फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Delhi Building Collapse Live: सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, सीएम बोलीं- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Mon, 07 Sep 2026 10:55 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 07 Sep 2026 10:55 AM IST
खास बातें

Delhi Building Collapse News Live: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन की एक संकरी गली में लड़कों के छात्रावास के रूप में इस्तेमाल हो रही 30 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत रविवार को भरभरा कर ढह गई। जमींदोज हुई इस इमारत हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बिल्डिंग गिरने के बाद धूल का गुबार उठता दिख रहा है। 

विज्ञापन
Delhi Building Collapse Live Updates A five-storey building collapsed in Delhi's Satya Niketan area
Delhi Building Collapse - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:55 AM, 07-Sep-2026

इमारत के मालिक हरिराम बंसल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक हरिराम बंसल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। हादसे के बाद से हरिराम फरार है। बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम समेत कई जगहों पर छापेमारी की है।
10:26 AM, 07-Sep-2026

आज दोषी अफसरों पर गिर सकती है गाज

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "यह संदेह है कि अभी भी कोई मजदूर फंसा हो सकता है, क्योंकि उनकी उपस्थिति की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। जिम्मेदार सभी अधिकारियों को आज ही निलंबित कर दिया जाएगा। मेरे लिए यह बताना उचित नहीं होगा कि कार्रवाई का सामना कौन कर रहा है, लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि उच्चतम स्तर पर इन-लाइन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, ऐसे स्तर जहां शायद पहले कभी ऐसी कार्रवाई नहीं की गई है। हर किसी को जवाब देना होगा।"
विज्ञापन
09:52 AM, 07-Sep-2026

आगे इस तरह के हादसे न हो उसके लिए रास्ते निकाले जा रहे: मेयर

दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने कहा, 'छह लोगों की मौत हुई है और छह लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है, उनमें से भी दो लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस इमारत के नीचे बेसमेंट भी था और उसमें कुछ काम चल रहा था जलभराव हुआ था। इसी कारण वह इमारत गिर गई। आगे इस तरह के हादसे न हो उसके लिए रास्ते निकाले जा रहे हैं। आगे नक्शे के बिना अगर कोई मकान बनता हुआ पाया जाएगा तो तुरंत उस मकान को सील किया जाएगा।'
09:45 AM, 07-Sep-2026

जिन अधिकारियों की अनदेखी हुई है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा: सीएम

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "80% मलबा हट चुका है, इसमें 12 लोग मिले हैं और इनमें से 6 की मौत हुई है और 6 जख्मी हैं। प्रधानमंत्री मोदी का दिशा निर्देश हमें मिल रहा है। आसपास की खतरनाक इमारतों को भी खाली कराया गया है। इस बगल वाली इमारत को भी गिराया जाएगा। अब सभी इमारतों का ऑडिट होगा। जिन अधिकारियों की अनदेखी हुई है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।"
09:15 AM, 07-Sep-2026

यह स्थिति बहुत संवेदनशील है: मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "एनडीआरएफ की टीम लगातार ऑपरेशन में जुटी हुई है। आप देख सकते हैं कि यह स्थिति बहुत संवेदनशील है क्योंकि पीछे दिख रही इमारत भी 40-50 साल पुरानी है। एनडीआरएफ के लिए यह एक बड़ी चुनौती है कि मलबे को हटाते समय और किसी और के दबे होने की जांच करते समय बगल वाली इमारत को कोई नुकसान न पहुंचे। हालांकि, एनडीआरएफ एक बहुत काबिल फोर्स है; मैंने जानकारी ली है और एनडीआरएफ चीफ से बात की है। बगल वाली इमारत को निश्चित रूप से गिराया जाएगा, इसे पहले ही खाली करा लिया गया है और इसे गिराने की योजना है। लेकिन अभी चुनौती यह है कि ढांचा अस्थिर है; हमें अभी मलबे के नीचे की स्थिति का पता नहीं है, इसलिए इसे तुरंत नहीं गिराया जा सकता। अब तक मिली जानकारी से पता चलता है कि यह इमारत 40-50 साल पुरानी थी लेकिन इसके बेसमेंट में काम करने की कोशिश की गई, जिससे यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री ने कल ही कहा था कि उठाए गए मुद्दों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
09:12 AM, 07-Sep-2026

घटनास्थल पर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली के सत्य निकेतन में उस इमारत के गिरने की जगह पर पहुंचीं, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एनडीआरएफ अधिकारियों से बात की। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी वहां मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:50 AM, 07-Sep-2026

चार मंजिल से अधिक वाले सभी अवैध निर्माणों को तत्काल सील किया जाएगा: दिल्ली मेयर

घटना को लेकर बीती शाम ही दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही का बयान सामने आया था। मेयर ने कहा था, "सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। चार मंजिल से अधिक वाले सभी अवैध निर्माणों को तत्काल सील किया जाएगा और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाएगा। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएंगे।"
 
08:39 AM, 07-Sep-2026

गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज

सत्य निकेतन मामले में दिल्ली पुलिस ने हॉस्टल मालिक आनंद बंसल के भाई हरिराम बंसल के खिलाफ साउथ कैंपस थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया है। बिल्डिंग हादसे में गैर इरादतन हत्या और लापरवाही समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज हुआ है। केस में कथित मालिक हरिराम और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार यह इमारत पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी।
08:23 AM, 07-Sep-2026

चार मंजिल से ऊपर की अवैध इमारतें होंगी सील

दिल्ली नगर निगम ने चार मंजिल से अधिक के सभी अवैध निर्माण तत्काल प्रभाव से सील करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मेयर प्रवेश वाही ने रविवार रात यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
08:12 AM, 07-Sep-2026

हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया

दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के सत्य निकेतन में गिरी इमारत वाली जगह का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed