फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Delhi Building Collapse Live: छात्रों की आवासीय सुविधाओं पर चल रही उच्चस्तरीय बैठक खत्म, जानें क्या हुई चर्चा

Mon, 07 Sep 2026 07:26 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 07 Sep 2026 07:26 PM IST
खास बातें

Delhi Building Collapse News Live: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन की एक संकरी गली में लड़कों के छात्रावास के रूप में इस्तेमाल हो रही 30 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत रविवार को भरभरा कर ढह गई। जमींदोज हुई इस इमारत हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बिल्डिंग गिरने के बाद धूल का गुबार उठता दिख रहा है। 

विज्ञापन
Delhi Building Collapse Live Updates A five-storey building collapsed in Delhi's Satya Niketan area
मीटिंग के बाद जानकारी देते मंत्री आशीष सूद - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

07:23 PM, 07-Sep-2026

हरिराम की पत्नी हैं पीजी की मालकिन

सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर अतिरिक्त डीसीपी अभिमन्यु पोसवाल ने कहा, "इसमें 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआत में हमें जानकारी मिली थी कि हरिराम गुप्ता इसके मालिक हैं और वही पीजी की देखरेख करते हैं। 10 टीमें बनाई और उन्हें गिरफ्तार करने के बाद में पता चला की उनकी पत्नी इसकी मालिक है और उनका बेटा पीजी को संचालित करता था तो उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। हमारे पास 1:34 पर कॉल आई थी। तुंरत एनडीआरएफ और अन्य सर्विस को आने की सूचना दी जाती है। लगातार राहत बचाव कार्य चलता है। अभी 5 बजे राहत बचाव कार्य खत्म हो गया है। 12 लोगों को निकाला गया था जिसमें से 9 छात्र और 3 मजदूर थे...पूछताछ में मालिक ने बताया कि कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। मजदूर ने बताया कि बेसमेंट में काम चल रहा था जिसकी वजह से मकान गिर गया।"
07:21 PM, 07-Sep-2026

घटना के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट्स फैकल्टी में सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी एमसीडी कमिश्नर के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
07:04 PM, 07-Sep-2026

दिल्ली में छात्रों की आवासीय सुविधाओं पर उच्चस्तरीय संयुक्त बैठक

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने बताया कि उपराज्यपाल और संबंधित विभागों के साथ संयुक्त बैठक हुई। बैठक में पुलिस और NDRF की तैनाती पर चर्चा हुई। प्रतिक्रिया समय को कम करने के तरीकों पर भी विचार किया गया। छात्रों की आवासीय सुविधाओं में कमी दूर करने पर भी बात हुई। जस्टिस गाबा समिति की रिपोर्ट के आधार पर पीजी और कोचिंग संस्थानों के विनियमन पर भी चर्चा हुई।

06:28 PM, 07-Sep-2026

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ी कार्रवाई

हरिराम गुप्ता, उसका बेटा महेश और पत्नी उर्मिला गिरफ्तार की गई। सूत्रों के मुताबिक, हरिराम गुप्ता और उसके बेटे महेश के नाम पर बिजली का कनेक्शन था। वहीं प्रॉपर्टी के कागजों में बिल्डिंग हरिराम गुप्ता की पत्नी उर्मिला के नाम दर्ज थी। तीनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हादसे की वजह और जिम्मेदारी तय करने के लिए पूछताछ कर रही है।
06:10 PM, 07-Sep-2026

हरिराम और उसकी पत्नी और बेटा महेश भी गिरफ्तार

समाचार एजेंसी, एएनआई के मुताबिक, सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक हरिराम, उसकी पत्नी उर्मिला और उनके बेटे महेश को गिरफ़्तार किया है।
05:29 PM, 07-Sep-2026

एलजी सचिवालय में शुरू हो गई बैठक

सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद एलजी सचिवालय में एक बैठक शुरू हो गई है। सीएम रेखा गुप्ता, एनडीआरएफ प्रमुख पीयूष आनंद, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, शिक्षा सचिव, दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर और एमसीडी कमिश्नर बैठक के लिए एलजी सचिवालय पहुंच गए हैं। इमारत गिरने की इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
04:45 PM, 07-Sep-2026

कोर्ट ने एमसीडी से मांगी यह जानकारी

हाईकोर्ट ने एमसीडी से यह बताने को कहा गया कि क्या पीजी आवासों के लिए कोई रेगुलेटरी फ्रेमवर्क मौजूद है। कोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को बाहर से आए छात्रों और उपलब्ध हॉस्टल सुविधाओं का विवरण देने का निर्देश दिया। कोर्ट ने बिल्डिंग की वैध अनुमतियों और संबंधित अधिकारियों की किसी भी चूक का विवरण मांगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि हॉस्टल की अपर्याप्त सुविधाओं के कारण डीयू में बाहर से आए कई छात्रों को पीजी आवासों पर निर्भर रहना पड़ता है।
04:32 PM, 07-Sep-2026

एक हफ्ते के अंदर पीजी और हॉस्टल का ऑडिट कराने के निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने पीजी और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई है; एमसीडी को एक हफ्ते के अंदर पीजी और हॉस्टल का ऑडिट करने का निर्देश दिया है। कोर्ट का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ बिल्डिंग मालिकों की ही नहीं, बल्कि संबंधित अधिकारियों की भी है। कोर्ट ने कहा कि अगर अधिकारियों ने अपनी कानूनी ज़िम्मेदारियां ठीक से निभाई होतीं, तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था।
04:01 PM, 07-Sep-2026

चीफ फायर ऑफिसर ने हादसे को लेकर कही यह बात

चीफ फायर ऑफ़िसर एके मलिक ने कहा, "इमारत गिरने की घटनाओं में मौतें आम तौर पर दो-तीन वजहों से होती हैं। एक तो चोट लगने से मौत—जैसे सिर में गंभीर चोट या कोई ऐसी चोट जिससे बचना मुश्किल हो, या फिर बहुत ज़्यादा खून बह जाना। दूसरी वजह है ऑक्सीजन न मिल पाना और मलबे में फंस जाना। तीसरी वजह यह है कि जब इमारत गिरती है, तो बहुत ज़्यादा धूल और मलबा उड़ता है; इसे सांस के ज़रिए अंदर लेने से साँस लेने में रुकावट आ सकती है।"
03:53 PM, 07-Sep-2026

हाईकोर्ट ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया

दिल्ली हाईकोर्ट ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना को "बेहद दुर्भाग्यपूर्ण" बताया है।


 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed