{"_id":"6ace4834fdb121b8bc03f4fb","slug":"virat-kohli-has-made-his-linkedin-debut-post-on-indian-sports-goes-viral-know-all-details-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली: 37 की उम्र में भारतीय बल्लेबाज का इस प्लेटफॉर्म पर डेब्यू, पहला पोस्ट हुआ वायरल; जानें क्या लिखा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली: 37 की उम्र में भारतीय बल्लेबाज का इस प्लेटफॉर्म पर डेब्यू, पहला पोस्ट हुआ वायरल; जानें क्या लिखा
Tue, 13 Oct 2026 08:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 13 Oct 2026 08:33 PM IST
सार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लिंक्डइन से जुड़ गए हैं। कोहली ने लिंक्डइन पर पहला पोस्ट किया जिसे यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कोहली ने लिंक्डइन पर अपने पहले पोस्ट में क्या लिखा...
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : IANS
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने खेल के मैदान से दूर अब पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर अपनी नई शुरुआत की है। इस मंच के जरिए उन्होंने भारतीय खेल क्षेत्र के लिए अपने विजन को साझा किया और एगिलाटास स्पोर्ट्स में अपने निवेश का जिक्र किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बताने के अलावा, लिंक्डइन प्रोफाइल में खुद को बिजनेसमैन बताया है। कोहली ने प्रोफाइल में खुद को एगिलाटास का निवेशक और वन8वर्ल्ड का सह-संस्थापक बताया है।
विज्ञापन
Trending Videos
कोहली के पोस्ट से उत्साहित हुए यूजर्स
लिंक्डइन पर कोहली के पहले पोस्ट को फैंस का जबरदस्त प्यार मिला है, जिसे महज कुछ घंटे के भीतर हजारों लाइक्स, सैकड़ों कमेंट्स और रीपोस्ट मिल चुके हैं। इस स्टार बल्लेबाज ने भारतीय खेलों के भविष्य के लिए अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए एक ऐसा व्यवसाय स्थापित करने की अपनी महत्वाकांक्षा पर जोर दिया, जो पेशेवर क्रिकेटर के रूप में उनके संन्यास के बाद भी लगातार आगे बढ़ता रहे।

- फोटो : ANI
खेल प्रतिभाओं को विकसित करने पर की बात
कोहली ने भारत में विश्व स्तर की खेल प्रतिभाओं को विकसित करने और वैश्विक पहुंच वाले घरेलू ब्रांड तैयार करने की अपार संभावनाओं पर भी बात की। बिजनेस में आना उनके एक बड़े प्लान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य विनिर्माण, उपभोक्ता ब्रांड और वितरण को शामिल करते हुए एक एकीकृत खेल व्यवसाय का निर्माण करना है। लिंक्डइन पर साझा किए गए अपने पहले पोस्ट में विराट कोहली ने लिखा, मैं हमेशा से एक ऐसा भारत देखना चाहता था जहां हर खेल को फॉलो किया जाए, उसका जश्न मनाया जाए और उसे खेला जाए। आज, वह विजन पहले से कहीं अधिक करीब महसूस होता है। एक नई पीढ़ी यह साबित कर रही है कि भारत विश्व स्तर के एथलीट तैयार कर सकता है और वैश्विक मंच के लिए ब्रांड बना सकता है।
उन्होंने लिखा, भारत से एक एंड-टू-एंड स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म बनाने का विजन, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, कंज्यूमर ब्रांड और स्पोर्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन शामिल हैं। यह इस विश्वास पर आधारित है कि भारत केवल वैश्विक खेल में भाग नहीं ले सकता, बल्कि उसके भविष्य को आकार देने में मदद कर सकता है। यही वजह है कि मैं एक निवेशक के रूप में जुड़ा हूं। विजन बिल्कुल स्पष्ट है। अब कुछ ऐसा बनाने का समय आ गया है जो हम सभी से आगे भी चलता रहे। हम इसी सफर पर हैं।

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं कोहली
खेल के मैदान पर भी विराट कोहली यह लगातार साबित कर रहे हैं कि वह एक ऐसी ताकत हैं जिनका मुकाबला करना आसान नहीं है। उन्होंने अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में अपनी जगह पक्की करने के लिए अपना दावा मजबूत करना जारी रखा है। कोहली हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे।