फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Date 2024 Live: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए कब होगी वोटिंग, चुनाव आयोग ने किया एलान

Sat, 16 Mar 2024 04:34 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 16 Mar 2024 04:34 PM IST
खास बातें

Delhi Lok Sabha Chunav 2024 Dates, Schedule Live News:  2019 में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान 10 मार्च को हुआ था। तब देश में सात चरण में मतदान हुआ था। तब दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए में छठे चरण में वोटिंग हुई थी।

विज्ञापन
Delhi Lok Sabha Election 2024 Dates Announcement Live EC Press Conference Phase Wise Chunav Schedule Results
दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:33 PM, 16-Mar-2024

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 मई

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए मतदान 6वें फेज़ में 25 मई (शनिवार) के दिन होगा। दिल्ली में 29 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 मई है। नामांकन वापिस लेने की तारीख 9 मई है। 
03:55 PM, 16-Mar-2024

दिल्ली में एक चरण में होगा मतदान

चुनाव आयोग ने बताया कि तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। चौथे चरण के लिए 13 मई को वोट पड़ेंगे। 20 मई को पांचवे चरण के लिए मतदान होगा। छठे चरण के लिए 25 मई को वोटिंग होगी और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा। दिल्ली में एक चरण में मतदान होगा। 25 मई को छठे चरण में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर मतदान होगा। 
विज्ञापन
03:52 PM, 16-Mar-2024

19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा

सात चरण में लोकसभा चुनाव होंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। चार जून को मतगणना होगी।
03:47 PM, 16-Mar-2024

'फेक न्यूज न फैलाएं'

चुनाव आयोग की सलाह है कि निजी जिंदगी को लेकर भी चुनावों में हमले न करें। फेक न्यूज न फैलाएं। जाति धर्म पर भाषण नहीं। सोशल मीडिया की निगरानी होगी।
03:44 PM, 16-Mar-2024

फर्जी प्रचार पर रोक

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की शायरी में मतदाताओं को फर्जी खबरें और असत्यापित जानकारी आगे न बढ़ाने की सलाह दी गई है। वहीं, चुनाव आयोग कहा कि किसी भी उम्मीदवार का आपराधिक रिकार्ड है तो उसे तीन बार अखबार और टीवी पर बताना पड़ेगा और राजनैतिक पार्टी को भी बताना पड़ेगा कि वो उसे टिकट क्यों दे रही है। 
03:35 PM, 16-Mar-2024

चुनाव में पैसा बांटने का खेल खेलने वालों की शिकायत करें

आयोग ने बताया कि हिंसा मुक्त चुनाव कराने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर शिकायत मिली तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। काले धन का इस्तेमाल को रोकने के भरपूर प्रयास करेंगे। कुछ राज्यों में बल का प्रयोग ज्यादा है, कुछ राज्यों में धन का प्रयोग ज्यादा होता है। हमारे पास पूरे आंकड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:22 PM, 16-Mar-2024

'85 वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों के घर जाकर मतदान कराएंगे'

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, '85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं।'
03:19 PM, 16-Mar-2024
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, 'हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं। 
03:18 PM, 16-Mar-2024

20 से 29 उम्र के 19.74 करोड़ मतदाता

हमने पिछले एक साल में नए वोटरों को जोड़ने पर बहुत मेहनत की है। इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ मतदाता होंगे। 20 से 29 उम्र के 19.74 करोड़ मतदाता होंगे। 82 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है।
03:16 PM, 16-Mar-2024

'हमारे पास 97 करोड़ मतदाता हैं'

राजीव कुमार ने कहा कि भौगोलिक, सांस्कृतिक रूप से विविध इस देश के सबसे बड़े चुनाव के लिए हमने दो वर्ष तक तैयारी की है। हमारे पास 97 करोड़ मतदाता हैं। यह संख्या अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के कुल मतदाताओं से कहीं ज्यादा है। हमारे पास 10.5 लाख मतदान केंद्र हैं, जिनकी जिम्मेदारी डेढ़ करोड़ लोगों के पास होती है। 55 लाख ईवीएम हैं। चुनाव आयोग अब तक 17 आम चुनाव और 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव करा चुका है। पिछले 11 चुनाव शांतिपूर्ण रहे हैं। अदालती मुकदमे कम हुए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed