IND vs SL XI Highlights: पहले दिन श्रीलंका ने आठ विकेट पर 363 रन बनाए, जडेजा-कुलदीप और मानव को दो-दो विकेट
{"_id":"6a75637e07b973e5710ad14f","slug":"sri-lanka-xi-vs-india-3-day-warm-up-match-live-score-updates-news-india-tour-of-sri-lanka-2026-results-update-2026-08-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SL XI Highlights: पहले दिन श्रीलंका ने आठ विकेट पर 363 रन बनाए, जडेजा-कुलदीप और मानव को दो-दो विकेट","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Fri, 07 Aug 2026 05:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 07 Aug 2026 05:30 PM IST
खास बातें
भारत और श्रीलंका-XI के बीच खेले जा रहे तीन दिवसीय वॉर्म-अप मुकाबले के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया। मेजबान टीम ने आठ विकेट पर 363 रन बना लिए हैं। वहीं, भारत की ओर से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने दो-दो विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
05:25 PM, 07-Aug-2026
IND vs SL XI Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त
भारतीय गेंदबाजों को तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन श्रीलंका के युवा बल्लेबाजों से कड़ी चुनौती मिली। हालांकि, आखिरी सत्र में कुलदीप यादव की अगुआई में स्पिनरों ने वापसी करते हुए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 363 रन पर रोक दिया। यह मुकाबला प्रथम श्रेणी मैच का दर्जा नहीं रखता है। दोनों टीमों को पहले और दूसरे दिन 90-90 ओवर तथा तीसरे दिन 45-45 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा।युवा बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को किया परेशान
करीब पांच सप्ताह बाद लाल गेंद के क्रिकेट में वापसी कर रहे भारतीय तेज गेंदबाजों में शुरुआती जंग की कमी नजर आई। मोहम्मद सिराज ने 13 ओवर में 44 रन और प्रसिद्ध कृष्णा ने आठ ओवर में 32 रन दिए, लेकिन दोनों को कोई विकेट नहीं मिला। गोरनूर बराड़ एकमात्र तेज गेंदबाज रहे, जिन्होंने प्रभावित किया और 12 ओवर में 49 रन देकर एक विकेट लिया।
श्रीलंका इलेवन के सलामी बल्लेबाज निशान फर्नांडो ने 65 गेंदों पर 66 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाजों का आत्मविश्वास के साथ सामना किया। फर्नांडो ने रविंदु रसनथा के साथ पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। रसनथा ने 143 गेंदों पर 71 रन बनाए। फर्नांडो हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर श्रीलंका की टेस्ट टीम का हिस्सा रहे थे। उनकी पारी का अंत दुर्भाग्यपूर्ण रन आउट के रूप में हुआ।
कुलदीप ने आखिरी सत्र में बदला रुख
श्रीलंकाई बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाजों को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा, लेकिन दिन के अंतिम सत्र में स्पिनरों ने मैच का रुख बदलने की कोशिश की। कुलदीप यादव ने शुरुआती स्पेल में पांच ओवर में 29 रन खर्च किए, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी गेंदों की गति में शानदार बदलाव किया और बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कीं। कुलदीप ने 18 ओवर में 76 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने अहान विक्रमसिंघे को शॉर्ट फाइन लेग पर कैच कराया, जबकि अंजला बांदारा को अपनी आर्म-बॉल से एलबीडब्ल्यू किया।
सुथार ने भी किया प्रभावित
बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने 11 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उन्होंने रसनथा को फ्लाइट से चकमा देकर आउट किया, जब बल्लेबाज आगे बढ़कर गेंद की पिच तक नहीं पहुंच सका। बाद में उन्होंने दूसरी नई गेंद से सोनल दिनूषा का विकेट भी हासिल किया। अनुभवी रवींद्र जडेजा ने भी 15 ओवर में 64 रन देकर दो विकेट लिए, लेकिन वह अपनी लय में नजर नहीं आए। हालांकि, जब उन्होंने स्टंप्स पर सीधा हमला किया तो उन्हें सफलता मिली।
सोनल दिनूषा ने दिखाया शानदार अंदाज
श्रीलंका की ओर से मध्यक्रम में सोनल दिनूषा ने 72 गेंदों पर 52 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने कुलदीप की कलाई से निकलने वाली गेंदों को अच्छी तरह पढ़ा और एक शानदार सीधा छक्का भी लगाया। दिनूषा ने रमेश मेंडिस (32) के साथ सातवें विकेट के लिए 64 रन जोड़े। दिनूषा हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में 92 रन की पारी खेल चुके हैं। उनकी पारी में खास तौर पर स्लॉग स्वीप प्रभावी रहा।
गिल ने नहीं की फील्डिंग
भारतीय कप्तान शुभमन गिल प्रशिक्षण सत्र के दौरान लगी चोट के कारण पहले दिन मैदान पर नहीं उतरे। ऐसे में दिन के प्रदर्शन के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर और टीम प्रबंधन के पास गेंदबाजी संयोजन को लेकर विचार करने के लिए कई पहलू होंगे।
05:16 PM, 07-Aug-2026
IND vs SL XI Live: श्रीलंका को आठवां झटका
श्रीलंका को आठवां झटका मानव सुथार ने दिया। उन्होंने कप्तान सोनल दिनुशा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 72 गेंदों में 52 रन बनाकर लौटे। अब क्रीज पर केशारा नुवांता मौजूद हैं।
विज्ञापन
05:12 PM, 07-Aug-2026
IND vs SL XI Live: श्रीलंका को सातवां झटका
श्रीलंका को सातवां झटका जडेजा ने दिया। उन्होंने रमेश मेंडिस को पडिक्कल के हाथों कैच कराया। वह 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब सोनल दिनुशा का साथ देने केशारा नुवंता आए हैं।04:12 PM, 07-Aug-2026
IND vs SL XI Live: श्रीलंका को छठा झटका
श्रीलंका को 284 के स्कोर पर छठा झटका लगा। अंजला बंदारा को कुलदीप यादव ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 13 रन बना सके। फिलहाल कप्तान सोनल दुनिषा और रमेश मेंडिस क्रीज पर हैं।03:41 PM, 07-Aug-2026
IND vs SL XI Live: श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी
श्रीलंका-11 की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 250 के स्कोर पर टीम को पांचवां झटका लगा। अब तक भारत के चार गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया है। इनमें मानव सुथार, रवींद्र जडेजा, गुरनूर बराड़ और कुलदीप यादव शामिल हैं। सबसे पहले निशान मदुशंका 66 रन बनाकर रन आउट हुए थे। उसके बाद पासिंदु को जडेजा ने आउट किया। वह 35 रन बना सके। मानव ने रविंदु रसांथा को आउट किया। वह 71 रन बना सके। फिर गुरनूर ने पवन रत्नायके को आउट किया। वह 39 रन बना सके। वहीं, कुलदीप ने अहान विक्रमसिंघे को आउट किया। वह 31 रन बना सके। फिलहाल कप्तान सोनल दिनुषा और अंजाला बंदारा क्रीज पर हैं।02:03 PM, 07-Aug-2026
IND vs SL XI Live: श्रीलंका को तीसरा झटका
श्रीलंका को 201 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। रविंदु रसांथा को मानव सुथार ने सिराज के हाथों कैच कराया। वह 143 गेंद में 71 रन बना सके। वहीं, श्रीलंका को दूसरा झटका पासिंदु के रूप में लगा था। वह 35 रन बनाकर रवींद्र जडेजा के शिकार बने थे। फिलहाल पवन रत्नायके और अहान विक्रमसिंघे क्रीज पर हैं। श्रीलंका को पहला झटका निशान मदुशंका के रूप में लगा था, जो 66 रन बनाकर रन आउट हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:01 PM, 07-Aug-2026
IND vs SL XI Live: श्रीलंका 150 के पार
श्रीलंका ने 33 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 155 रन बना लिए हैं। निशान मदुशंका के बाद रविंदु रसांथा ने भी अर्धशतक लगा दिया है। रविंदु 58 रन और पासिंदु 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 45+ रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले निशान मदुशंका रन आउट हुए थे। वह 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारतीय गेंदबाजों को एक भी सफलता नहीं मिली है। फिलहाल दूसरे सत्र का खेल जारी है।12:01 PM, 07-Aug-2026
IND vs SL XI Live: श्रीलंका का एक विकेट गिरा
श्रीलंका ने 28 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 137 रन बना लिए हैं। फिलहाल पसिंदू सूरियाबंदारा 16 रन और रविंदु रसांथा 49 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका-11 को पहला झटका 110 के स्कोर पर लगा। निशान मदुशंका 65 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। वह रन आउट हुए। अभी तक कोई भारतीय गेंदबाज विकेट नहीं ले सका है। टीम इंडिया अभी तक छह गेंदबाज आजमा चुकी है। इनमें सिराज, प्रसिद्ध, जडेजा, गुरनूर, कुलदीप और मानव सुथार शामिल हैं।11:28 AM, 07-Aug-2026
IND vs SL XI Live: भारतीय गेंदबाज विकेट को तरसे
श्रीलंका ने 20 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 107 रन बना लिए हैं। फिलहाल निशान मदुशंका 60+ रन बनाकर और रविंदु रसांथा 35+ रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं। भारत अब तक पांच गेंदबाज आजमा चुका है। इनमें सिराज, प्रसिद्ध, जडेजा, गुरनूर और कुलदीप शामिल हैं।11:04 AM, 07-Aug-2026