फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND W Vs NZ W Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया, विश्व कप फाइनल में जगह बनाई

Fri, 27 Jan 2023 04:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पॉचेफस्ट्रूम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पॉचेफस्ट्रूम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 27 Jan 2023 04:46 PM IST
खास बातें

IND vs NZ U-19 Women's T20 World Cup Semifinal: महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 108 रन का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम ने दो विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया और फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन
IND W Vs NZ W T20 Highlights: India vs New Zealand Women U19 T20 World Cup Semifinal Match Key Highlights
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

04:02 PM, 27-Jan-2023

भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। यहां भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 108 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट परशवी चोपड़ा ने लिए। वहीं, उपकप्तान श्वेता सेहरावत ने नाबाद 61 रन बनाए। 
03:56 PM, 27-Jan-2023

IND W vs NZ W T20 Live Score: भारत का स्कोर 100 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। श्वेता सेहरावत अर्धशतक लगाकर खेल रही हैं और त्रिशा हाल ही में बल्लेबाजी के लिए आई हैं। भारतीय टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई है और टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने से चंद रन दूर है।
विज्ञापन
03:53 PM, 27-Jan-2023

IND W vs NZ W T20 Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा

95 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। सौम्या तिवारी 26 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। ब्राउनिंग ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब श्वेता सेहरावत के साथ त्रिशा क्रीज पर हैं। 
03:49 PM, 27-Jan-2023

IND W vs NZ W T20 Live Score: श्वेता सेहरावत का अर्धशतक

श्वेता सेहरावत ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अब तक आठ चौके लगा चुकी हैं और भारत को जीत की दहलीज पर ला खड़ा किया है। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 94 रन है।
03:31 PM, 27-Jan-2023

IND W vs NZ W T20 Live Score: भारत ने पावरप्ले में 55 रन बनाए

भारत ने 108 रन के स्कोर का पीछा करते हुए पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए हैं। श्वेता सेहरावत शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं और भारतीय टीम तेजी से जीत की तरफ बढ़ रही है। श्वेता के साथ सौम्या तिवारी क्रीज पर हैं।
03:27 PM, 27-Jan-2023

IND W vs NZ W T20 Live: भारत का स्कोर 50 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। श्वेता सेहरावत और सौम्या तिवारी क्रीज पर हैं। दोनों तेजी से रन बना रही हैं और भारत को बड़े स्कोर तक ले जाने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:20 PM, 27-Jan-2023

IND W vs NZ W T20 Live: भारत का पहला विकेट गिरा

33 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा नौ गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। एना ब्राउनिंग ने उन्हें प्लिमर के हाथों कैच कराया। अब श्वेता सेहरावत के साथ सौम्या तिवारी क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 41 रन है।
03:17 PM, 27-Jan-2023

IND W vs NZ W T20 Live: भारत का स्कोर 30/0

108 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने तीन ओवर में बिना कोई विकेट खोए 30 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा और श्वेता सेहरावत ने भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। 
03:07 PM, 27-Jan-2023

IND W vs NZ W T20 Live Score: भारत की शानदार शुरुआत

108 रन के छोटे स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। शेफाली वर्मा और श्वेता सेहरावत की जोड़ी एक बार फिर कमाल कर रही है। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 21 रन हो चुका है।
02:55 PM, 27-Jan-2023

IND W vs NZ W T20 Live Score: भारत के सामने 108 रन का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के सामने 108 रन का लक्ष्य रखा है। शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और श्वेता सहरावत जैसी विस्फोटक बल्लेबाजों से भरी टीम इंडिया के लिए यह लक्ष्य ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। 

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। 

पहली पारी में क्या हुआ ?
तीन रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा और पांच रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गईं। एना ब्राउनिंग ने एक और एमा मैक्लॉयड ने दो रन बनाए। इसके बाद जॉर्जिया प्लिमर ने एक छोर संभाला और इसाबेल ने 22 गेंद में 26 रन बनाकर कीवी टीम की मैच में वापसी कराई। कप्तान शार्प भी 13 रन बनाकर आउट हो गईं और 74 रन पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद एमा इरविन तीन, केट इरविन दो, लॉगनेबर्ग चार और नताशा तीन रन बनाकर आउट हुईं। इस बीच प्लिमर भी तेजी से रन बनाने के चक्कर में 32 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हो गईं। 

नाइट ने 12 रन की पारी खेल न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। अंत में न्यूजीलैंड की टीम नौ विकेट खोकर 107 रन बनाने में सफल रही। भारत के लिए परशवी चोपड़ा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। तितास साधू, मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और अर्चना देवी को एक-एक विकेट मिला।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed