फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL Closing Ceremony Highlights: आईपीएल का समापन समारोह समाप्त, शंकर महादेवन ने देशभक्ति गानों से बांधा समां

Tue, 03 Jun 2025 06:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 03 Jun 2025 06:52 PM IST
खास बातें

Closing Ceremony of IPL 2025: आईपीएल 2025 के खिताबी मुकाबले से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर समापन समारोह का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम सशस्त्र बलों को समर्पित रहा और मशहूर गायक शंकर महादेवन ने देशभक्ति के गीत गाकर समां बांध दिया। 

ये भी पढ़ें: PBKS vs RCB Live Score: अहमदाबाद में थोड़ी देर में टॉस, पहली बार खिताब जीतने उतरेगा पंजाब और बेंगलुरु

विज्ञापन
IPL 2025 Closing Ceremony Updates Shankar Mahadevan Performance Today at Narendra Modi Stadium Photos
शंकर महादेवन - फोटो : Star Sports Screen Grab

लाइव अपडेट

06:51 PM, 03-Jun-2025

IPL Closing Ceremony Live: समापन समारोह समाप्त

आईपीएल 2025 का समापन समारोह समाप्त हो गया है। मशहूर गायक शंकर महादेवन ने सशस्त्र बलों को समर्पित इस कार्यक्रम में देशभक्ति के गानों से समां बांध दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए समापन समारोह सशस्त्र बलों को समर्पित किया गया। शंकर महादेवन ने 'ऐ वतन' और 'कंधों से मिलते हैं कदम' जैसे देशभक्ति गाने गाकर स्टेडियम का माहौल जोश में भर दिया। अंत में स्टेडियम में 'भारत माता की जय' के जयकारों से स्टेडियम गूंज उठा। दर्शकदीर्घा पर मौजूद दर्शकों ने भी पूरे जोश के साथ भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया और दर्शक लगातार तिरंगा लहराते रहे। 

आईपीएल 2025 का समापन समारोह खत्म हो गया है, लेकिन अब असली जंग शुरू होगी। आरसीबी और पंजाब की टीमें इस खिताबी मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं और थोड़ी ही देर में टॉस होगा। इसके लिए मैदान पर तैयारियां की जा रही हैं। मालूम हो कि आरसीबी और पंजाब ने अब तक कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है, इसलिए आईपीएल को इस बार नया चैंपियन मिलेगा। 
06:48 PM, 03-Jun-2025

IPL Closing Ceremony Live: आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी मौजूद

आईपीएल 2025 का फाइनल देखने के लिए आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह परिवार के साथ अहमदाबाद पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
06:34 PM, 03-Jun-2025

IPL Closing Ceremony Live: देशभक्ति के गानों से बंधा समां

शंकर महादेवन ने 'ऐ वतन' और 'कंधों से मिलते हैं कदम' जैसे देशभक्ति गाने गाकर स्टेडियम का माहौल जोश में भर दिया है। दर्शक तिरंगा लहरा रहे हैं और सशस्त्र बलों के शौर्य का सम्मान कर रहे हैं। मंच के सामने कलाकार भी अपने नृत्य से समां बांध रहे हैं। 

06:27 PM, 03-Jun-2025

IPL Closing Ceremony Live: शंकर महादेवन की प्रस्तुति शुरू

समापन समारोह में अब मशहूर गायक शंकर महादेवन प्रस्तुति दे रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए की है। इस दौरान शंकर महादेवन के साथ उनके बेटे शिवम और सिद्धार्थ भी मंच पर मौजूद हैं। दर्शक स्टैंड्स पर बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद हैं। 
06:22 PM, 03-Jun-2025

IPL Closing Ceremony Live: स्टेडियम में गूंजी 'जय हो' की धुन

अहमदाबाद में समापन समारोह जारी है और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 'जय हो' गाने की धुन पर दर्शक झूम उठे हैं। समापन समारोह की शुरुआत देशभक्ति गीतों के साथ हुई है।

06:18 PM, 03-Jun-2025

IPL Closing Ceremony Live: आईपीएल 2025 का समापन समारोह शुरू

आईपीएल 2025 का समापन समारोह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू हो गया है। समापन समारोह की शुरुआत 'केसरी रंग' गाने के साथ हुई। आईपीएल का समापन समारोह सशस्त्र बलों को समर्पित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
05:54 PM, 03-Jun-2025

IPL Closing Ceremony Live: भारतीय सेना के शौर्य को नमन

हर बार की तरह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल के खिताबी मैच से पहले समापन समारोह का आयोजन करेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से अधिक लोग मौजूद रहेंगे। इस बार का समापन समारोह भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित होगा। बीसीसीआई ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने का फैसला किया था, यही वजह है कि बीसीसीआई ने तीनों सेना के प्रमुखों को न्योता भेजा है। हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल होंगे या नहीं। समापन समारोह में मशहूर गायक शंकर महादेवन अपनी आवाज से समां बांधेंगे।
05:43 PM, 03-Jun-2025

IPL Closing Ceremony Live: गायक शंकर महादेवन देंगे प्रस्तुति

आईपीएल 2025 अपने चरम पर पहुंच गया है। आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 18वें सत्र का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा और आईपीएल प्रशंसकों को एक नया चैंपियन मिलेगा। इससे पहले आईपीएल का समापन समारोह होगा, जिसमें मशहूर गायक शंकर महादेवन अपनी आवाज से समां बांधेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार आईपीएल का समापन समारोह भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित होगा।
05:36 PM, 03-Jun-2025

IPL Closing Ceremony Highlights: आईपीएल का समापन समारोह समाप्त, शंकर महादेवन ने देशभक्ति गानों से बांधा समां

Closing Ceremony of IPL 2025 Fina PBKS vs RCB Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2025 का सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है और अब से कुछ देर बाद लीग को नया चैंपियन मिल जाएगा। आरसीबी और पंजाब के बीच खिताबी मुकाबले से पहले समापन समारोह आयोजित होगा। यह समारोह सशस्त्र बलों के शौर्य को समर्पित होगा।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed