फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Broken sewer slab creates trouble in Gandhi Nagar

Delhi NCR News: गांधी नगर में टूटा सीवर स्लैब बना मुसीबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
रोजाना कोई न कोई बन रहा हादसे का शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। गांधी नगर स्थित अजीत नगर इलाके में टूटा सीवर स्लैब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी व हादसों का कारण बना हुआ है। राहगीर खुले सीवर से बचने के लिए दीवारों के किनारे से गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने सीवर को लकड़ी के पुराने दरवाजे से ढक दिया है, लेकिन यह अस्थायी इंतजाम पर्याप्त नहीं है।
यह क्षेत्र व्यावसायिक व आवासीय दृष्टि से अत्यधिक व्यस्त है, जहां दिनभर रिक्शा, ऑटो व टेम्पो की आवाजाही रहती है। खुले सीवर व खराब सड़क के कारण पैदल राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रंजन ने बताया कि काफी समय पहले स्लैब टूट गया था, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों ने खुद ही लकड़ी का दरवाजा रख दिया। फैज ने बताया कि इसके बावजूद रोजाना कोई न कोई हादसे का शिकार होता है और रात में रोशनी न होने से स्थिति और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तौसिब ने कहा कि प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है, पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लकड़ी का दरवाजा कभी भी हट या टूट सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। निवासियों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed