फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election Live: दिल्ली रैली में बोले राहुल गांधी, हमारी लड़ाई अवसरवादी नहीं है केजरीवाल जी

Fri, 31 Jan 2025 10:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 31 Jan 2025 10:39 PM IST
खास बातें

Delhi Vidhan Sabha Election Date 2025, Election Commission News Live: यमुना में अमोनिया को लेकर दिल्ली में सियासत तेज हो गई है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के एलान के बाद सियासी सरगर्मी जोरों पर है। सभी सियासी दल चुनाव प्रचार में जोर पूरे जोर शोर से लगे हुए हैं। राजधानी में 5 फरवरी को मतदान होना है और 8 फरवरी को मतगणना होनी है।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Live: PM Modi Rally, BJP vs AAP on Yamuna Water, Vidhan Sabha Chunav Date News in Hindi
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

10:37 PM, 31-Jan-2025

आप पार्टी के एक और विधायक ने दिया इस्तीफा

आप के एक और विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मादीपुर विधायक गिरीश सोनी ने स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले आप के 7 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

08:19 PM, 31-Jan-2025

बजट को लेकर राहुल गांधी ने टिप्पणी की

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कल आप देखेंगे कि वित्त मंत्री ब्रीफकेस लेकर जाएंगे। एक फोटो आएगी। आपको फोटो में एक भी दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग या अल्पसंख्यक नहीं दिखेगा। कल बजट बनाने वाले 90 अधिकारी हैं। 90 में से 3 अधिकारी ओबीसी से हैं। आपकी आबादी 50 प्रतिशत है और कल अगर बजट में 100 रुपए बांटे जाएंगे तो आपके अधिकारी सिर्फ 5 रुपए का फैसला लेंगे।
विज्ञापन
07:48 PM, 31-Jan-2025

दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की रैली

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल की टीम में नौ लोग हैं। इस नेतृत्व टीम में कोई दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग या अल्पसंख्यक नहीं है। यह भी 2-3 प्रतिशत की पार्टी है। केजरीवाल ने पांच साल पहले कहा था कि वह यमुना का पानी पिएंगे, यमुना में डुबकी लगाएंगे। वह पानी की बोतल लेकर घूम रहे हैं और कह रहे हैं कि हरियाणा सरकार या किसी और ने इसे गंदा कर दिया है। केजरीवाल, जिम्मेदारी आपकी है... हमारी लड़ाई विचारधारा पर आधारित है, हमारी लड़ाई अवसरवादी नहीं है।
 
07:45 PM, 31-Jan-2025

विधायकों के इस्तीफे पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने की टिप्पणी

दिल्ली कई विधायकों के इस्तीफे पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहले उनके दो दलित मंत्रियों ने यह कहते हुए इस्तीफा दिया कि ये लोग दलितों विरोधी हैं। अब इनकी पार्टी के सात विधायकों ने पार्टी छोड़कर चले गए। इन सभी ने ये कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी हैं। पार्टी के विधायकों ने पार्टी के भ्रष्टाचार से तंग होकर इस्तीफा दे दिया। ये दिखता है कि दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि दिल्ली में कमल खिलने वाला है, दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने वाली है।
 
07:23 PM, 31-Jan-2025

दिल्ली पूछ रही यमुना नदी को साफ क्यों नहीं किया: कैलाश गहलोत

दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अरविंद केजरीवाल जैसे व्यक्ति इस किस्म की बात करें कि हरियाणा सरकार ने यमुना नदी में जहर डाला है। आम आदमी पार्टी का काम के प्रति कोई ध्यान नहीं है। इस बार पूरी दिल्ली एक ही बात कह रही है कि भाजपा दिल्ली में आ रही है।  जो पार्टी कहती थी कि हम राजनीति करने नहीं बल्कि राजनीति बदलने आए हैं, आज वे खुद बदल गए हैं। आज पूरी दिल्ली उनसे पूछ रही है कि यमुना नदी को साफ क्यों नहीं किया है?
06:20 PM, 31-Jan-2025

नांगलोई में प्रियंका गांधी का रोड शो

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने नांगलोई जाट विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:25 PM, 31-Jan-2025

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका

महरौली, जनकपुरी, त्रिलोकपुरी के विधायकों के बाद अब दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी को कस्तूरबा नगर से भी बड़ा झटका लगा है। वर्तमान मौजूदा विधायक मदन लाल ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं बिजवासन विधानसभा से मौजूदा विधायक भुपेंद्र सिंह जून ने भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पालम विधायक भावना गौड़ ने भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
 
05:06 PM, 31-Jan-2025

दिल्ली में आप को एक के बाद एक तीन बड़े झटके

महरौली के मौजूदा विधायक के बाद अब जनकपुरी के विधायक राजेश ऋषि ने भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जनकपुरी विधायक ने लिखा कि अन्ना आंदोलन से जन्मी, भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल द्वारा बनाई गई आम आदमी पार्टी, जो अब भ्रष्टाचार युक्त पार्टी बन गई है। जिसे में बड़े दुखी मन के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। वहीं इसके अलावा त्रिलोकपुरी से मौजूदा विधायक रोहित कुमार मेहरौलिया ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
 
05:02 PM, 31-Jan-2025

सोनिया गांधी की टिप्पणी पर पीएम मोदी का पलटवार

 
04:53 PM, 31-Jan-2025

दिल्ली आप ने चलाया 'बचत पत्र' अभियान

दिल्ली चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चांदनी चौक इलाके में घर-घर जाकर 'बचत पत्र' अभियान चलाया।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed