Delhi Election News Live:राहुल गांधी कल से तीन दिन करेंगे जनसभाएं, पार्टी बोली- उम्मीदवारों को मिलेगा बल
{"_id":"678f1e7649cd168e4c0cc795","slug":"delhi-election-2025-live-candidates-aap-bjp-congress-vidhan-sabha-chunav-opinion-poll-news-in-hindi-2025-01-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi Election News Live:राहुल गांधी कल से तीन दिन करेंगे जनसभाएं, पार्टी बोली- उम्मीदवारों को मिलेगा बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 21 Jan 2025 08:39 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 21 Jan 2025 08:39 PM IST
खास बातें
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025, Election Date, Candidates List News Live: दिल्ली के सियासी रण की बिसात अब पूरी तरह से बिछ चुकी है। चुनावी मैदान में अब 699 खिलाड़ी बचे हैं। 23 सियासी सूरमा के साथ सबसे बड़ी जंग नई दिल्ली सीट पर लड़ी जाएगी। जबकि कस्तूरबा नगर और पटेल नगर से पांच-पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीते सोमवार को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। सोमवार को 20 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया था। जिसके बाद अब 699 प्रत्याशी बचे हैं। देर रात तक उम्मीदवारों की गणना हुई। यहां पढ़ें दिल्ली चुनाव से जुड़े अपडेट...
विज्ञापन
Rahul Gandhi
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
06:19 PM, 21-Jan-2025
राहुल गांधी कल से तीन दिन करेंगे जनसभाएं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 22 से 24 जनवरी तक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेंगे। प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ ने बताया कि 22 को इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन, 23 को मुस्तफाबाद व 24 जनवरी को मादीपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी का मानना है कि राहुल की मौजूदगी से न केवल पार्टी के उम्मीदवारों को बल मिलेगा, बल्कि जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा और योजनाओं को भी मजबूती से पेश किया जा सकेगा।

04:54 PM, 21-Jan-2025
शिंदे ने नड्डा को पत्र लिखकर दिल्ली चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन देने का किया वादा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में परंपरागत रूप से अपने उम्मीदवार उतारने वाली शिवसेना इस चुनाव में अपनी सहयोगी भाजपा को समर्थन देगी। पार्टी ने मंगलवार को दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा को अपने नेता एकनाथ शिंदे द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को लिखा गया समर्थन पत्र सौंपा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा, "शिवसेना ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के सभी उम्मीदवारों को सक्रिय रूप से समर्थन देने का फैसला किया है। मैंने शिवसेना की दिल्ली इकाई को भाजपा की राज्य इकाई के साथ मिलकर चुनाव अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है।"

04:31 PM, 21-Jan-2025
कालकाजी में पैरा मिलिट्री फोर्स की मांग
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने कालकाजी में रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। पत्र में लिखा है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ रमेश बिधूड़ी के भतीजे ने मारपीट की। रमेश बिधूड़ी के भतीजे ने आप कार्यकर्ताओं से कहा, घर बैठ जाओ, वरना हाथ पैर टूट जाएंगे, ये हमारा चुनाव है। आतिशी ने कालकाजी में पैरा मिलिट्री फोर्स की मांग की है।

02:14 PM, 21-Jan-2025
Delhi Election: कालकाजी की जनता भाजपा और आप से तंग आ चुकी: अलका लांबा
दिल्ली विधानसभा में कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा कि धीरे-धीरे मेरा विश्वास मजबूत होता जा रहा । कालकाजी की जनता अब बदलाव चाहती है। कालकाजी की जनता भाजपा और आम आदमी पार्टी से तंग आ चुकी है। आगे कहा कि मुझे लोगों का पूरा सहयोग और समर्थन मिल रहा है। हम घर-घर में छोटी-छोटी बैठकों के जरिए महिलाओं और लोगों से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। लोग इनके फ्री के लालच से बाहर आ चुके हैं।02:13 PM, 21-Jan-2025
Delhi Chunav: भाजपा झुग्गीवालों की हितैषी नहीं: सौरभ भारद्वाज
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के अंदर पिछले दो सालों में तकरीबन 12 झुग्गी झोपड़ियों को ध्वस्त किया गया। ये काम भाजपा और उनकी एजेंसियों ने किया है। केंद्र सरकार द्वारा कई मुकदमें कोर्ट में डाले गए हैं। जिनमें ये मांग की गई है कि इन झुग्गी क्लस्टर्स को ध्वस्त कर दिया जाए। अगर भाजपा इन झुग्गीवालों के हितैषी हैं तो अगले दो दिनों में कोर्ट में डाले गए सभी मुकदमें वापस लिए जाए।02:11 PM, 21-Jan-2025
Delhi Election Update: ये कौन-से विश्वविद्यालय से पढ़े हैं: मनोज तिवारी
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के दिए गए बयान से मैं जरा भी हैरान नहीं हूं क्योंकि वह चुनाव में चुनावी हिंदू बनने की कोशिश करते हैं। उनकी कल की बातों से समझ आ गया कि उनका सत्य सनातन, हिंदू धर्म, राम की कहानियों से कोई दूर-दूर तक सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि रावण हिरण बनकर आया, ये कौन-से विश्वविद्यालय से पढ़े हैं। उन्होंने ये सब बोलकर अपनी मुर्खता का परिचय दिया है। पांच फरवरी को दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल जैसे एंटी-हिंदू को हमेशा के लिए दिल्ली की राजनीति से हटा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:47 PM, 21-Jan-2025
Delhi Chunav: 'आप सरकार बनने के बाद होगा धोबी समाज कल्याण बोर्ड का गठन'
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक और चुनावी घोषणा का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड का गठन करेगी। इस बोर्ड में धोबी समाज अपनी समस्याएं और सुझाव दे सकेंगे। पूरी दिल्ली में प्रेस थड़े को नियमित किया जाएगा। धोबियों के लिए लाइसेंस प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी। धोबी समाज के लोगों से बिजली और पानी का चार्ज कॉमर्शियल नहीं बल्कि घरेलू लिया जाएगा। धोबी समाज के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और स्कॉलरशिप का इंतजाम किया जाएगा। साथ ही युवाओं को अच्छी ट्रेनिंग दी जाएगी।01:03 PM, 21-Jan-2025
Delhi Election Update: रामायण पर दिए गए बयान पर केजरीवाल की सफाई
रामायण को लेकर अपनी टिप्पणी पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल मैंने कहा था कि रावण सोने का हिरण बनकर आया था और माता-सीता उस हिरण को चाहती थीं। वे कह रहे हैं कि रावण हिरण बनकर नहीं आया था, बल्कि राक्षस मारीच आया था। पूरी भाजपा मेरे घर के बाहर प्रदर्शन कर रही है। पूछ रही है कि मैंने रावण का अपमान क्यों किया। वे रावण से बहुत प्यार करते हैं। वे राक्षसी स्वभाव के हैं। मैं दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों और गरीब तबके के लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं कि अगर वे सत्ता में आए तो ये लोग आपको राक्षसों की तरह निगल जाएंगे।
12:47 PM, 21-Jan-2025
Delhi Election: भाजपा के संकल्प पत्र पर केजरीवाल ने कसा तंज, बोले- मुफ्त शिक्षा बंद कर देंगे
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से जारी किए गए संकल्प पत्र को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमने शिक्षा मुफ्त कर दी। 18 लाख बच्चों के लिए शानदार शिक्षा का इंतजाम किया गया है। अगर ये (भाजपा) लोग आ गए तो मुफ्त शिक्षा बंद हो जाएगी। आगे कहा कि आज के संकल्प में ये लिख रहे हैं कि दिल्ली के स्कूलों में मिलने वाली फ्री शिक्षा को बंद कर देंगे। इसमें लिखा है सरकारी संस्थाओं में दिल्ली के जरूरत मंद छात्रों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। स्कूलों में सभी को मुफ्त शिक्षा मिल रही है। इसका मतलब ये सबकी मुफ्त शिक्षा बंद करके जरूरतमंदो को देंगे। मतलब लोग अब नेताओं के घर के चक्कर काटेंगे कि मेरा करा दो।
11:54 AM, 21-Jan-2025
दिल्ली की जनता से एक और वादा
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम दिल्ली के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता देंगे। दो बार की यात्रा और आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति करेंगे। यह मोदी की गारंटी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन