SRH vs PBKS: पंजाब ने जीता आखिरी लीग मुकाबला, हैदराबाद को पांच विकेट से हराया, लिविंगस्टोन 49 रन बनाकर नाबाद रहे
{"_id":"628a39031bcc4b2b412601ac","slug":"ipl-2022-srh-vs-pbks-ipl-live-cricket-score-update-sunrisers-hyderabad-vs-punjab-kings-match-70-mumbai-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"SRH vs PBKS: पंजाब ने जीता आखिरी लीग मुकाबला, हैदराबाद को पांच विकेट से हराया, लिविंगस्टोन 49 रन बनाकर नाबाद रहे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 22 May 2022 11:10 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 22 May 2022 11:10 PM IST
खास बातें
IPL 2022 SRH vs PBKS (Hyderabad vs Punjab): पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराकर लीग का आखिरी मुकाबला अपने नाम किया। हैदराबाद के 158 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने 15.1 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:04 PM, 22-May-2022
पंजाब ने हैदराबाद को पांच विकेट से हराया
पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराकर लीग का आखिरी मुकाबला अपने नाम किया। हैदराबाद के 158 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने 15.1 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। किंग्स की तरफ से लियम लिविंगस्टोन ने सबसे अधिक रन बनाए। वह 22 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे।
That's that from Match 70 as @PunjabKingsIPL end their campaign on a winning note. Win by 5 wickets in 15.1 overs.
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2022
Scorecard - https://t.co/MmucFYpQoU #SRHvPBKS #TATAIPL pic.twitter.com/ujbQsZaUMz
11:03 PM, 22-May-2022
लिविंगस्टोन ने शेफर्ड के ओवर में बनाए 23 रन
लियम लिविंगस्टोन के पहले और 15वें ओवर में 23 रन बनाए। उन्होंने इस ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन
11:01 PM, 22-May-2022
जितेश 19 रन बनाकर आउट
जितेश शर्मा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके पवेलियन लौटे। उन्हें जगदीश सुचित ने प्रियम गर्ग के हाथों कैच कराया। जितेश सात गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए।10:47 PM, 22-May-2022
लिविंगस्टोन को मिला जीवनदान
पंजाब के खतरनाक बल्लेबाज लियम लिविंगस्टोन को 26 के स्कोर पर बड़ा जीवनदान मिला है। जगदीश सुचित के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर लिविंगस्टोन हवाई शॉट खेलना चाहते थे लेकिन वह बल्ले पर ठीक से नहीं आई और हवा में खड़ी हो गई, लेकिन सुंदर कैच पकड़ने में नाकाम रहे।10:41 PM, 22-May-2022
शिखर धवन 39 रन बनाकर आउट
शिखर धवन भी बड़ी पारी खेलने में नाकान रहे। वह 32 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फजलहक फारुकी ने अपने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। हैदराबाद ने इसी के साथ अपना चौथा विकेट गंवा दिया। 13 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 120/4, जितेश शर्मा (8*), लियम लिविंगस्टोन (25*)10:26 PM, 22-May-2022
लिविंगस्टोन ने जड़े लगातार दो छक्के
उमरान मलिक अपने दूसरे ओवर में महंगे साबित हुए। हालांकि शुरुआत की चार गेंदों पर उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए थे लेकिन आखिरी की दो गेंदों पर लिविंगस्टोन ने लगातार दो छक्के लगाए। नौ ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 92/3, शिखर धवन (29*), लियम लिविंगस्टोन (19*)
विज्ञापन
विज्ञापन
10:22 PM, 22-May-2022
SRH vs PBKS Live: पंजाब को लगा तीसरा झटका
आठवें ओवर में पंजाब किंग्स को तीसरा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान मयंक अग्रवाल को जगदीश सुचित के हाथों कैच कराया। मयंक का खराब फॉर्म जारी है। वह इस सीजन कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इस मैच में भी वह चार गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन ने छक्के के साथ अपना खाता खोला। आठ ओवर के बाद पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 77 रन है। फिलहाल लिविंगस्टोन छह रन और धवन 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं।10:15 PM, 22-May-2022
SRH vs PBKS Live: शाहरुख खान पवेलियन लौटे
सातवें ओवर में पंजाब किंग्स को दूसरा झटका लगा। शाहरुख खान 10 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उमरान मलिक ने वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। सात ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 68 रन है। फिलहाल शिखर धवन और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं।09:50 PM, 22-May-2022
बेयरस्टो 23 रन बनाकर आउट
जॉनी बेयरस्टो जीवनजान का कोई खास फायदा नहीं उठा पाए और 15 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फजलहक फ़ारुक़ी ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। तीन ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 28/1, शिखर धवन (1*), शाहरुख खान (0*)09:38 PM, 22-May-2022