फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LSG vs MI: मुंबई की लगातार आठवीं हार, लखनऊ ने 36 रन से जीता मैच, सुपर जाएंट्स शीर्ष चार में

Sun, 24 Apr 2022 11:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 24 Apr 2022 11:43 PM IST
खास बातें

LSG vs MI (Lucknow vs Mumbai): लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 36 रन से शानदार जीत हासिल की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ की टीम ने 168 के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और मुंबई की टीम को 132 के स्कोर पर रोक दिया।

विज्ञापन
LSG vs MI Live Score: Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians IPL 2022 Match 37 at Mumbai News Updates in Hindi
लखनऊ बनाम मुंबई लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:36 PM, 24-Apr-2022
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 36 रन से शानदार जीत हासिल की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ की टीम ने 168 के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और मुंबई की टीम को 132 के स्कोर पर रोक दिया। मुंबई की यह इस सीजन की लगातार आठवीं हार है और अब उसके लिए प्लेऑफ के रास्ते भी बंद हो चुके हैं। जबकि लखनऊ की टीम पांचवीं जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। 
 
11:23 PM, 24-Apr-2022

तिलक 38 रन बनाकर आउट

मुंबई ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। तिलक वर्मा 27 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों पर 44 रन की दरकार। 
विज्ञापन
11:17 PM, 24-Apr-2022

मुंबई को 18 गेंदों में 50 रन की जरुरत

मोहसिन खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने आखिरी और 17वें ओवर में सिर्फ नौ रन दिए। मुंबई को जीत के लिए अब आखिरी 18 गेंदों में 50 रन की दरकार है। 
11:07 PM, 24-Apr-2022

मुंबई को आखिरी 24 गेदों में 59 रन की जरूरत

मुंबई इंडियंस ने 16वें ओवर में 12 रन बटोरा और उसे अब जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों पर 59 रन की दरकार है। 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 110/4, कीरोन पोलार्ड (9*), तिलक वर्मा (33*)
10:55 PM, 24-Apr-2022

बिश्नोई को ओवर में तिलक ने जड़े दो छक्के

तिलक वर्मा ने रवि बिश्नोई को उनके तीसरे ओवर में आड़े हाथों लिया। तिलक ने इस ओवर में दो छक्के लगाए और कुल 16 रन बटोरे। 14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 93/4, कीरोन पोलार्ड (6*), तिलक वर्मा (20*)
10:39 PM, 24-Apr-2022

सूर्यकुमार हुए बदोनी का शिकार, 7 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस एक बार फिर से मुश्किल में आ गई है। टीम ने अपने शीर्ष के चार बड़े खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिए हैं। आयुष बदोनी ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को सात के स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 72/4, कीरोन पोलार्ड (4*), तिलक वर्मा (5*)
विज्ञापन
विज्ञापन
10:31 PM, 24-Apr-2022

रोहित 39 रन बनाकर आउट

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत के बाद पारी को आगे नहीं बढ़ा सके और 31 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने कृष्णप्पा गौतम के हाथों कैच कराया। 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 59/3, सूर्यकुमार यादव (2*), तिलक वर्मा (1*)
10:23 PM, 24-Apr-2022

ब्रेविस तीन रन बनाकर आउट

मोहसिन खान ने अपने दूसरे ओवर में शानदार वापसी करते हुए डेवाल्ड ब्रेविस का बड़ा विकेट अपने नाम किया। उन्होंने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर ब्रेविस को चमीरा के हाथों कैच कराया। ब्रेविस पांच गेंद में तीन रन बनाकर आउट हुए। नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 56/2, रोहित शर्मा (38*), सूर्यकुमार यादव (1*)
10:21 PM, 24-Apr-2022

मुंबई के 50 रन पूरे, बिश्नोई का सफल ओवर

रवि बिश्नोई ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले ओवर में पांच रन दिए और एक विकेट हासिल किया। मुंबई ने भी अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित शर्मा क्रीज पर बने हुए हैं। आठ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 54/1, रोहित शर्मा (37*), डेवाल्ड ब्रेविस (3*)
10:17 PM, 24-Apr-2022

ईशान किशन फिर फ्लॉप

नीलामी में 15 करोड़ रुपये में बिकने वाले ईशान किशन एक बार फिर फ्लॉप रहे। उन्होंने 20 गेंदों में महज आठ रन बनाए और रवि बिश्नोई की गेंद पर होल्डर को कैच देकर पवेलियन लौटे।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed