फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ vs BAN: न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी जीत, बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया; विलियम्सन-मिचेल का अर्धशतक

Fri, 13 Oct 2023 09:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: रोहित राज Updated Fri, 13 Oct 2023 09:47 PM IST
खास बातें

New Zealand vs Bangladesh World Cup 2023: विश्व कप के 11वें मैच में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 245 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 42.5 ओवर में दो विकेट पर 248 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

विज्ञापन
NZ vs BAN ODI Live: ICC World Cup New Zealand vs Bangladesh Today Match Scorecard Updates
केन विलियम्सन और डेरिल मिचेल - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

09:42 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: न्यूजीलैंड की एक और बड़ी जीत

न्यूजीलैंड की टीम ने विश्व कप में एक और बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने बांग्लादेश को हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की। कीवी टीम ने इससे पहले इंग्लैंड और नीदरलैंड को हराया था। उसके तीन मैच में अब छह अंक हो गए। न्यूजीलैंड अंक तालिका में पहले स्थान पर है। दूसरी ओर, बांग्लादेश की यह दूसरी हार है। अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद उसे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 245 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 42.5 ओवर में दो विकेट पर 248 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 89 रन बनाए। कप्तान केन विलियम्सन ने 78 रन की पारी खेली। वह रिटायर्ड हर्ट हुए। डेवोन कॉन्वे ने 45 रन का योगदान दिया। रचिन रवींद्र नौ रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 16 रन बनाए। मुस्तफिजूर रहमान और शाकिब अल हसन को एक-एक सफलता मिली।
09:20 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: केन विलियम्सन रिटायर्ड हर्ट हुए

केन विलियम्सन हाथ में चोट के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने 107 गेंद पर 78 रन बनाए। इस दौरान विलियम्सन ने आठ चौके और एक छक्का लगाया। न्यूजीलैंड ने 40 ओवर में दो विकेट पर 221 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 73 और ग्लेन फिलिप्स छह रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
09:09 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: मिचेल का अर्धशतक

केन विलियम्सन के बाद डेरिल मिचेल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। न्यूजीलैंड ने 37 ओवर में दो विकेट पर 190 रन बना लिए हैं। केन विलियम्सन 77 और डेरिल मिचेल 50 रन बनाकर नाबाद हैं।
08:28 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: विलियम्सन का अर्धशतक

केन विलियम्सन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 81 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। विलियम्सन मार्च 2023 के बाद पहली बार पेशेवर क्रिकेट खेलने के लिए उतरे। वह आईपीएल के पहले मैच में चोटिल हो गए थे। उन्होंने वापसी पर शानदार अर्धशतक लगाया।
07:51 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: डेवोन कॉन्वे आउट

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका डेवोन कॉन्वे के रूप में लगा। वह 45 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 59 गेंद की पारी में तीन चौके लगाए। कॉन्वे के आउट होने के बाद डेरिल मिचेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
07:48 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: न्यूजीलैंड की पारी के 20 ओवर समाप्त

न्यूजीलैंड की पारी के 20 ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने एक विकेट पर 92 रन बनाए हैं। डेवोन कॉन्वे 45 और केन विलियम्सन 30 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:44 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: नहीं चला रचिन रवींद्र का बल्ला

रचिन रवींद्र का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 13 गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने पहले मैच में शतक और दूसरे में अर्धशतक लगाया था। इस मुकाबले में उनका बल्ला नहीं चला। न्यूजीलैंड ने छह ओवर में एक विकेट पर 15 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉन्वे चार और केन विलियम्सन एक रन बनाकर नाबाद हैं।
05:47 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: बांग्लादेश ने बनाया सम्मानजनक स्कोर

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 246 रन का लक्ष्य दिया है। लगातार विकेट गिरने के बावजूद उसने किसी तरह 50 ओवर में नौ विकेट पर 245 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश के लिए अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। अनुभवी खिलाड़ी महमूदुल्लाह ने नाबाद 41 और कप्तान शाकिब अल हसन ने 40 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने तीन, ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी ने दो-दो विकेट लिए।
05:41 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: बांग्लादेश को नौवां झटका

बांग्लादेश को नौवां झटका मैट हेनरी ने दिया। उन्होंने मुस्तफिजूर रहमान को आउट किया। मुस्तफिजूर 10 गेंद पर चार रन बनाकर टॉम लाथम को कैच थमा बैठे।
05:23 PM, 13-Oct-2023

NZ vs BAN Live Score: बांग्लादेश को आठवां झटका

बांग्लादेश को 214 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। मिचेल सैंटनर ने तस्कीन अहमद को डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बना सके। फिलहाल महमूदुल्लाह और मुस्तफिजुर रहमान क्रीज पर हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed