फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Day 3 matches Highlights Hyderabad vs Tripura, UP vs Bihar, Mumbai vs Chandigarh

रणजी ट्रॉफी राउंडअप: सिराज की कप्तानी में हैदराबाद ने दर्ज की बड़ी जीत, मुंबई और उत्तर प्रदेश ने भी मारी बाजी

Tue, 13 Oct 2026 08:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 13 Oct 2026 08:03 PM IST
सार

रणजी ट्रॉफी के तीसरे दिन मुंबई, हैदराबाद और यूपी ने अपने-अपने मुकाबले जीते और टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। मुंबई और यूपी ने बोनस अंक भी हासिल किए। आइए जानते हैं रणजी ट्रॉफी के तीसरे दिन अन्य मैचों का क्या हाल रहा...

विज्ञापन
Ranji Trophy Day 3 matches Highlights Hyderabad vs Tripura, UP vs Bihar, Mumbai vs Chandigarh
रणजी ट्रॉफी - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने रणजी ट्रॉफी में ग्रुप बी के शुरुआती मैच में हैदराबाद को त्रिपुरा पर बड़ी जीत दिलाई। वहीं, उत्तर प्रदेश और मुंबई ने भी अपने-अपने मैचों में तीन दिन के अंदर बड़ी जीत हासिल की। सिराज को शुरुआती दो मैचों के लिए हैदराबाद का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड पर टीम को एक पारी और 40 रन से शानदार जीत दिलाने में मदद की। 
विज्ञापन
Trending Videos

सिराज की शानदार गेंदबाजी
सिराज ने दूसरी पारी में दो विकेट लिए, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर तनाय त्यागराजन ने छह विकेट लेकर त्रिपुरा की टीम को 120 रन पर समेट दिया। रूथिक यादव मेंडे और अभिराथ रेड्डी ने भी एक-एक विकेट लिया। गेंदबाजी में तनाय मैच के स्टार रहे। उन्होंने मैच में कुल 9 विकेट लिए, जिसमें पहली पारी के तीन विकेट भी शामिल थे। उनके साथी बाएं हाथ के स्पिनर अनिकेत रेड्डी ने पहली पारी में पांच विकेट लिए, जिससे त्रिपुरा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। टीम को टॉप ऑर्डर और फिर निचले मध्यक्रम से अहम योगदान मिला।

ओपनर तन्मय अग्रवाल ने 54 रन बनाए, जबकि दूसरे ओपनर अभिराथ ने 32 रन बनाए। नंबर 3 पर आए गहलोत राहुल सिंह (5), प्रज्ञय रेड्डी (0) और कोडिमेला हिमातेजा (18) जल्दी आउट हो गए, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने टीम को संभाला। नंबर 6 पर आए रूथिक ने 150 गेंदों में 61 रन बनाए, जबकि नंबर 7 पर आए राहुल रादेश ने 119 गेंदों में 40 रन बनाए। वहीं, चामा वी मिलिंद ने 55 गेंदों में 40 रन बनाकर टीम का स्कोर 294 तक पहुंचाया, जो जीत के लिए काफी साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की बिहार पर जीत
उत्तर प्रदेश और मुंबई ने भी बड़ी जीत हासिल की। आर्यन जुयाल की कप्तानी वाली उत्तर प्रदेश टीम ने राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप ए के मैच में बिहार को एक पारी और 267 रनों से हराया। उत्तर प्रदेश की टीम ने पहली पारी में 540 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की तरफ से माधव कौशिक (150) और रिंकू सिंह (112) ने शानदार शतक लगाए, जबकि आराध्य यादव (84) और जीशान अंसारी (58) ने अर्धशतक जड़े। जवाब में साकिबुल गनी की बिहार टीम 141 रनों पर ऑलआउट हो गई। ओपनर मंगल महरौर ने सबसे अधिक 25 रन बनाए। कार्तिक यादव और करण शर्मा ने मिलकर आठ विकेट लिए - दोनों ने चार-चार विकेट चटकाए। उत्तर प्रदेश ने बिहार को फॉलोऑन दिया और मेजबान टीम दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाई। जीशान अंसारी ने चार विकेट लिए, जबकि करण और कार्तिक ने क्रमशः तीन और दो विकेट चटकाए, जिससे बिहार की टीम 132 रनों पर सिमट गई और उत्तर प्रदेश ने बड़ी जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश को इस जीत से बोनस अंक सहित सात अंक मिले।
विज्ञापन

Ranji Trophy Day 3 matches Highlights Hyderabad vs Tripura, UP vs Bihar, Mumbai vs Chandigarh
मुंबई टीम - फोटो : PTI
तीन दिन के अंदर जीता मुंबई
मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में मंगलवार को चंडीगढ़ को पारी और 155 रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। मुंबई ने तीन दिन के अंदर जीत दर्ज की और बोनस अंक भी हासिल किया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई के गेंदबाजों ने चंडीगढ़ की दूसरी पारी में भी शानदार प्रदर्शन किया। मुंबई ने इससे पहले सोमवार को मैच के दूसरे दिन चंडीगढ़ की पहली पारी महज 78 रन पर समेट कर 351 रन की बढ़त हासिल कर उसे फॉलोऑन दिया। मुंबई के गेंदबाजों ने मंगलवार को मेहमान टीम की दूसरी पारी 52.1 ओवर में 196 रन पर समेट दी।

Ranji Trophy Day 3 matches Highlights Hyderabad vs Tripura, UP vs Bihar, Mumbai vs Chandigarh
रणजी ट्रॉफी - फोटो : PTI
अन्य मैचों का हाल 
  • श्रीनगर में ग्रुप ए मुकाबले के बारिश से प्रभावित तीसरे दिन मध्य प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट पर 151 रन बनाए जिससे उसकी कुल बढ़त 227 रन की हो गई।
  • कप्तान शुभम शर्मा 132 गेंद में 51 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि अथर्व महाजन 35 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की ओर से आकिब नबी और सुनील कुमार ने दो-दो विकेट लिए जबकि रोहित शर्मा को एक विकेट मिला।
  • पणजी में बड़ौदा ने पहली पारी में आठ विकेट पर 472 रन बनाने के बाद गोवा को पहली पारी में 199 रन पर समेटकर फॉलोऑन दिया। बड़ौदा की ओर से महेश पिथिया ने 58 रन देकर पांच विकेट लिए जबकि भार्गव भट्ट ने 55 रन देकर चार विकेट हासिल किए। गोवा ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 35 रन बना लिए है। वह बड़ौदा से अब भी 238 रन पीछे है।
  • नागपुर में पूर्व चैंपियन विदर्भ ने पुडुचेरी को पहली पारी में 313 रन पर आउट कर दिया जिससे उसे 137 रन की बढ़त हासिल हुई। विदर्भ ने पहली पारी में 428 रन बनाए थे और दूसरी पारी में उसका स्कोर एक विकेट पर 22 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed