IND vs ZIM U19 Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रनों से हराया, विहान के बाद उद्धाव-म्हात्रे चमके
{"_id":"697867a778b4a9397707d9c8","slug":"india-u19-vs-zimbabwe-u19-super-six-group-2-icc-under-19-world-cup-2026-live-score-updates-commentary-2026-01-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM U19 Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रनों से हराया, विहान के बाद उद्धाव-म्हात्रे चमके","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Tue, 27 Jan 2026 08:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलवायो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलवायो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 27 Jan 2026 08:31 PM IST
खास बातें
IND vs ZIM U19 Under-19 World Cup: विहान मल्होत्रा के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारतीय अंडर-19 टीम ने जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा लिए हैं।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : Twitter
लाइव अपडेट
08:29 PM, 27-Jan-2026
IND vs ZIM U19 Live: भारत की बड़ी जीत
उद्धाव मोहन और कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने भारतीय अंडर-19 टीम ने जिम्बाब्वे को सुपर सिक्स चरण के मुकाबले में 204 रनों के बड़े अंतर से हराया। भारत ने विहान मल्होत्रा के नाबाद शतक की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट पर 352 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 37.4 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे के लिए लीरॉय चिवाला ने 77 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाए। हालांकि, लीरॉय की यह पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 24 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन लीरॉय ने फिर कियान के साथ मिलकर साझेदारी निभाई। कियान के आउट होने के बावजूद लीरॉय ने अपनी पारी जारी रखी और अर्धशतक लगाया। हालांकि, लीरॉय के आउट होने के बाद जिम्बाब्वे की पारी ढेर होने में ज्यादा समय नहीं लगा। भारत के लिए उद्धाव और म्हात्रे ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि आरएस अंबरीश को दो सफलता मिली। वहीं, हेनिल पटेल और खिलान पटेल ने एक-एक विकेट लिए।
08:13 PM, 27-Jan-2026
IND vs ZIM U19 Live: जिम्बाब्वे को छठा झटका
आयुष म्हात्रे ने माइकल ब्लिगनोट को आउट कर जिम्बाब्वे को छठा झटका दिया है। ब्लिगनोट खाता खोले बिना आउट हुए हैं।
विज्ञापन
08:10 PM, 27-Jan-2026
IND vs ZIM U19 Live: जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौटी
उदय मोहन ने लीरॉय को आउट कर जिम्बाब्वे को पांचवां झटका दिया। लीरॉय 77 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए।07:56 PM, 27-Jan-2026
IND vs ZIM U19 Live: लीरॉय का पचासा
लीरॉय अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं और उनका साथ टाटेंडा चिमुगोरो निभा रहे हैं। जिम्बाब्वे का स्कोर 130 रन के पार पहुंच गया है।07:36 PM, 27-Jan-2026
IND vs ZIM U19 Live: जिम्बाब्वे को चौथा झटका
खिलान पटेल ने कियान को आउट कर जिम्बाब्वे को चौथा झटका दिया है। कियान और लीरॉय के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी, लेकिन खिलान ने इस साझेदारी को तोड़ा। कियान 73 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। कियान और लीरॉय के बीच 69 रनों की साझेदारी हुई।07:23 PM, 27-Jan-2026
IND vs ZIM U19 Live: लीरॉय और कियान की साझेदारी
शुरुआती झटकों के बाद कियान ब्लिगनोट और लीरॉय चिवआला ने जिम्बाब्वे की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:28 PM, 27-Jan-2026
IND vs ZIM U19 Live: जिम्बाब्वे को शुरुआती झटके
भारत ने जिम्बाब्वे को शुरुआती झटके दिए हैं। आरएस अंबरीश ने ब्रेंडन सेनजेरे को आउट कर जिम्बाब्वे को तीसरा झटका दिया जो 20 गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए।05:57 PM, 27-Jan-2026
IND vs ZIM U19 Live: जिम्बाब्वे को दूसरा झटका
हेनिल पटेल ने ध्रुव पटेल को आउट कर जिम्बाब्वे को दूसरा झटका दिया। ध्रुव नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए।05:50 PM, 27-Jan-2026
IND vs ZIM U19 Live: जिम्बाब्वे का पहला विकेट गिरा
आरएस अंबरीश ने जिम्बाब्वे को पहला झटका दिया है। विकेटकीपर बल्लेबाज नथानिल हलाबांगाना खाता खोले बिना आउट हो गए हैं।05:13 PM, 27-Jan-2026
IND vs ZIM U19 Live: भारत की पारी समाप्त
भारतीय अंडर-19 टीम ने विहान मल्होत्रा के नाबाद शतक और वैभव सूर्यवंशी तथा अभिज्ञान कुंडू के अर्धशतकों की मदद से जिम्बाब्वे को 353 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 352 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन विहान मल्होत्रा ने बनाए। विहान 107 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 109 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, अभिज्ञान कुंडू ने 62 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 61 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 30 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों के सहारे 52 रन बनाए।भारत के लिए आरोन जॉर्ज ने 23, कप्तान आयुष म्हात्रे ने 21, आरएस अंबरीश ने 21, वेदांत त्रिवेदी ने 15 और कनिष्क चौहान ने तीन रन बनाए। वहीं, हेनिल पटेल दो रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिए टाटेंडा चिमुगोरो ने तीन विकेट लिए, जबकि सिम्बाराशे मुदजेंगेरे और पनाशे मजाई को दो-दो विकेट मिले। वहीं, ध्रुव पटेल को एक सफलता मिली।