Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Tata Mobile vehicle falls into a 300-meter-deep gorge in Rajouri; father dies, son injured.

Rajouri News: राजोरी में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी टाटा मोबाइल, पिता की मौत बेटा घायल

विज्ञापन
Tata Mobile vehicle falls into a 300-meter-deep gorge in Rajouri; father dies, son injured.
कोटरंका में दर्दनाक सड़क हादसा, मधार मिडिल स्कूल में शिक्षक थे मृतक मोहम्मद अमीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले के कोटरंका सब डिवीजन के जगलानू मधार में शुक्रवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक वरिष्ठ शिक्षक की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब पिता-पुत्र टाटा मोबाइल लोड कैरियर में घास लेकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया और करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
मृतक की पहचान मोहम्मद अमीन निवासी मधार के रूप में हुई है, जो मिडिल स्कूल मधार में मुख्य शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और स्कूल के प्रमुख के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे थे। हादसे में उनके बेटे मोहम्मद इशाक को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम टाटा मोबाइल लोड कैरियर कोटरंका से मधार की ओर जा रहा था। वाहन में घास लदी हुई थी और पिता-पुत्र अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वाहन चालक का नियंत्रण खो गया, जिसके चलते टाटा मोबाइल सड़क से फिसलकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कोटरंका पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने मोहम्मद अमीन को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके बेटे मोहम्मद इशाक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजोरी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
खराब सड़क बनी हादसे की वजह
वहीं, स्थानीय लोगों ने सड़क की बेहद खराब हालत को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि कोटरंका से मधार की ओर जाने वाली सड़क की स्थिति काफी खराब है और सड़क की बदहाल हालत के कारण यहां दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत करवाने और सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

शिक्षक की मौत की खबर से शोक
मोहम्मद अमीन की अचानक मौत की खबर से मधार और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। शिक्षा जगत और स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा घायल बेटे मोहम्मद इशाक के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed