PAK Vs BAN: पाकिस्तान लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में, बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया, शाहीन अफरीदी चमके
{"_id":"6366a5c51a6dfd04e15d9d50","slug":"pak-vs-ban-live-cricket-score-t20-world-cup-2022-super-12-pakistan-vs-bangladesh-t20i-match-at-adelaide-oval","type":"live","status":"publish","title_hn":"PAK Vs BAN: पाकिस्तान लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में, बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया, शाहीन अफरीदी चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 06 Nov 2022 01:34 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:34 PM IST
खास बातें
Live Cricket Score Bangladesh vs Pakistan (BAN vs PAK) T20 World Cup: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप के 41वें मुकाबले में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 127 रन बनाए। पाकिस्तान ने 18.1 ओवर में पांच विकेट पर 128 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:00 PM, 06-Nov-2022
PAK vs BAN Live: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया
पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सुपर-12 के अपने अंतिम मैच में पांच विकेट से हरा दिया। एडिलेड में पाकिस्तान ने 128 रन के लक्ष्य को 18.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पाकिस्तान की इस जीत के हीरो शाहीन अफरीदी रहे। अफरीदी ने चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहम मैच में तीन विकेट चटकाए थे। पाकिस्तान की बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वह लगातार दूसरी बार अंतिम-4 में जगह बनाने में सफल रही है। पिछली बार सेमीफाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 127 रन बनाए। उसके लिए नजमुल हुसैन शान्तो ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। आफिफ हुसैन ने नाबाद 24 रन और सौम्य सरकार ने 20 रन बनाए। लिटन दास 10 रन ही बना सके। कप्तान शाकिब अल हसन और नुरुल हसन खाता नहीं खोल सके। नसुम अहमद सात, मोसादेक हुसैन पांच और तस्कीन अहमद एक रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। शादाब खान को दो सफलता मिली। हारिस रऊफ और इफ्तिखार अहमद ने एक-एक विकेट लिए।
पाकिस्तान ने 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत शुरुआत की। कप्तान बाबर आमज और मोहम्मद रिजवान ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। रिजवान ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। उनके अलावा मोहम्मद हारिस ने 31, बाबर आजम ने 25 और शान मसूद ने नाबाद 24 रन बनाए। मोहम्मद नवाज चार और इफ्तिखार अहमद एक रन बनाकर आउट हुए। शान मसूद के साथ शादाब खान नाबाद रहे। उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। बांग्लादेश के लिए नसूम अहमद, शाकिब अल हसन, मुस्तफिजुर रहमान और इबादत हुसैन ने एक-एक विकेट लिए।
12:40 PM, 06-Nov-2022
PAK vs BAN Live: नवाज आउट, पाकिस्तान की पारी के 5 ओवर बाकी
पाकिस्तान को तीसरा झटका 15वें ओवर में लगा। लिटन दास ने मोहम्मद नवाज को रन आउट कर दिया। नवाज 11 गेंद पर चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके बाद शान मसूद क्रीज पर आए हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए पांच ओवर में 34 रन बनाने हैं। अभी शान मसूद और मोहम्मद हारिस क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
12:19 PM, 06-Nov-2022
PAK vs BAN Live: पाकिस्तान के दोनों ओपनर्स आउट
पाकिस्तान के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट गए। पहले कप्तान बाबर आजम आउट हुए और उनके बाद मोहम्मद रिजवान पवेलियन लौट गए। बाबर को 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर नसुम अहमद ने आउट कर दिया। बाबर ने 33 गेंद पर 25 रन बनाए। उन्होंने दो चौके लगाए। 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर इबादत हुसैन ने मोहम्मद रिजवान को आउट कर दिया। रिजवान ने 32 गेंद पर 32 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।12:09 PM, 06-Nov-2022
PAK vs BAN Live: पाकिस्तान की पारी के 10 ओवर पूरे
पाकिस्तान की पारी 10 ओवर पूरे हो गए हैं। उसने बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने इस टी20 वर्ल्ड कप में पहली अर्धशतकीय साझेदारी की है। रिजवान 28 गेंद पर 31 और बाबर 32 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद हैं। अब पाकिस्तान को जीत के लिए 10 ओवर में 72 रन बनाने हैं।11:53 AM, 06-Nov-2022
PAK vs BAN Live: पाकिस्तान ने पावरप्ले में 35 रन बनाए
पाकिस्तान की टीम ने पावरप्ले (शुरुआती छह ओवर) में बिना किसी नुकसान के 35 रन बना लिए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने टीम को ठोस शुरुआत दी है। रिजवान 21 गेंद पर 26 और बाबर 15 गेंद पर नौ रन बनाकर नाबाद हैं।11:40 AM, 06-Nov-2022
PAK vs BAN Live: पाकिस्तान की धीमी शुरुआत
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में धीमी शुरुआत की है। उसने तीन ओवर में सिर्फ 15 रन बनाए हैं। मोहम्मद रिजवान 10 गेंद पर नौ और बाबर आजम आठ गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:16 AM, 06-Nov-2022
PAK vs BAN Live: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 127 रन पर रोका
बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 127 रन ही बना सकी। वह अच्छी शुरुआत को भुनाने में नाकाम रही। पाकिस्तान को जीतने के लिए 128 रन बनाने होंगे। इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। बांग्लादेश के लिए नजमुल हुसैन शान्तो ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। आफिफ हुसैन ने नाबाद 24 रन और सौम्य सरकार ने 20 रन बनाए। लिटन दास 10 रन ही बना सके। कप्तान शाकिब अल हसन और नुरुल हसन खाता नहीं खोल सके। नसुम अहमद सात, मोसादेक हुसैन पांच और तस्कीन अहमद एक रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। शादाब खान को दो सफलता मिली। हारिस रऊफ और इफ्तिखार अहमद ने एक-एक विकेट लिए।10:57 AM, 06-Nov-2022
PAK vs BAN Live: पाकिस्तान को लगा दोहरा झटका
पाकिस्तान को दोहरा झटका शाहीन अफरीदी ने दिया। उन्होंने 17वें ओवर में मोसादेक हुसैन और नुरुल हसन को आउट किया। मोसादेक 11 गेंद पर 5 रन बनाकर बोल्ड हुए। उनके बाद नुरुल हसन खाता खोले बगैर मोहम्मद हारिस को कैच थमा बैठे। बांग्लादेश ने 17 ओवर में छह विकेट पर 107 रन बनाए हैं।10:40 AM, 06-Nov-2022
PAK vs BAN Live: पाकिस्तान को मिली चौथी सफलता
पाकिस्तान को चौथी सफलता इफ्तिखार अहमद ने दिलाई। उन्होंने नजमुल हुसैन शान्तो को 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट कर दिया। नजमुल ने 48 गेंद पर 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए। नजमुल के बाद मोसादेक हुसैन क्रीज पर आए हैं। बांग्लादेश ने 14 ओवर में चार विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। आफिफ हुसैन पांच और मोसादेक एक रन बनाकर नाबाद हैं।10:30 AM, 06-Nov-2022