फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PBKS vs RCB IPL 2025 Final: Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru head to head in graphics Road to final

IPL 2025 Final: 16 ग्राफिक्स में पंजाब-आरसीबी के बीच मुकाबले के सभी आंकड़े, दोनों के बीच रही है कांटे की टक्कर

Tue, 03 Jun 2025 04:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 Jun 2025 04:29 PM IST
सार

आरसीबी चौथी बार और पंजाब किंग्स दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में उतरेंगे। फाइनल में सारी निगाहें उस खिलाड़ी पर होंगी, जिनकी जर्सी नंबर भी 18 है और उनका आईपीएल ट्रॉफी जीतने का इंतजार भी इतने ही सत्र का हो गया है।

विज्ञापन
PBKS vs RCB IPL 2025 Final: Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru head to head in graphics Road to final
आईपीएल 2025 फाइनल - फोटो : ANI
loader

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीवी) और पंजाब किंग्स मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल-18 के फाइनल में उतरेंगे तो इनमें से किसी एक टीम का 18 वर्षों से चला आ रहा आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार खत्म हो जाएगा। यही नहीं इन दोनों में से कोई भी जीता तो आईपीएल को तीन वर्ष बाद नया विजेता मिलेगा। 2022 में गुजरात टाइटस ने अपना पहला खिताब जीता था।
विज्ञापन
Trending Videos

कोहली पर रहेंगी निगाहें
आरसीबी चौथी बार और पंजाब किंग्स दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में उतरेंगे। फाइनल में सारी निगाहें उस खिलाड़ी पर होंगी, जिनकी जर्सी नंबर भी 18 है और उनका आईपीएल ट्रॉफी जीतने का इंतजार भी इतने ही सत्र का हो गया है। जी हां, हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले विराट कोहली को पहली बार आईपीएल विजेता बनाने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपार समर्थन मिलने जा रहा है। बड़ी संख्या में विराट के प्रशंसकों के 18 नंबर की जसों पहनकर स्टेडियम में पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, क्वालिफायर दो में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 87 रन की यादगार पारी खेलकर पंजाब को फाइनल का टिकट दिलाने बाले कप्तान श्रेयस अय्यर भी अपनी नई टीम को पहला खिताब दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोंटिंग और श्रेयस की जुगलबंदी
नए कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान श्रेयस की जोड़ी ने पंजाब में ऐसा दम भरा कि टीम लीग दौर में शीर्ष पर रहकर प्लेऑफ में पहुंची। हालांकि, फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मनोवैज्ञानिक लाभ के साथ उतरेगी, क्योंकि क्वालिफायर-1 में उसने पंजाब को महज 101 रन पर समेटते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन यह मुकाबला नया होगा और जोश भी चरम पर होगा। इसका उदाहरण पंजाब के जांबाजों ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से पटखनी देकर दे दिया है।
विज्ञापन

इन क्रिकेटरों के बीच होगी रोचक टक्कर
  • विराट बनाम अर्शदीप सिंह: विराट और अर्शदीप के बीच रोचक टक्कर होगी। बिराट 614 इस सत्र में बना चुके हैं। उन्हें अर्शदीप के शुरुआती स्पेल में अंदर आती गेंदों से सतर्क रहना होगा।
  • प्रियांश और प्रभसिमरन बनाम हेजलवुड: प्रियांश (451 रन) और प्रभसिमरन (523 रन) ने पंजाब को अच्छी शुरुआत दी है। फाइनल में उनके आहे हेजलवुड आ सकते है। यह अब तक 21 विकेट ले चुके हैं।
  • श्रेयस बनाम क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा: श्रेयस को बड़े मेची का खिलाडी माना जाता है। यह यह मुंबई के खिलाफ साबित भी कर चुके हैं। स्पिनर क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा के कंधों पर श्रेयस को रोकने को चुनौती रहेगी।



विराट फॉर्म दिखाने का मौका
विराट ऐसे क्रिकेटर हैं, जो पिछले 18 सत्रों से आईपीएल में हैं और आरसीबी के साथ रहे हैं। उनका रिकॉर्ड भी शानदार है, लेकिन वह कभी इस टीम को आईपीएल का खिताब नहीं दिला पाए। उनके सामने अपनी टीम को विजेता बनाने का एक और सुनहरा मौका है। यह इस सत्र में शानदार फॉर्म में भी हैं और 14 मैचों में 55.82 की औसत से 614 रन बना चुके हैं, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। विराट इस बार आरसीबी को विजेता बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। क्वालिफायर-1 में भी उन्होंने पंजाब के खिलाफ शानदार पारी खेली थी। उनकी फिल साल्ट के साथ ओपनिंग जोड़ी शानदार रही है। आरसीबी की इस सत्र में सफलता में विराट-सॉल्ट की ओपनिंग जोड़ी का बड़ा हाथ है।

तीन फाइनल में विराट का एक अर्धशतक
आरसीबी ने 2009, 2011 और 2016 में आईपीएल का फाइनल खेला है और इन तीने ही फाइनल में विराट भी खेले हैं। उनका फाइनल में प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। 2009 में डेक्कन वार्जर्स के खिलाफ उन्होंने सात रन बनाए थे, 2011 में चेन्नई के खिलाफ उन्होंने 35 रन की पारी खेली और 2016 में हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 54 रन की पारी खेली थी। इस मुकाबले में उनकी टीम को आठ रन से हार मिली। विराट के पास चौथे फाइनल में बड़ी पारी खेलने का मौका है।

....तो इतिहास में दर्ज हो जाएंगे श्रेयस
अय्यर के पास इस फाइनल को जीतकर इतिहास में दर्ज होने का मौका है। अगर वह पंजाब को चैंपियन बनाते हैं तो लगातार दो वर्षों में दो टीमों को विजेता बन्नाने वाले एकमात्र कप्तान होंगे। यही नहीं श्रेयस तीन टीमों को आईपीएल के फाइनल में पहुंचाने वाले भी पहले कप्तान हैं। यह दिल्ली कैपिटल्स की फाइनल में पहुंचा चुके हैं। बीते वर्ष उनकी कप्तानी में कोलकाता विजेता बना और इस वर्ष उनकी अगुआई में पंजाब फाइनल में पहुंचा है।

डेविड के खेलने पर स्थिति साफ नहीं
आरसीबी के लिए फाइनल में टिम डेविड खेलेंगे या नहीं, इस पर अब तक मामला साफ नहीं हो पाया है। आरसीबी के काप्तान रजत पाटीदार ने कहा, 'मुझे अभी तक इस बारे में कुछ नहीं पता है। डॉक्टर उनके साथ हैं और हमें इस बारे में बाद में पता लगेगा। ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड पिछले कुछ मैचों से चोटिल होने के कारण नहीं खेल रहे हैं।' वहीं, फिल सॉल्ट के भी खेलने पर संशय है। उनकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया है। वह खेलेंगे या देश लौटेंगे इस पर अभी तक स्थिति साफ नहीं है।








 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed