फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election Date Live: दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान, आठ को होगी मतगणना; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Tue, 07 Jan 2025 03:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Jan 2025 03:15 PM IST
खास बातें

Delhi Election 2025 Date, Election Comission PC Live Update: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनावों का एलान हो गया है। दिल्ली में एक चरण में पांच फरवरी को मतदान होगा। आठ फरवरी को मतगणना होगी। साल 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा के खाते में आठ सीटें आई थीं। जबकि, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Date Announcement Eci Live Updates Schedule Vidhan Sabha Result Counting Delhi Polls News
Election Commissioner Rajiv Kumar - फोटो : X @ANI

लाइव अपडेट

03:12 PM, 07-Jan-2025

मनीष सिसोदिया का दावा आठ फरवरी को बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर  नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "5 फरवरी को वोट डालने जरूर जाएं। 8 फरवरी को जब नतीजे आएंगे उसके लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। AAP की सरकार फिर से बनेगी।"
 
02:51 PM, 07-Jan-2025

Election in Delhi 2025: पांच फरवरी को मतदान होगा

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें पर चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। दिल्ली में एक चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। पांच फरवरी को मतदान होगा। जबकि आठ फरवरी को मतगणना होगी।
विज्ञापन
02:46 PM, 07-Jan-2025

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक चरण में होगा

दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, "दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक चरण में होगा। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे।
02:39 PM, 07-Jan-2025
चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु के तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान की सुविधा रहेगी। मतदान में आसानी के लिए मतदान केंद्रों पर स्वयंसेवक, व्हीलचेयर तथा रैंप बनाए जाएंगे। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को नसीहत भी दी। चुनाव प्रचार में भाषा का ख्याल रखें। महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल न करें। 
02:37 PM, 07-Jan-2025

Election in Delhi 2025: '13 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ'

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 13 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ हैं। दिल्ली में कुल एक करोड़ 55,24,858 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता 85,49,645 हैं, जबकि 71,73,952 महिला मतदाता हैं। दिल्ली में दो लाख फर्स्ट वोटर हैं।
02:35 PM, 07-Jan-2025

Delhi Election Date 2025: 'शक का इलाज किसी के पास नहीं'

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मतदाता मतदान में हेराफेरी का हौवा है। शाम पांच बजे के बाद वीटीर में वृद्धि पर गलत बयानबाजी है। लोकसभा और महाराष्ट्र चुनाव में करोड़ों मतदाताओं के नाम गलत तरीके से जोड़े जाने के आरोप लगे। शक का इलाज किसी के पास नहीं है। वोटिंग पर झूठ के गुब्बारे न उड़ाएं। गड़बड़ी की शिकायत का हम जवाब देंगे। चुनाव को लेकर शंकाओं को खारिज करते हैं। चुनाव हम सबकी साझा विरासत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:31 PM, 07-Jan-2025

Election in Delhi 2025: 'EVM से छेड़छाड़ के आरोप निराधार हैं'

मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि EVM मतगणना के लिए पूर्णतया सुरक्षित हैं। EVM से छेड़छाड़ के आरोप निराधार हैं, हम अब इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि चुनाव के समय हम नहीं बोलते VVPAT प्रणाली वाली EVM मतदान प्रणाली की सटीकता सुनिश्चित करती है। पुराने पेपर बैलट की वापसी अनुचित और प्रतिगामी है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को पटरी से उतारना है।
02:27 PM, 07-Jan-2025

Delhi Election Date 2025: 'टेम्परिंग के आरोप बेबुनियाद हैं'

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि "ईवीएम में अविश्वसनीयता या किसी खामी का कोई सबूत नहीं है... ईवीएम में वायरस या बग आने का कोई सवाल ही नहीं है। ईवीएम में अवैध वोट होने का सवाल ही नहीं है। कोई धांधली संभव नहीं है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट अलग-अलग फैसलों में लगातार यही कह रहे हैं... और क्या कहा जा सकता है? ईवीएम मतगणना के लिए फुलप्रूफ डिवाइस है। टेम्परिंग के आरोप बेबुनियाद हैं। हम अभी बोल रहे हैं क्योंकि चुनाव के समय हम नहीं बोलते।"
02:24 PM, 07-Jan-2025

Election in Delhi 2025: 'फॉर्म सात के बिना नाम नहीं हटाया जा सकता'

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि "भारतीय मतदाता बेहद जागरूक हैं। मतदाता सूचियों को लेकर अब भी कहानियां चल रही हैं। करीब 70 चरण हैं। जिसमें राजनीतिक दल और उम्मीदवार हमारे साथ रहते हैं, जितने भी दावे और आपत्तियां आती हैं। उन्हें सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाता है। फॉर्म सात के बिना नाम नहीं हटाया जा सकता।
02:23 PM, 07-Jan-2025

Delhi Election 2025: एजेंट के सामने सील की जाती हैं ईवीएम- राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि एजेंट के सामने ईवीएम सील की जाती हैं। एजेंट के सामने ईवीएम में चुनाव चिन्ह डाले जाते हैं। सात से आठ दिन पहले चुनाव चिन्ह डाले जाते हैं। हर दल को इसकी जानकारी दी जाती है। ईवीएम की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। ईवीएम मेंअवैध वोट की संभावना नहीं है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed