Delhi Election News Live: राहुल का केजरीवाल पर हमला, बोले- जब आए थे तो छोटी सी कार थी, आज शीश महल में रहते हैं
{"_id":"679867079940396a780b11e0","slug":"delhi-election-2025-live-bjp-aap-arvind-kejriwal-atishi-opinion-poll-news-in-hindi-2025-01-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi Election News Live: राहुल का केजरीवाल पर हमला, बोले- जब आए थे तो छोटी सी कार थी, आज शीश महल में रहते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 28 Jan 2025 07:12 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 28 Jan 2025 07:12 PM IST
खास बातें
Delhi Legislative Assembly Election 2025 Live: दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी वायदों का पिटारा खोल दिया है। अभी कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी नहीं हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने अपने घोषणा पत्र में दिल्ली वालों को 15 गारंटियां दी हैं।
विज्ञापन
पटपड़गंज में जनसभा संबोधित करते राहुल गांधी
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
07:12 PM, 28-Jan-2025
राहुल का केजरीवाल पर हमला, बोले- जब आए थे तो छोटी सी कार थी, आज शीश महल में रहते हैं
राहुल गांधी ने वेस्ट विनोद नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "केजरीवाल जो मन में आता है बोल देते हैं, जब वे आए थे तो उनके पास एक छोटी कार थी और उन्होंने कहा था कि वे एक नई तरह की राजनीति करेंगे। उन्होंने कहा था कि वे दिल्ली को बदल देंगे लेकिन जब गरीबों को जरूरत थी, तो वे वहां नहीं थे, जब दंगे हुए तो वे वहां नहीं थे। उन्होंने कहा था कि वे स्वच्छ राजनीति करेंगे, लेकिन दिल्ली में शराब का सबसे बड़ा घोटाला हुआ और आपने उनके घर की फोटो देखी होगी। केजरीवाल एक महल में रहते हैं, 'शीश महल' में। तो यह सच है।"
06:35 PM, 28-Jan-2025
पटपड़गंज में बोले राहुल, एक तरफ नफरत फैलाने वाले, दूसरी तरफ हम मोहब्बत वाले
पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के पश्चिम विनोद नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "एक तरफ नफरत फैलाने वाले बीजेपी-आरएसएस के लोग हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस है-हम नफरत का हिंदुस्तान नहीं चाहते हैं। हमें मोहब्बत का हिंदुस्तान चाहिए। आरएसएस-बीजेपी जो एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाते हैं एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाते हैं और बीच में अरविंद केजरीवाल जी जिनके मन में जो भी आता है वह वो कह देते हैं। उन्होंने कहा था कि दिल्ली को बदल देंगे लेकिन जब गरीबों को उनकी जरूरत पड़ी तो वह कहीं नहीं दिखे।"
विज्ञापन
04:34 PM, 28-Jan-2025
कस्तूरबा नगर में गृह मंत्री ने किया रोड शो
कस्तूरबा नगर से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी नीरज बसोया के समर्थन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया रोड शो।कस्तूरबा नगर से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी श्री नीरज बसोया के समर्थन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी का रोड शो। #दिल्ली_के_दिल_में_मोदी https://t.co/lGF0QqZq3v
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 28, 2025
04:24 PM, 28-Jan-2025
विकास पुरी में पंकज कुमार सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के विकासपुरी में भाजपा प्रत्याशी पंकज कुमार सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इसमें उन्होंने आप सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सड़कों पर गड्ढे और प्रदूषित यमुना के मुद्दे पर दिल्ली की मौजूद सरकार को आड़े हाथों लिया।
03:59 PM, 28-Jan-2025
मंगोलपुरी में सीएम योगी की चुनावी रैली, यमुना की बदहाली को लेकर आप पर बोला हमला
मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'जब मैं गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आ रहा था, यमुना जी जो कभी भारत की पौराणिक नदी के रूप में हम सबकी आस्था की प्रतीक थी उसमें से बदबू आ रही थी। उस पावन यमुना नदी से सीवर जैसी बदबू आ रही थी। दिल्ली के अंदर आप (आम आदमी पार्टी) की सरकार के पाप के भुक्तभोगी हमारे मथुरा, वृंदावन और आगरावासियों तथा वहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को होना पड़ रहा है। आप ने दिल्ली में जो 10 साल से जो स्थिति बनाई है आज उसका भुक्तभोगी हम सबको होना पड़ा रहा है।'
मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'जब मैं गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आ रहा था, यमुना जी जो कभी भारत की पौराणिक नदी के रूप में हम सबकी आस्था की प्रतीक थी उसमें से बदबू आ रही थी। उस पावन यमुना नदी से सीवर जैसी बदबू आ रही थी। दिल्ली के अंदर आप (आम आदमी पार्टी) की सरकार के पाप के भुक्तभोगी हमारे मथुरा, वृंदावन और आगरावासियों तथा वहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को होना पड़ रहा है। आप ने दिल्ली में जो 10 साल से जो स्थिति बनाई है आज उसका भुक्तभोगी हम सबको होना पड़ा रहा है।'
#WATCH दिल्ली: मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जब मैं गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आ रहा था, यमुना जी जो कभी भारत की पौराणिक नदी के रूप में हम सबकी आस्था की प्रतीक थी उसमें से बदबू आ रही थी। उस पवन यमुना नदी से… pic.twitter.com/gykEjbgKSd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2025
02:54 PM, 28-Jan-2025
दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन को राहत
साल 2020 में दिल्ली में हुए दंगों के आरोपी और पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए कस्टडी पैरोल की मंजूरी दे दी है। इसके बाद ताहिर हुसैन के पुलिस हिरासत में चुनाव प्रचार करने की छूट मिल गई है। ताहिर हुसैन दिल्ली की मुस्तफाबाद सीट से एआईएमआईएम पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहा है। ताहिर हुसैन ने पहले सुप्रीम कोर्ट में चुनाव प्रचार के लिए जमानत देने की याचिका दायर की थी, लेकिन इसकी मंजूरी नहीं मिल पाई थी। अब ताहिर हुसैन ने पुलिस हिरासत में ही चुनाव प्रचार करने देने की इजाजत सुप्रीम कोर्ट से मांगी थी। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:30 PM, 28-Jan-2025
Delhi Election: उद्धव कांग्रेस या आप के लिए प्रचार नहीं करेंगे: संजय राउत
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे कांग्रेस या आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे। क्योंकि पार्टी ने तटस्थ रुख अपनाया है। सांसद संजय राउत ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि आप और कांग्रेस, दोनों ही इंडिया गठबंधन के सदस्य हैं। शिवसेना (यूबीटी) के मित्र हैं। इसलिए पार्टी ने फैसला किया है कि दिल्ली में दोनों में से किसी के लिए प्रचार नहीं करेंगे।02:20 PM, 28-Jan-2025
Delhi Election News: दिल्ली कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की चुनाव आयोग से मुलाकात
दिल्ली कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात पर पार्टी समन्वयक नरेंद्र नाथ ने कहा कि रिठाला से हमारे उम्मीदवार सुशांत मिश्रा के साथ प्रभारी अधिकारी ने दुर्व्यवहार किया। हम यहां उस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आए हैं। हमारे पार्टी उम्मीदवार के साथ दुर्व्यवहार हुआ है। आगे कहा कि ये मामला पूरी तरह से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का है। हम अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।01:55 PM, 28-Jan-2025
Delhi Election News: यमुना के पानी पर सियासत, केजरीवाल बोले- हरियाणा से आ रहा ज्यादा अमोनिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ ने खुद माना है कि हरियाणा की तरफ से यमुना के जल में बहुत ज्यादा अमोनिया आ रहा है। आतिशी और भगवंत मान को चुनाव आयोग ने चार बजे मिलने का समय दिया है, वह लोग मिलने जायेंगे।01:49 PM, 28-Jan-2025