फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBSE 10th-12th Result 2024 Live: 10वीं-12वीं का परिणाम घोषित; गाजियाबाद में इन छात्रों ने बनाई टॉप टेन में जगह

Mon, 13 May 2024 02:10 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 13 May 2024 02:10 PM IST
खास बातें

CBSE 10th 12th Results 2024 DECLARED: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस बार 12वीं की परीक्षा में 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।

विज्ञापन
CBSE 10th 12th Result 2024 Live updates 10th 12th class result out
सीबीएसई रिजल्ट 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:07 PM, 13-May-2024

जश्न मनाते हुए छात्र

जश्न मनाते हुए छात्र - फोटो : अमर उजाला
गुरुकुल स्कूल में सीबीएसई के नतीजे आने के बाद 12वी के छात्र-छात्राएं जश्न मनाते हुए।
02:05 PM, 13-May-2024

छात्रा नितिमा मागो के साथ परिजन और स्कूल शिक्षक

छात्रा नितिमा मागो - फोटो : अमर उजाला
सेंट टेरेसा स्कूल की 12वीं की छात्रा नितिमा मागो को जिला टॉप करने पर परिजन व स्कूल शिक्षक मिठाई खिलाते हुए।
विज्ञापन
01:56 PM, 13-May-2024

गाजियाबाद में इन छात्रों ने बनाई टॉप टेन में जगह

जिले के टॉपर छात्र - फोटो : अमर उजाला
अनम कॉमर्स से 97.6 फीसदी, प्रीत प्रधान 96.8 फीसदी, ह्यूमिनिटीज से और वंश पवार साइंस पीसीएम में 96.5 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर और जनपद में टॉप टेन में अपनी जगह बनाई। इनके अलावा पीसीएम से आर्यन राजपूत 94 फीसदी , जय राठौर 93 फीसदी अंक मिले हैं। इंदिरापुरम के सेंट टेरेसा स्कूल की छात्रा नितिमा मागो ने 99.6 अंक प्राप्त किए। लगातार सातवें साल स्कूल का रिजल्ट शत् प्रतिशत रहा। 
01:12 PM, 13-May-2024

सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं का परिणाम किया घोषित

सीबीएसई बोर्ड ने आज 12वीं के बाद 10वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। दोनों कक्षाओं के छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 
12:43 PM, 13-May-2024

केडीबी पब्लिक स्कूल की छात्रा रिद्धिमा

छात्रा रिद्धिमा - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के केडीबी पब्लिक स्कूल की छात्र रिद्धिमा को 12वीं में 99.6 प्रतिशत अंक मिले हैं।
12:41 PM, 13-May-2024

आज ही जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

सीबीएसई कोऑर्डिनेटर और डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल एमके ठाकुर ने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद सीबीएसई 10वीं का भी रिजल्ट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:39 PM, 13-May-2024

पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली का पास प्रतिशत

सीबीएसई 12वी का पास प्रतिशत 87.98 फीसदी रहा है। लड़कियां लड़को से आगे हैं लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 और लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा है। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा है। इस बार दिल्ली वेस्ट का पास प्रतिशत 95.64 और दिल्ली ईस्ट का 94.51 फीसदी रहा है।
12:38 PM, 13-May-2024

इस बार भी लड़कों से आगे रहीं छात्राएं

इस साल लड़की उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.52 प्रतिशत है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी है। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। 
12:38 PM, 13-May-2024

भारत नहीं विदेश में भी हैं सीबीएसई स्कूल

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। भारत के साथ विदेश में स्थित स्कूलों के भी परिणाम जारी हो चुके हैं। इस साल विदेशों के स्कूलों में 20,355 छात्रों ने परीक्षा की है। जिनमें से 19,508 पास हुए हैं। यहां पास प्रतिशत 95.84 फीसदी रहा है।
 
12:19 PM, 13-May-2024

इस साल इतने छात्रों ने मारी बाजी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 12वीं कक्षा में 87.98 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं बीते साल के पास प्रतिशत में 0.65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed