फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand LS Election Live: उत्तराखंड में चुनाव की तारीखों का एलान, आचार संहिता लागू, जानें कब होगी वोटिंग

Sat, 16 Mar 2024 03:54 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला डेस्क, देहरादून
अमर उजाला डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Mar 2024 03:54 PM IST
खास बातें

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 EC Press Conference Live News in Hind: 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव आयोग की ओर से पीसी की जा रही है। आयोग चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर रहा है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। यहां पढें लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के एलान से जुड़े सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Dates Announcement Live EC Press Conference Polling Result Schedule News
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:26 PM, 16-Mar-2024

पोस्टर बैनर हटाने का काम शुरू

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही अनुपालन में करवाई शुरू हो गई है। गढ़वाल से कुमाऊं तक पोस्टर बैनर हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
05:20 PM, 16-Mar-2024

उत्तराखंड में मतदाता

  • कुल मतदाता- 83, 21,207 लाख 
  • पुरुष मतदाता- 43.08 लाख 
  • महिला मतदाता- 40.12 लाख
  • थर्ड जेंडर -        297
  • 85 साल से ऊपर मतदाता - 65177
  • युवा मतदाता-   145202 
  • दिव्यांग मतदाता- 79965 
  • 11729 पोलिंग स्टेशन
  • 93357 कुल सर्विस मतदाता
विज्ञापन
05:18 PM, 16-Mar-2024

मुख्य चुनाव अधिकारी ने की प्रेसवार्ता

मुख्य चुनाव अधिकारी की पत्रकार वार्ता - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होेने के बाद उत्तराखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम प्रेसवार्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शिता से चुनाव कराए जाएंगे।

04:45 PM, 16-Mar-2024

पांचों सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ जीतेंगे- सीएम धामी

चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा कि ' चुनाव आयोग द्वारा देश में होने वाले लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित कर दी गई हैं, 19 अप्रैल को देवभूमि उत्तराखंड में मतदान की घोषणा हुई है। पूर्ण विश्वास है कि उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता आदरणीय प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में संचालित कल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाते हुए राज्य की सभी सीटें जिता कर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाने में अपना योगदान देगी।'
04:27 PM, 16-Mar-2024

प्रदेश में आचार संहिता लागू

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य में पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इसमें तीन सीटें गढ़वाल और दो सीट कुमाऊं मंडल में हैं।
03:52 PM, 16-Mar-2024

शाम पांच बजे होगी पत्रकार वार्ता

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम शाम पांच बजे पत्रकार वार्ता कर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:41 PM, 16-Mar-2024

पांचों सीटों पर 19 अप्रैल को होंगे चुनाव

उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान होंगे 19 अप्रैल को प्रदेश की पांचों सीटों पर मतदान होगा।
03:32 PM, 16-Mar-2024

उम्मीदवारों को आपराधिक रिकॉर्ड की देनी होगी जानकारी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि किसी भी उम्मीदवार का आपराधिक रिकॉर्ड है तो उसे तीन बार अखबार और टीवी पर बताना पड़ेगा। राजनीतिक पार्टी को भी बताना पड़ेगा कि वो उसे टिकट क्यों दे रही है।  वहीं उन्होंने मतदाताओं को फर्जी खबरें और असत्यापित जानकारी आगे न बढ़ाने की सलाह दी गई है।
03:06 PM, 16-Mar-2024

वोटरों को सभी सुविधाएं मिलेंगी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा  कि वोटरों की सुविधा के लिए पीने का पानी, टॉयलेट जरूर होगा। साथ ही दिव्यांग वोटरों के लिए रैंप भी बनाया जाएगा।
03:02 PM, 16-Mar-2024

निर्वाचन आयोग की पीसी शुरू

निर्वाचन आयोग की पत्रकार वार्ता शुरू हो गई है। कुछ ही देर में चुनाव की तारीखों का एलान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, "यह हम लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। 2024 दुनिया के लिए भी चुनावों का साल है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। लोकतंत्र के रंग यहां उभरते हैं और सभी हिस्सों का इसमें समावेश होता है। हमारा वादा है कि हम चुनाव इस तरह कराएंगे जो देश की चमक को बढ़ाएगा।  
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed