CBSE Board 10th 12th Result Live : देहरादून रीजन में 10वीं में अग्रिमा प्रधान और 12 वीं में अभिनव रहे टॉप
{"_id":"62da36e402f2db4c0b047cf2","slug":"cbse-board-12th-result-2022-live-class-12th-term-2-sarkari-result-declared-at-cbseresults-nic-in-know-how-to","type":"live","status":"publish","title_hn":"CBSE Board 10th 12th Result Live : देहरादून रीजन में 10वीं में अग्रिमा प्रधान और 12 वीं में अभिनव रहे टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 22 Jul 2022 06:02 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 22 Jul 2022 06:02 PM IST
खास बातें
सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार सुबह 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। वहीं, 10वीं के परिणाम 1.20 बजे जारी हुआ है। 12वीं के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर लड़कियां, लड़कों से आगे रहीं। देहरादून जिले का परीक्षा परिणाम 85.39 प्रतिशत रहा। ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर 16 रीजन में से देहरादून जिला 15 वें स्थान पर रहा है। यहां पढ़ें रिजल्ट संबंधी ताजा अपडेट ..
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी मनाते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:00 PM, 22-Jul-2022
पिथौरागढ़ के बियरशिवा स्कूल ने कुमांऊ में लहराया परचम
पिथौरागढ़ के बियरशिवा पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पूरे कुमाऊं में परचम लहराया है। विद्यालय के छात्र सौरभ सिंह ने 99.4 प्रतिशत (497 अंकों )के साथ कुमाऊं टॉप किया है। उन्होंने राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
इसके अलावा विद्यालय की पायल अवस्थी 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और अभिषेक सामंत 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की आस्था पोखरिया 95.8 प्रतिशत, गौरी बिष्ट 95.2 प्रतिशत, जतिन फुलेरा ने 95.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के निदेशक भुवन भाकुनी ने बताया कि 19 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने सभी सफल छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय के छात्र के कुमाऊं टॉप करने पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई।
इसके अलावा विद्यालय की पायल अवस्थी 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और अभिषेक सामंत 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की आस्था पोखरिया 95.8 प्रतिशत, गौरी बिष्ट 95.2 प्रतिशत, जतिन फुलेरा ने 95.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के निदेशक भुवन भाकुनी ने बताया कि 19 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने सभी सफल छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय के छात्र के कुमाऊं टॉप करने पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई।
03:53 PM, 22-Jul-2022
देहरादून रीजन में 10वीं में 93.03 फीसदी छात्र पास हुए है। जबकि अग्रिमा प्रधान ने देहरादून रीजन में टॉप किया है।
विज्ञापन
03:32 PM, 22-Jul-2022
10वीं में 93.3 फीसदी छात्र पास
देहरादून रीजन में 10वीं में 93.3 फीसदी छात्र पास हुए है। बोर्ड की ओर से पहले कक्षा 12वीं और दोपहर बाद कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया।
03:12 PM, 22-Jul-2022
देहरादून रीजन में उत्तराखंड के 13 और उत्तर प्रदेश के आठ जिले शामिल
सीबीएसई के देहरादून रीजन में न केवल पूरे उत्तराखंड के 13 जिले बल्कि उत्तर प्रदेश के भी आठ जिले शामिल हैं। यूपी के उन आठ जिलों में रामपुर, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, सहारनपुर, अमरोहा , मुजफ्फरनगर और बिजनौर जिले शामिल हैं।
02:52 PM, 22-Jul-2022
पहले ई-मेल पर आता था सीबीएसई 10वीं का परिणाम
सीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 स्कूलों के लिए परीक्षा संगम पर अपलोड किया जाएगा। पहले बोर्ड ई-मेल और सीबीएसई पोर्टल पर रिजल्ट भेजता था।02:16 PM, 22-Jul-2022
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर करें चेक
सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दिया है। छात्र इसके जरिये अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। https://results.digilocker.gov.in
विज्ञापन
विज्ञापन
02:00 PM, 22-Jul-2022
10वीं के परिणाम जारी
सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया। वहीं, 10वीं के परिणाम 1.20 बजे जारी हुआ है। इस साल सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा संगम नामक पोर्टल लॉन्च किया है। इसी पोर्टल पर सीबीएसई द्वारा स्कूल वाइज रिजल्ट अपलोड किया जाएगा।
01:33 PM, 22-Jul-2022
CBSE Result 2022: No Merit List, No Pass Division
छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए बोर्ड के पहले के निर्णय के अनुसार, कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की जाएगी । इस संबंध में यह भी सूचित किया गया है कि बोर्ड अपने छात्रों को प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी प्रदान नहीं कर रहा है ।
01:02 PM, 22-Jul-2022
छात्रों ने जश्न मनाना किया शुरू
सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद छात्रों ने खुशियां मनानी शुरू कर दी है। प्रदेशभर में छात्र जश्न मना रहे हैं। स्कूल टॉप करने वाले छात्रों को शिक्षकों की ओर से बधाई दी जा रही है। वहीं बच्चों के घरों में भी जश्न का माहौल है। 12 वीं के परीक्षा परिणाम आने के बाद अब 10वीं के छात्र परीक्षा परिणामों को लेकर उत्सुक हैं।12:43 PM, 22-Jul-2022
डिजिलॉकर पर कैसे देखें सीबीएसई परिणाम?
- सीबीएसई 12वीं परिणाम देखने के लिए digilocker.gov.in पर जाएं।होम पेज पर लॉग इन पर क्लिक करें।
-
यूजर नेम के रूप में अपने सीबीएसई रोल नंबर और पासवर्ड के रूप में पिन का उपयोग करके लॉगिन करें।
-
आपकी 12वीं कक्षा की मार्कशीट स्क्रीन पर उपलब्ध होगी।
-
सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम के लिए डिजिटल अंक पत्र डाउनलोड करें।