फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjay Singh Arrest: ईडी को संजय सिंह की पांच दिन के लिए कस्टडी मिली, 10 अक्तूबर को फिर होगी सुनवाई

Thu, 05 Oct 2023 09:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Oct 2023 09:01 PM IST
खास बातें

Delhi Liquor Policy Case Live News in Hindi: दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई है। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का दिल्ली स्थित दफ्तर पर प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के अलावा, मुंबई और पुणे में भी आप कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi AAP Protest Live Updates MP Sanjay Singh Arrested Delhi Liquor Policy Scam ED News in Hindi
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:18 PM, 05-Oct-2023

संजय सिंह को पांच दिन की ईडी की रिमांड

कोर्ट ने ईडी को सांसद संजय सिंह की पांच दिन की रिमांड दी है। इससे पहले संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने कहा, फैसला अभी सुरक्षित है, अभी परिणाम आ जाएगा। मेरा अनुमान है कि रिमांड 1 हफ्ते की होगी।
 
05:39 PM, 05-Oct-2023

ये लोग सारे झूठे केस लगा रहे: सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "ये लोग सारे झूठे केस लगा रहे हैं। इतने केस लगा लिए, इतनी जांच कर ली लेकिन कुछ निकलता तो है नहीं। इस जांच-जांच के खेल में सबका समय खराब होता है।"
 
विज्ञापन
04:41 PM, 05-Oct-2023

संजय सिंह के वकील ने रखा अपना पक्ष

संजय सिंह की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मोहित माथुर ने कहा, इस मामले में जांच जारी है और कभी खत्म नहीं होगी। दिनेश अरोड़ा, जो एक मुख्य गवाह है, उसे पहले एजेंसियों ने आरोपी बनाया था और बाद में वह मामले में सरकारी गवाह बन गया। वहीं अदालत ने संजय सिंह की कस्टडी पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
04:30 PM, 05-Oct-2023

ईडी ने संजय सिंह की दस दिन की रिमांड मांगी

ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक नवीन कुमार मट्टा ने मामले को कोर्ट में पेश किया। ईडी ने शराब घोटाले मामले में आप नेता संजय सिंह की 10 दिन की रिमांड मांगी है।
04:26 PM, 05-Oct-2023

दिनेश अरोड़ा की ओर से संजय सिंह के आवास पर दिए गए दो करोड़ रुपये: ईडी

ईडी ने दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट आप सांसद संजय सिंह की रिमांड मांगते हुए कहा कि ईडी को डिजिटल सबूतों के साथ सिंह का आमना-सामना कराना है। साथ ही हमें डिजिटल डेटा निकालना होगा, इसके अलावा अन्य व्यक्तियों से पूछताछ करने की जरूरत है। कुल 239 जगहों पर तलाशी ली गई है, कल उनके घर पर भी तलाशी हुई थी। दिनेश अरोड़ा के कर्मचारी ने संजय सिंह के आवास पर 2 करोड़ रुपये नकद दिए, ईडी ने यह भी कहा कि एक करोड़ रुपये उन्होंने इंडोस्पिरिट्स से लिए।
04:04 PM, 05-Oct-2023

ये मोदी जी का अत्याचार: संजय सिंह

कोर्ट पहुंचने पर  सांसद संजय सिंह बोले कि मोदी जी चुनाव हार रहे हैं, इसलिए ऐसा कर रहे हैं। ये मोदी जी का अत्याचार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:48 PM, 05-Oct-2023

संजय सिंह को राऊज एवेन्यू कोर्ट लेकर पहुंची ईडी

AAP सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय(ED) के अधिकारी राऊज एवेन्यू कोर्ट ले गए। संजय सिंह को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनके आवास पर ED की छापेमारी के बाद कल शाम गिरफ़्तार किया गया था।
 
03:18 PM, 05-Oct-2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर कंज

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर छत्तसीगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब से एनडीएक की सरकार बनी है। तभी से विपक्षी नेताओं को दबाने और कुचलने की कोशिश जारी है।प्रजातंत्र में विपक्ष का होना बहुत जरूरी है। ऐसे में सभी विपक्षियों को जेल में ठूसने की बात हो रही है। ये सीधा-सीधा तानाशाही है। लेकिन देश प्रजातांत्रिक है, जिसकी जड़ें बहुत गहरी हैं।
 
02:37 PM, 05-Oct-2023

पंजाब में आप पार्टी का प्रदर्शन

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वॉटर केनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। इसी दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं बैरिकेड से पीछे खदेड़ दिया।
 
02:32 PM, 05-Oct-2023

'भाजपा ये समझ ले कि इस बार 100 करोड़ लोग उनके खिलाफ'

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि सरकार को ये लगता है कि जो भी उनके खिलाफ है उसे गिरफ्तार कर लो। एक ही दिन में पत्रकारों और आप नेता की गिरफ्तारी हुई। भाजपा ये समझ ले कि इस बार 100 करोड़ लोग उनके खिलाफ हैं। इस बार INDIA इसी भाजपा का सफाया करेगी। ED, CBI और IT इनके (भाजपा) संगठन के हिस्से हैं, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed