फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swati Maliwal Case Live: आज केजरीवाल के माता-पिता के बयान दर्ज नहीं करेगी पुलिस, सीएम बोले- मैं इंतजार कर रहा

Thu, 23 May 2024 02:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 23 May 2024 02:51 PM IST
खास बातें

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच की आंच अब केजरीवाल के परिवार तक पहुंच गई है। पहले सूचना मिली थी कि इस मामले में आज दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ करेगी। लेकिन अब जानकारी मिली है कि आज पुलिस केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ नहीं करेगी।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal's parents interrogated in Swati Maliwal case Bibhav Kumar appears in court
माता-पिता, पत्नी के साथ अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP

लाइव अपडेट

02:56 PM, 23-May-2024

केजरीवाल का भाजपा पर निशाना

एक रोड शो के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैंने दिल्ली के लोगों के लिए दवाएं मुफ्त कर दीं, लेकिन जब मैं जेल गया, जेल के अंदर मुझे 15 दिनों तक दवाइयां नहीं दी गईं। मुझे डायबिटीज है और मैं पिछले 10 वर्षों से इंसुलिन के इंजेक्शन ले रहा हूं। तिहाड़ जेल के अंदर मुझे इंजेक्शन नहीं दिया गया और मेरा शुगर लेवल बढ़ गया। डॉक्टर का कहना है कि अगर शुगर लेवल ज्यादा बढ़ जाए तो किडनी और लिवर को नुकसान हो सकता है। मुझे नहीं पता कि वे(भाजपा) मेरे शरीर के साथ क्या करना चाहते थे।'
12:58 PM, 23-May-2024

मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद का आरोप

स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने प्रेस वार्ता आयोजित कर अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कृत्य केजरीवाल के कहने पर संजय सिंह की रची साजिश है। वह खुद चाहते थे मुख्यमंत्री की होड़ में बने रहना। लेकिन, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल लाइम लाइट में हैं। वह चाहते थे कि हर जगह केवल संजय सिंह दिखाई दे।
विज्ञापन
12:17 PM, 23-May-2024

स्मृति ईरानी ने केजरीवाल पर बोला

केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। स्मृति ईरानी ने कहा, 'स्वाति मालीवाल की जब सीएम केजरीवाल के घऱ पिटाई चल रही थी, उस वक्त स्टाफ के अलावा परिवार, ऑफिस से कौन कौन था। किसी क्या भूमिका थी, किसने क्या देखा? ये जांच का विषय है। जांच में कोई अडंगा नहीं दे। मुख्यमंत्री का आरोपी के संग घूमना बड़ा संकेत है। सीएम के घर कौन था। इसकी जानकारी केजरीवाल और स्वाति मालीवाल ही दे सकते हैं। केजरीवाल क्यों स्वाति मालीवाल के संग हुई प्रताड़ना पर स्पष्ट नहीं बोले हैं। केजरीवाल के सानिध्य में राज्यसभा सांसद के संग बदसलूकी हुई।'

उन्होंने दिल्ली शराब घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया के संबंध में कल हाईकोर्ट एक फैसला सार्वजनिक हुआ। जो मनीष सिसोदिया और आप के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि सिसोदिया ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हुए करीब 100 करोड़ रुपये का घोटाला किया।
12:05 PM, 23-May-2024

माता-पिता, पत्नी के साथ पुलिस का इंतजार कर रहा हूं: केजरीवाल

केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 'मैं अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस का इंतजार कर रहा हूं। कल पुलिस ने फोन करके मेरे माता-पिता से पूछताछ के लिए टाइम मांगा था। लेकिन वो आएंगे या नहीं इसकी उन्होंने कोई जानकारी अभी नहीं दी।'
11:31 AM, 23-May-2024

आज केजरीवाल के माता-पिता के बयान दर्ज नहीं करेगी पुलिस

दिल्ली पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक आज पुलिस सीएम आवास नहीं जाएगी। आज पुलिस केजरीवाल के माता-पिता के बयान दर्ज नहीं करेगी।
11:23 AM, 23-May-2024

आप ने कभी वादे पूरे नहीं किए: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने (केजरीवाल ने) अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया है, तो वह दिल्ली के लोगों का विश्वास कैसे जीत सकते हैं? आप ने कभी वादे पूरे नहीं किए। जो दिल्ली सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सके, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। आज वे भारत में कांग्रेस गठबंधन की 'बी' टीम के रूप में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:10 AM, 23-May-2024

क्या हमारे प्रधानमंत्री इस हद तक गिर गए हैं: आतिशी

दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता अतिशी ने कहा, 'दिल्ली पुलिस द्वारा अरविंद केजरीवाल के बुजुर्ग और बीमार माता-पिता को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की माता की उम्र 76 साल हैं। उनकी(अरविंद केजरीवाल) की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले तक वे लंबे समय तक अस्पताल में रहीं। उनके पिता की उम्र 85 साल है। क्या हमारे प्रधानमंत्री इस हद तक गिर गए हैं कि बुजुर्ग और बीमार माता-पिता को प्रताड़ित कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि देश के इतिहास में राजनीति कभी इतना नीचे आई है। मुझे पूरा भरोसा है कि आज जिस तरह से अरविंद केजरीवाल और उनके बुजुर्ग और बीमार माता-पिता को प्रताड़ित किया जा रहा है, दिल्ली के लोग अपने वोट से इसका जवाब जरूर देंगे।"
10:48 AM, 23-May-2024

पीएम मोदी पर बरसे संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक दुर्भावना में इतना नीचे गिर चुके हैं कि पहले उन्होंने दिल्ली सरकार के मंत्रियों को फिर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया। आज तो उन्होंने सभी हदों को पार करते हुए सीएम के बूढ़े और बीमार माता-पिता को पुलिस से परेशान करने की योजना बनाई है। केजरीवाल के बुजुर्ग माता-पिता कई बीमारियों से ग्रसित हैं। बिना सहारे के वह चल भी नहीं पाते हैं। पूरा देश और पूरी दिल्ली इस प्रताड़ना को देख रहा है और इसका जवाब देगा।
10:29 AM, 23-May-2024

आज बिभव की पुलिस रिमांड समाप्त

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डाटा किसी दूसरे व्यक्ति को कॉपी करवाया गया है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस दूसरे व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने होटल स्टाफ के अलावा उन जगहों की पड़ताल की जहां की लोकेशन मिली थी। इसके बाद पुलिस बुधवार सुबह बिभव को लेकर दिल्ली आ गई। पुलिस का कहना है कि लगातार बिभव पुलिस की पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने स्वाति मालीवाल से मारपीट नहीं की। बृहस्पतिवार को बिभव का पुलिस रिमांड समाप्त हो जाएगा। इसके बाद पुलिस बिभव को कोर्ट में पेश कर और रिमांड मांग सकती है। जांच में पुलिस को बिभव के मोबाइल की लोकेशन मुंबई में मिली थी। उसकी जब गहनता से पड़ताल की तो मुंबई में तीन अलग-अलग जगह के होने का पता चला। इसके आधार पर ही पुलिस मुंबई के तीनों स्थानों पर गई थी।
09:34 AM, 23-May-2024

बिभव मामले में मुंबई में पांच सितारा होटल समेत तीन जगहों पर हुई जांच

मुख्यमंत्री आवास पर आप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के मामले में बिभव कुमार को मुंबई में पांच सितारा होटल सहित तीन जगह ले जाया गया। यहां पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कई लोगों से पूछताछ की। इस दौरान बिभव ने माना कि उन्होंने मुंबई के होटल में हैंग होने से आईफोन-15 को फॉर्मेट किया था, लेकिन डाटा कॉपी नहीं कर सके। हालांकि, पुलिस बिभव की इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed