी
  • दक्षिणी दिल्ली- 42.96 फीसदी
  • पश्चिम दिल्ली- 44.91 फीसदी
02:54 PM, 25-May-2024
 पश्चिमी दिल्ली के मलिकपुर गांव में महिलाएं मतदान केंद्र पर पर वोट डालने पहुंचीं।
02:05 PM, 25-May-2024

लाइन में लगे मतदाता

पश्चिमी दिल्ली के बापरोला गांव स्थित मतदान केंद्र में मतदाता लाइन में लगे हैं। लोगों मे मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed