RR vs CSK: मोईन पर भारी अश्विन की पारी, चेन्नई पर जीत के साथ शीर्ष दो में राजस्थान रॉयल्स
IPL 2022 RR vs CSK (Rajasthan vs Chennai): राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट की जीत हासिल की। राजस्थान की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई और अब उसका सामना पहले क्वॉलिफायर में गुजरात टाइटंस से होगा। दोनों टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे।
लाइव अपडेट
राजस्थान की पांच विकेट से जीत
मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने चेन्नई के 151 रन के लक्ष्य को पांच विकेट खोकर और दो गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया। राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने सबसे अधिक 59 रन बनाए जबकि रविचंद्रन अश्विन 23 गेंदों में 40 रन बनाकर नाबाद रहे।
राजस्थान के छह गेंद में सात रन की दरकार
राजस्थान के लिए एक और अच्छा ओवर साबित हुआ। मुकेश चौधरी के ओवर में अश्विन ने एक छक्का लगाकर 12 रन बटोरे। राजस्थान को जीत के लिए छह गेंद में सात रन की दरकार।राजस्थान को 12 गेंद में 19 रन की दरकार
अश्विन और पराग ने मिलकर पथिराना के तीसरे और टीम के 18वें ओवर में दो चौके लगाकर 13 रन बटोरे। राजस्थान को जीत के लिए 12 गेंदों में 19 रन की दरकार है। 18 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 132/5, रविचंद्रन अश्विन (25*), रियान पराग (8*)सोलंकी को दूसरी सफलता, हेटमायर आउट
प्रशांत सोलंकी ने अपने दूसरे ओवर में दूसरी बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने इस बार शिमरोन हेटमायर को अपना शिकार बनाया। सोलंकी ने ओवर की दूसरी गेंद पर हेटमायर को कॉन्वे के हाथों कैच कराया। हेटमायर सात गेंद में छह रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 119/5, रविचंद्रन अश्विन (21*), रियान पराग (1*)Second wicket for Prashant Solanki. 👏 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2022
Shimron Hetmyer holes out in the deep.
Follow the match ▶️ https://t.co/ExR7mrzvFI#TATAIPL | #RRvCSK | @ChennaiIPL pic.twitter.com/yFGJKk4gBy
प्रशांत सोलंकी को पहले ओवर में सफलता
प्रशांत सोलंकी ने अपने पहले ही ओवर में बड़ा विकेट हासिल कर लिया है। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर यशस्वी को पथिराना के हाथों कैच कराया और राजस्थान को बड़ा झटका दिया। यशस्वी ने आउट होने से पहले 44 गेंद में 59 रन का पारी खेली। 15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 104/4, शिमरोन हेटमायर (0*), रविचंद्रन अश्विन (13*)यशस्वी का अर्धशतक
यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना एक और अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 39 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।5⃣0⃣ for Yashasvi Jaiswal! 👌 👌
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2022
This has been an impressive knock from the @rajasthanroyals opener. 👍 👍
Follow the match ▶️ https://t.co/ExR7mrzvFI#TATAIPL | #RRvCSK pic.twitter.com/PsvwpCvauM