फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRH vs PBKS: पंजाब ने जीता आखिरी लीग मुकाबला, हैदराबाद को पांच विकेट से हराया, लिविंगस्टोन 49 रन बनाकर नाबाद रहे

Sun, 22 May 2022 11:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 22 May 2022 11:10 PM IST
खास बातें

IPL 2022 SRH vs PBKS (Hyderabad vs Punjab): पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराकर लीग का आखिरी मुकाबला अपने नाम किया। हैदराबाद के 158 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने 15.1 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन
IPL 2022 SRH vs PBKS Punjab Kings win by 5 wickets, defeated Sunrisers hyderabad in last league match
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:04 PM, 22-May-2022

पंजाब ने हैदराबाद को पांच विकेट से हराया

पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराकर लीग का आखिरी मुकाबला अपने नाम किया। हैदराबाद के 158 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने 15.1 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। किंग्स की तरफ से लियम लिविंगस्टोन ने सबसे अधिक रन बनाए। वह 22 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे। 

11:03 PM, 22-May-2022

लिविंगस्टोन ने शेफर्ड के ओवर में बनाए 23 रन

लियम लिविंगस्टोन के पहले और 15वें ओवर में 23 रन बनाए। उन्होंने इस ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए। 
विज्ञापन
11:01 PM, 22-May-2022

जितेश 19 रन बनाकर आउट

जितेश शर्मा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके पवेलियन लौटे। उन्हें जगदीश सुचित ने प्रियम गर्ग के हाथों कैच कराया। जितेश सात गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए।
10:47 PM, 22-May-2022

लिविंगस्टोन को मिला जीवनदान

पंजाब के खतरनाक बल्लेबाज लियम लिविंगस्टोन को 26 के स्कोर पर बड़ा जीवनदान मिला है। जगदीश सुचित के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर लिविंगस्टोन हवाई शॉट खेलना चाहते थे लेकिन वह बल्ले पर ठीक से नहीं आई और हवा में खड़ी हो गई, लेकिन सुंदर कैच पकड़ने में नाकाम रहे। 
10:41 PM, 22-May-2022

शिखर धवन 39 रन बनाकर आउट

शिखर धवन भी बड़ी पारी खेलने में नाकान रहे। वह 32 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फजलहक फारुकी ने अपने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। हैदराबाद ने इसी के साथ अपना चौथा विकेट गंवा दिया। 13 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 120/4, जितेश शर्मा (8*), लियम लिविंगस्टोन (25*)
10:26 PM, 22-May-2022

लिविंगस्टोन ने जड़े लगातार दो छक्के

उमरान मलिक अपने दूसरे ओवर में महंगे साबित हुए। हालांकि शुरुआत की चार गेंदों पर उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए थे लेकिन आखिरी की दो गेंदों पर लिविंगस्टोन ने लगातार दो छक्के लगाए। नौ ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 92/3, शिखर धवन (29*), लियम लिविंगस्टोन (19*)
विज्ञापन
विज्ञापन
10:22 PM, 22-May-2022

SRH vs PBKS Live: पंजाब को लगा तीसरा झटका

आठवें ओवर में पंजाब किंग्स को तीसरा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान मयंक अग्रवाल को जगदीश सुचित के हाथों कैच कराया। मयंक का खराब फॉर्म जारी है। वह इस सीजन कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इस मैच में भी वह चार गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन ने छक्के के साथ अपना खाता खोला। आठ ओवर के बाद पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 77 रन है। फिलहाल लिविंगस्टोन छह रन और धवन 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
10:15 PM, 22-May-2022

SRH vs PBKS Live: शाहरुख खान पवेलियन लौटे

सातवें ओवर में पंजाब किंग्स को दूसरा झटका लगा। शाहरुख खान 10 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उमरान मलिक ने वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। सात ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 68 रन है। फिलहाल शिखर धवन और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं। 
09:50 PM, 22-May-2022

बेयरस्टो 23 रन बनाकर आउट

जॉनी बेयरस्टो जीवनजान का कोई खास फायदा नहीं उठा पाए और 15 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फजलहक फ़ारुक़ी ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। तीन ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 28/1, शिखर धवन (1*), शाहरुख खान (0*)
09:38 PM, 22-May-2022

बेयरस्टो को 20 रन पर मिला जीवनदान

खतरनाक फॉर्म में दिख रहे जॉनी बेयरस्टो को 20 रन के स्कोर पर पहला जीवनदान मिल गया है। वाशिंगटन सुंदर के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर बेयरस्टो ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई और उमरान मलिक ने वहां आसान कैच छोड़ दिया। दो ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 22/0, जॉनी बेयरस्टो (21*), शिखर धवन (1*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed