KKR vs DC IPL 2021: कोलकाता ने दिल्ली को तीन विकेट से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अब भी बरकरार
Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals HIGHLIGHTS: आईपीएल के 14वें सीजन के 41वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हरा दिया। शारजाह में खेले गए छोटे स्कोर के मैच में दोनों टीमों के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया लेकिन केकेआर ने अंत में बाजी अपने नाम कर ली।
लाइव अपडेट
केकेआर की जीत
आईपीएल के 14वें सीजन के 41वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हरा दिया। शारजाह में खेले गए छोटे स्कोर के मैच में दोनों टीमों के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया लेकिन केकेआर ने अंत में बाजी अपने नाम कर ली।Victory for @KKRiders! 👏👏
— IndianPremierLeague (@IPL) September 28, 2021
The #KKR unit return to winnings ways after beating #DelhiCapitals by three wickets. 👍 👍 #VIVOIPL #KKRvDC
Scorecard 👉 https://t.co/TVHaNsR1LN pic.twitter.com/nsR7oeMVRj
केेकेआर को 24 गेंदों में 9 रन की दरकार
रबाडा का महंगा ओवर, उनके तीसरे ओवर में सुनील नरेन ने बटोरे 21 रन। केकेआर को अब जीत के लिए 24 गेंदों में 9 रन की दरकार।दिल्ली की मैच में वापसी
कागिसो रबाडा और अश्विन ने दिल्ली की मैच में वापसी करा दी है। दोनों ने मिलकर पिछले दो ओवरों में महज दो रन दिए और दो बड़े विकेट चटकाए। कप्तान मोर्गन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 12 ओवर के बाद, केकेआर का स्कोर: 69/4, नितीश राणा (13*), दिनेश कार्तिक (1*)2⃣ quick strikes from @DelhiCapitals! 👍 👍@KagisoRabada25 dismisses Gill while @ashwinravi99 gets Eoin Morgan out. 👌 👌#KKR 4 down. #VIVOIPL #KKRvDC
— IndianPremierLeague (@IPL) September 28, 2021
Follow the match 👉 https://t.co/TVHaNszqnd pic.twitter.com/s2zjDgF7CR
रबाडा का विकेट मेडेन
कागिसो रबाडा देर आये दुरुस्त आए। उन्होंने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल को श्रेयस के हाथों कैच कराया। यही नहीं रबाडा ने यह ओवर भी मेडेन डाला। 11 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 67/3, नितीश राणा (12*), इयोन मोर्गन (0*)पहला पावरप्ले समाप्त
पहला पावरप्ले दोनों टीमों के लिहाज से मिलाजुला रहा। कोलकाता ने 44 रन जोड़े तो वहीं दिल्ली को दो सफलता मिली। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 44/2, शुभमन गिल (19*), नितीश राणा (0*)दिल्ली को एक और सफलता
इस बार दिल्ली की तरफ से आवेश खान ने विकेट चटकाया। आवेश ने अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर कोलकाता को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने राहुल त्रिपाठी को स्मिथ के हाथों कैच कराया। राहुल आउट होने से पहले पांच गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बना पाए। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 44/2, शुभमन गिल (19*), नितीश राणा (0*)छठे ओवर में पांचवां गेंदबाजी परिवर्तन
दिल्ली ने अपने छठे ही ओवर में गेंदबाजी में पांचवां बदलाव किया है। इस बार तेज गेंदबाज आवेश खान को गेंद थमाई गई है।ललित ने दिल्ली को दिलाई पहली सफलता
दिल्ली कैपिटल्स ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए ललित यादव को गेंद थमाई और उन्होंने निराश भी नहीं किया। ललित ने अपने ओवर की तीसरी ही गेंद पर वेंकटेश की गिल्लियां बिखेर दी। वेंकटेश 15 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। पांच ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 36/1, शुभमन गिल (13*), राहुल त्रिपाठी (8*)केकेआर को मिला 128 रन का लक्ष्य
INNINGS BREAK!
— IndianPremierLeague (@IPL) September 28, 2021
Excellent performance with the ball from @KKRiders as they limit #DelhiCapitals to 127/9.
2⃣ wickets each for Sunil Narine, Venkatesh Iyer & Lockie Ferguson
3⃣9⃣ runs each for Rishabh Pant & Steve Smith. #VIVOIPL #KKRvDC
Scorecard👉 https://t.co/TVHaNszqnd pic.twitter.com/Y6EqPR468F