{"_id":"6b057b4bcd964c317c05ae22","slug":"majhan-school-gets-a-headmaster-after-ten-years-kullu-news-c-89-1-klu1002-192721-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मझाण स्कूल को दस साल बाद मिला मुख्याध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मझाण स्कूल को दस साल बाद मिला मुख्याध्यापक
Wed, 25 Nov 2026 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 25 Nov 2026 05:25 AM IST
विज्ञापन
वर्ष 2016 से चल रहा था खाली पद, पढ़ाई के साथ प्रबंधकीय कार्य में हो रही थी परेशानी
अभिभावकों को पढ़ाई पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। राजकीय उच्च विद्यालय मझाण को करीब दस साल के लंबे अंतराल के बाद एक मुख्याध्यापक मिला है। शिक्षा निदेशालय ने इस विद्यालय के लिए मुख्याध्यापक की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। आदेश मिलने के उपरांत उन्होंने विद्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस नई नियुक्ति से विद्यालय के अन्य अध्यापकों को बड़ी राहत मिली है।
अब उन्हें प्रबंधकीय कार्यों से मुक्ति मिल गई है। इससे वे अपने मुख्य शिक्षण कार्य पर अधिक ध्यान दे सकेंगे। मुख्याध्यापक की उपस्थिति से विद्यालय में पढ़ाई के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करना आसान हो गया है। इससे शिक्षण व्यवस्था को बेहतर ढंग से बनाए रखने में भी अध्यापकों को सुविधा हो रही है।
एसएमसी प्रधान तीर्थ राम, वार्ड पंच तारा देवी, अभिभावक भगत राम, चुन्नी लाल, पूने राम, रोशना देवी, देव राज का कहना है कि उन्होंने कई बार मुख्याध्यापक तैनात करने की मांग रखी थी लेकिन लंबे समय तक विद्यालय में मुख्याध्यापक की तैनाती नहीं हो पाई थी लेकिन अब विद्यालय में मुख्याध्यापक की नियुक्ति के से जहां बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से चल सकेगी तो वहीं स्कूल प्रबंधन का कार्य का जिम्मा शिक्षकों पर नहीं पड़ेगा और उन्हें बच्चों को पढ़ाने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे पहले वर्ष 2016 में स्कूल में मुख्याध्यापक तैनात थे उसके बाद यह पद खाली चल रहा था। हालांकि बीच में विभाग की ओर से यहां के लिए मुख्याध्यापक के आदेश तो किए थे परंतु उन्होंने यहां जॉइन नहीं किया इस कारण इतने लंबे समय तक स्कूल में मुख्याध्यापक का पद खाली रहा।
उधर, प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा संभाल रहे शिक्षा उपनिदेशक उच्च सुरेश का कहना है कि मझाण स्कूल में मुख्याध्यापक अजय कुमार की तैनाती की गई है और उन्होंने जॉइनिंग देकर कार्यभार संभाल लिया है।