फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा तेंदुलकर ने किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन?: ग्लैमर से ढाया कहर; भाभी सानिया के अलावा खास दोस्त भी रहे मौजूद

Tue, 13 Oct 2026 01:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 13 Oct 2026 01:48 PM IST
सार

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने सोमवार को अपना 29वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह फ्लोरल ड्रेस में नजर आईं। उनकी भाभी सानिया चंदोक और करीबी दोस्त भी जश्न में शामिल हुए। सचिन ने भी बेटी के लिए भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

विज्ञापन
Sara Tendulkar Celebrates 29th Birthday in Style, Sister-in-Law Sania Chandok and Close Friends Join the Party
सारा तेंदुलकर ने इस तरह मनाया जन्मदिन - फोटो : Instagram
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने सोमवार को 29वां जन्मदिन मनाया। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। सारा की भाभी सानिया चंदोक ने सरप्राइज पार्टी रखी और सारा की कई दोस्तों को भी  इनवाइट किया। सारा ने पोस्ट साझा करते हुए हर फोटो के साथ अलग-अलग कैप्शन रखा है। उन्होंने पहले फोटो में केक के साथ तस्वीर साझा की और क्यूट सी स्माइल के साथ लिखा- जिंदगी के 29वें अध्याय में, हर चीज के लिए शुक्रगुजार हूं। 
Trending Videos
Sara Tendulkar Celebrates 29th Birthday in Style, Sister-in-Law Sania Chandok and Close Friends Join the Party
सारा तेंदुलकर ने इस तरह मनाया जन्मदिन - फोटो : instagram
सारा ने दूसरी फोटो भाभी सानिया के साथ साझा की। सानिया सारा की अच्छी दोस्त भी हैं। सारा ने लिखा, 'मेरे सपनों की भाभी (SIL) के साथ एक तस्वीर।' अगली तस्वीर में उनकी दोस्त फोटोज खींचती हुई दिख रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'पैपराजी के लिए पोज करते हुए।' सारा ने फिर दोस्तों के साथ तस्वीर साझा की और लिखा, 'अपनी बेस्टीज के साथ फेक कैंडिड।'
Sara Tendulkar Celebrates 29th Birthday in Style, Sister-in-Law Sania Chandok and Close Friends Join the Party
सारा तेंदुलकर ने इस तरह मनाया जन्मदिन - फोटो : instagram
उन्होंने खुद की तस्वीर साझा करते हुए हिंदी में लिखा- मैं अपनी फेवरेट हूं। सारा ने फिर सुंदर से केक की तस्वीर भी साझा की है। सारा फ्लोरल वन पीस में काफी सुंदर दिख रही हैं। उन्होंने विश मांगते हुए और तस्वीर भी साझा की है। इसके अलावा उन्होंने एक कैप्शन में लिखा, 'केक पर गिरते गिरते बची।' भाभी सानिया के अलावा सारा के दोस्तों ने इस बर्थडे बैश को और ग्लैमरस बना दिया। वहीं, सारा अपने डॉग्स को भी केक खिलाती दिखीं। 


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Tendulkar (@saratendulkar)


विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Tendulkar Celebrates 29th Birthday in Style, Sister-in-Law Sania Chandok and Close Friends Join the Party
सारा तेंदुलकर ने इस तरह मनाया जन्मदिन - फोटो : instagram
सारा ने साथ ही अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्हें विश करने वालों के पोस्ट भी साझा किए हैं। सारा का जन्म 12 अक्तूबर 1997 को हुआ था। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और करीबी लोगों ने भी उन्हें विश किया। जन्मदिन की इन तस्वीरों पर उर्फी और ओरी समेत कई सितारों ने उन्हें विश किया है।  सार तेंदुलकर अपनी सादगी और ग्लैमर, दोनों के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती हैं और फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। 
विज्ञापन
Sara Tendulkar Celebrates 29th Birthday in Style, Sister-in-Law Sania Chandok and Close Friends Join the Party
सारा तेंदुलकर ने इस तरह मनाया जन्मदिन - फोटो : instagram
सोमवार को बेटी के जन्मदिन पर सचिन ने भी भावुक कर देने वाला पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, 'एक समय था, जब मैं आपको रास्ता दिखाया करता था। अब अक्सर आपको अपनी पसंद के रास्ते चुनते और उन पर आगे बढ़ते देखकर ही खुश हो जाता हूं। जन्मदिन मुबारक हो, सारा। ढेर सारा प्यार।' पोस्ट में सचिन कुर्ता पैजामा में और सारा साड़ी में नजर आ रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed