फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेधावी छात्र सम्मान समारोह: सीएम धामी और शिक्षा मंत्री ने किया 10वीं-12वीं के टॉपर्स को सम्मानित

Tue, 27 May 2025 11:32 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 May 2025 11:32 AM IST
खास बातें

Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Program 2025: प्रतिवर्ष अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित करता है। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित किया जा रहा है। यहां जानिए पल पल का अपडेट...

विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Program 2025 held in Dehradun Today CM Dhami Honours Students
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

11:23 AM, 27-May-2025

बच्चों ने पूछे सवाल

अनुष्का राणा ने सीएम से पूछा कि जब आपने इतनी कम उम्र में सीएम का पद संभाला तो आपके सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या थी ? सीएम ने कहा कि जब मुझे जिम्मेदारी मिली तो मेरे लिए भी नई बात थी। लेकिन मैंने उस जिम्मेदारी को निभाने के लिए लक्ष्य साधा और उसे ही पूरा करने में लगा हूं।
11:16 AM, 27-May-2025

सीएम धामी ने होनहानों को किया सम्मानित

सीएम पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने 10वीं-12वीं के टॉपर्स को सम्मानित किया।
विज्ञापन
11:12 AM, 27-May-2025

सेना में जाने को आतुर हैं देवभूमि के बच्चे

हमारे बच्चे आज सेना में जाने के लिए आगे आ रहे हैं। उत्तराखंड सैन्य भूमि रहा है। हाल ही में हमारी सेना ने लोहा मजबूत किया है। बच्चों को इससे सीख मिलती है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी अपने मेहनत के दम पर सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। मैं छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। 
11:12 AM, 27-May-2025

हमारी सरकार ने परीक्षाओं में धांधली का रोका-सीएम धामी 

सीएम धामी ने कहा कि परीक्षाओं में जो धांधली हो रही थी, सरकार ने उस पर रोक लगाई है। मैं आज जब परीक्षार्थियों के परिजनों ने मिलता हूं, तो उनके चेहरे पर संतोष देखता हूं। परिवार अपनी तमाम आवश्यकताओं में कटौती करके बच्चों को पढ़ा रहे हैं। ऐसे में सरकार उनके परिश्रम को व्यर्थ नहीं जाने देगी। पहले भ्रष्टाचार हो जाता था, नकल हो जाती थी, बच्चों का हौसला भी टूटता था, लेकिन हमने नकल माफियाओं की कमर तोड़ने का काम किया है। 
11:00 AM, 27-May-2025

अब आपका लक्ष्य और बड़ा हो गया है- सीएम धामी

संकल्प में अगर विकल्प आ गया तो मतलब हम अपने रास्ते से भटक गए हैं। कहा कि यह मुकाम आज आपको समर्पण के बाद हासिल हुआ है। यह अभी एक शुरूआत है। अब आपका लक्ष्य और बड़ा हो गया है। आप सबने उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है।
10:55 AM, 27-May-2025

छात्र संकल्प में कोई विकल्प ना लाएं- सीएम धामी

सीएम धामी ने कहा कि हम ऐसे भविष्य के कर्णधारों से मिल रहे हैं जो पूरे विकसित भारत की यात्रा को देख रहे हैं। जीवन में लो लक्ष्य बनाते हैं उन्हें पूरा करने में पूरी मेहनत करें। संकल्प लें और उसमें कोई विकल्प ना लाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:38 AM, 27-May-2025

सीएम धामी और शिक्षा मंत्री पहुंचे

सीएम पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। सबसे पहले दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

10:18 AM, 27-May-2025

छात्र-छात्राएं और अभिभावक पहुंचे

कार्यक्रम कुछ देर में शुरू होगा। इससे पहले छात्र-छात्राएं और अभिभावक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। 
10:16 AM, 27-May-2025

प्रतिवर्ष होता आ रहा कार्यक्रम

प्रतिवर्ष अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित करता है। इसमें मेधा का सम्मान होता है, ताकि राज्य और जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी जीवन में सफलता का परचम लहराएं। सम्मान पाकर उनके हौंसले बुलंद रहें और मेधावियों ने जीवन का जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसको हासिल करने के लिए एकाग्रता के साथ आगे बढ़ें। 
10:14 AM, 27-May-2025

इतने छात्र हैं शामिल

12वीं की परीक्षा में 15 छात्र-छात्राएं शीर्ष 10 में शामिल हैं, वहीं 10वीं के 60 मेधावी भी शीर्ष 10 में हैं। 
छात्र-छात्राओं की लिस्ट यहां देखें...
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed