PBKS vs RCB: बेंगलुरु ने पंजाब के सपने को किया चकनाचूर, फाइनल में छह रन से हराया, कोहली-क्रुणाल रहे हीरो
IPL Final 2025 PBKS vs RCB Highlights : आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में छह रन से हरा दिया। 18 साल का इंतजार खत्म हो चुका है। आरसीबी की टीम आईपीएल की आठवीं चैंपियन टीम है।
यह भी पढ़ें:
IPL Closing Ceremony Live: थोड़ी देर में शुरू होगा आईपीएल 2025 का समापन समारोह, शंकर महादेवन बांधेंगे समां
IPL 2025 Final: ग्राफिक्स में पंजाब और आरसीबी के बीच मुकाबले के सभी आंकड़े, दोनों के बीच रही है कांटे की टक्कर
IPL 2025: आईपीएल फाइनल में लगेगा ग्लैमर का तड़का, प्रीति जिंटा-महवश और अनुष्का के अहमदाबाद पहुंचने की उम्मीद
लाइव अपडेट
IPL Live Score RCB vs PBKS : पंजाब के चार विकेट गिरे
पंजाब को 13वें ओवर में 98 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। क्रुणाल पांड्या ने जोश इंग्लिस को लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। वह 23 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले श्रेयस आउट हुए थे। फिलहाल शशांक सिंह और नेहल वढेरा क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 101 रन है। पंजाब को अब जीत के लिए 42 गेंद में 90 रन की जरूरत है। क्रुणाल ने फाइनल में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में केवल 17 रन दिए और दो महत्वपूर्ण विकेट लिए।IPL Live Score RCB vs PBKS : आठ ओवर का खेल हुआ
आठ ओवर के बाद पंजाब ने एक विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 20 गेंद में 25 रन और जोश इंग्लिस नौ गेंद में 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पंजाब को अब 72 गेंद में 121 रन की जरूरत है। प्रियांश आर्या 19 गेंद में 24 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए।IPL Live Score RCB vs PBKS : बेंगलुरु ने पंजाब को 191 रन का लक्ष्य दिया
बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। पंजाब को अगर खिताब जीतना है तो उन्हें 120 गेंदों में 191 रन बनाने होंगे। अर्शदीप ने 20वें ओवर में तीन विकेट लेकर बेंगलुरु को 190 के स्कोर पर रोक दिया। उन्होंने आखिरी ओवर में शेफर्ड, क्रुणाल और भुवनेश्वर के विकेट लिए।बेंगलुरु की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही थी। फिल सॉल्ट नौ गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें जेमीसन ने आउट किया था। इसके बाद विराट कोहली ने मयंक अग्रवाल के साथ पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन मयंक बड़े शॉट के चक्कर में आउट हो गए। वह 18 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रजत पाटीदार 16 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। विराट ने लिविंगस्टोन के साथ 36 रन की साझेदारी निभाई। विराट 35 गेंद पर तीन चौके की मदद से 43 रन बनाकर अजमतुल्लाह का शिकार बने। जितेश शर्मा ने आतिशी पारी खेली, लेकिन बड़े शॉट के चक्कर में वह विजयकुमार की गेंद पर बोल्ड हुए। जितेश ने 10 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 24 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में अर्शदीप ने तीन विकेट झटकाए। उन्होंने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड (17 रन), चौथी गेंद पर क्रुणाल पांड्या (4 रन) और भुवनेश्वर कुमार (1 रन) के विकेट लिए। पंजाब की ओर से अर्शदीप और जेमीसन ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, अजमतुल्ला ओमरजई, विजयकुमार विषाक और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।
IPL Live Score RCB vs PBKS : 13 ओवर समाप्त
13 ओवर के बाद बेंगलुरु ने तीन विकेट गंवाकर 111 रन बना लिए हैं। फिलहाल लियम लिविंगस्टोन छह रन और विराट कोहली 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 15 रन की साझेदारी हो चुकी है। कप्तान रजत पाटीदार (26 रन) और फिल सॉल्ट (16 रन) को काइल जेमीसन ने आउट किया। वहीं, मयंक अग्रवाल (24) चहल की गेंद पर आउट हुए।IPL Live Score RCB vs PBKS : नौ ओवर समाप्त
नौ ओवर के बाद बेंगलुरु ने दो विकेट गंवाकर 80 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 18 गेंद में 21 रन और कप्तान रजत पाटीदार नौ गेंद में 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 16 गेंद में 24 रन की साझेदारी हो चुकी है। बेंगलुरु को दो झटके फिल सॉल्ट और मयंक अग्रवाल के रूप में लगे। सॉल्ट 16 रन बनाकर जेमीसन का और मयंक 24 रन बनाकर चहल का शिकार बने।RCB vs PBKS Final IPL Live Score: पंजाब की टीम स्टेडियम पहुंची
पंजाब की टीम स्टेडियम में पहुंच चुकी है। टीम के खिलाड़ी वॉर्म अप करने लगे हैं। सभी की निगाहें श्रेयस अय्यर पर टिकी होंगी, जिन्होंने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। वहीं, आरसीबी के सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ी भी स्डेयिम पहुंच चुके हैं। अहमदाबाद में आज सभी सीटें फुल रह सकती हैं।Captain’s Photoshoot - ✅😎
— IndianPremierLeague (@IPL) June 2, 2025
Pre-match Press Conference - ✅🎙
All eyes 👀 on #TATAIPL Final tomorrow ⌛#RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @RCBTweets | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/tGdWKbZUhp
