IND vs SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर, कार्तिक और आवेश चमके
{"_id":"62ac73dd5e20a27b496a1c3c","slug":"ind-vs-sa-4th-t20i-series-2022-live-cricket-score-india-vs-south-africa-match-at-saurashtra-cricket-association-stadium-in-rajkot-latest-news-update","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर, कार्तिक और आवेश चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 17 Jun 2022 11:17 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:17 PM IST
खास बातें
IND vs SA (India vs South Africa) 4th T-20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 55 रनों की पारी खेली। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम नौ विकेट पर 87 रन बना सकी। बावुमा रिटायर्ड हर्ट हुए।
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:24 PM, 17-Jun-2022
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
भारत ने पांच मैचों की सीरीज के चौथे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से करारी शिकस्त दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 16.5 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 87 रन ही बना सकी। कप्तान तेम्बा बावुमा चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हुए। बाद में वह बल्लेबाजी करने भी नहीं आए। इस तरह दक्षिण अफ्रीका की पारी 87 रन पर खत्म हुई।यह टी-20 में दक्षिण अफ्रीका का लोएस्ट टोटल है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहानिसबर्ग में 21 फरवरी 2020 को 89 रन बनाए थे। वहीं, 82 रन की जीत टी-20 में रन के मामले में भारत की दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले विशाखापट्टनम में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से हराया था।
भारत की ओर से दिनेश कार्तिक ने सबसे ज्यादा 55 रन की पारी खेली, जबकि हार्दिक ने 46 रन बनाए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से रसी वान डर डुसेन ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। भारत की ओर से आवेश खान ने घातक गेंदबाजी की चार विकेट झटके। पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है। इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला 19 जून को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
10:19 PM, 17-Jun-2022
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका
15वें ओवर में 80 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को आठवां झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने ओवर की आखिरी गेंद पर एनरिक नॉर्त्जे को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। नॉर्त्जे एक रन बना सके। फिलहाल लुंगी एनगिडी और तबरेज शम्सी क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:15 PM, 17-Jun-2022
IND vs SA Live: आवेश खान की घातक गेंदबाजी
14वें ओवर में आवेश खान ने गजब की गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। 74 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को पांचवां झटका लगा। आवेश खान ने ओवर की दूसरी गेंद पर रसी वान डर डुसेन को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। डुसेन 20 गेंदों पर 20 रन बना सके। इसके बाद तीसरे गेंद पर आवेश ने यानसेन को बाउंसर मारा, जो उनके गले पर लगी। इसके बाद फीजियो मैदान पर आए और उन्होंने यानसेन का चेकअप किया। अगली ही गेंद पर यानसेन कैच आउट हो गए। उन्हें आवेश ने ऋतुराज के हाथों कैच कराया। यानसेन 17 गेंदों पर 12 रन बना सके। ओवर की आखिरी गेंद पर केशव महाराज कैच आउट हुए। महाराज खाता भी नहीं खोल सके। 14 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर सात विकेट पर 78 रन है। फिलहाल एनरिक नॉर्त्जे और लुंगी एनगिडी क्रीज पर हैं।09:55 PM, 17-Jun-2022
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को चौथ झटका
11वें ओवर में 59 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को चौथा झटका लगा। तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने इन फॉर्म बैटर डेविड मिलर को क्लीन बोल्ड किया। मिलर सात गेंदों में नौ रन बना सके। 11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवाकर 59 रन बना लिए हैं। फिलहाल रसी वान डर डुसेन 18 रन और मार्को यानसेन शून्य पर क्रीज पर हैं। क्विंटन डिकॉक 14 रन, ड्वेन प्रिटोरियस शून्य, हेनरिक क्लासेन आठ रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बावुमा आठ रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए।09:42 PM, 17-Jun-2022
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका
नौवें ओवर में 45 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को तीसरा झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने क्लासेन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। क्लासेन आठ रन बना सके। इससे पहले क्विंटन डिकॉक, ड्वेन प्रिटोरियस भी पवेलियन लौट चुके हैं। नौ ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 53 रन है। फिलहाल डेविड मिलर और रसी वान डर डुसेन क्रीज पर हैं।09:30 PM, 17-Jun-2022
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को दो झटके
पांचवें ओवर में दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका लगा। हर्षल पटेल की गेंद पर डिकॉक ने रन लेने की कोशिश की, लेकिन हाफ क्रीज में जब वह पहुंचे तो दूसरे छोर पर खड़े प्रिटोरियस ने उन्हें वापस लौटने को कहा। तब तक हर्षल बॉल लेकर स्टंप पर मार चुके थे। इस तरह डिकॉक रन आउट हुए। वह 13 गेंदों पर 14 रन बना सके। इसके बाद छठे ओवर में आवेश खान ने प्रिटोरियस को विकेटकीपर पंत के हाथों में कैच कराया। प्रिटोरियस शून्य पर आउट हुए। छह ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 35 रन है। फिलहाल रसी वान डर डुसेन और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं। इससे पहले कप्तान बावुमा (8 रन) कोहली में चोट लगने की वजह से रिटायर्ड हर्ट हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:17 PM, 17-Jun-2022
IND vs SA Live: बावुमा रिटायर्ड हर्ट
चौथे ओवर में दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा। कप्तान तेम्बा बावुमा चोटिल हो गए। बावुमा की बाईं कोहनी में चोट लगी है और वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए हैं। रिटायर्ट हर्ट होने से पहले बावुमा ने 11 गेंदों पर आठ रन बनाए थे। बाद में सही महसूस करने पर वह वापस बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।09:03 PM, 17-Jun-2022
IND vs SA Live: डिकॉक और बावुमा क्रीज पर
दो ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने बिना कोई विकेट गंवाए 13 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्विंटन डिकॉक और कप्तान तेम्बा बावुमा क्रीज पर हैं। पहले ओवर में भुवनेश्वर ने गेंदबाजी की और सिर्फ एक रन दिया। दूसरे ओवर में हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी की और 12 रन लुटाए।08:42 PM, 17-Jun-2022
भारत ने बनाए 169 रन
दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाए। कार्तिक ने अपने 16 साल के टी20 करियर में पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दिसंबर 2006 को डेब्यू किया था। वह भारत का भी पहला टी20 मैच था। कार्तिक ने 27 गेंद पर 55 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 203.70 का रहा। वहीं, हार्दिक पांड्या ने 46 रन बनाए। ईशान किशन 27 और ऋषभ पंत 17 रन का योगदान दिया।Between Dinesh Karthik's first T20I and his first T20I fifty, we all grew up pic.twitter.com/3toXIiqCz3
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 17, 2022
08:32 PM, 17-Jun-2022